01/02/2026
पूजन-अर्चना, 51 किलो की माला, लोकगीतों की गूंज और प्रतिमा भेंट के साथ अलखपुरा गोदारान में ऐतिहासिक स्वागत
अलखपुरा गोदारान : सालासर बालाजी के दर्शन के उपरांत नवगठित ग्राम पंचायत अलखपुरा गोदारान में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी के आगमन पर ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया। गांव के प्रवेश द्वार से कार्यक्रम स्थल तक सजावट, बैनर और उत्साहित ग्रामीणों की मौजूदगी ने आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चना से हुई। महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी लोकगीतों की मधुर प्रस्तुतियों से अतिथियों का स्वागत किया, जिससे वातावरण सांस्कृतिक रंग में रंग गया।
भाजपा नेता रतनलाल गोदारा के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने श्री श्रवण बगड़ी को 51 किलो की विशाल माला पहनाकर तथा सेवों से तौलकर विशेष सम्मान दिया। यह दृश्य समारोह का सबसे आकर्षक क्षण रहा।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल्या देवी गोदारा ने प्रतिमा भेंट कर अतिथि का आत्मीय स्वागत किया। मंच से नवगठित ग्राम पंचायत के विकास, सौहार्द और जनभागीदारी को सुदृढ़ करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में प्यारे लाल कटारिया, रतनलाल कुमावत, कुरड़ाराम गोदारा, महावीर ख्यालिया, विधाधर खर्रा, शिवकुमार स्वामी, महिपाल कालेर (वकील), भागीरथ गोदारा, सुल्तान गोदारा, रामचंद्र गोदारा, सांवरमल गोदारा, महिपाल रणवा, राजू महरड़ा, रामस्वरूप, मोहन महरड़ा, प्रहलाद, गंगाधर महरड़ा, नेमीचंद फौजी, मुकेश गोदारा, महेंद्र शर्मा, गजानंद स्वामी, महेश ख्यालिया, मनीष, मुकेश कुमावत, रवि सैनी, अजीत तथा बजरंग कुमावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिलाओं और युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
अंत में ग्रामवासियों ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नवगठित ग्राम पंचायत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आस्था, संस्कृति, सम्मान और सामुदायिक एकजुटता से परिपूर्ण यह आयोजन लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।