30/05/2026
मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini ने लगभग 28 किलोमीटर लंबी कुरुक्षेत्र बाईपास परियोजना के लिए प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री Nitin Gadkari का आभार जताया है।
ज्योतिसर के पास इंदबरी से शुरू होकर SH-6, MDR-119, किर्मच रोड, अमीन रोड और NH-44 को जोड़ता हुआ यह बाईपास मथाना तक जाएगा, जिससे पिपली में ट्रैफिक दबाव कम होगा और जाम से स्थायी राहत मिलेगी।
"दिल्ली-यमुनानगर-हरिद्वार, पंजाब व कैथल की ओर आवागमन आसान होने के साथ ब्रह्मसरोवर और ज्योतिसर तक पहुंच बेहतर होगी, जिससे पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार को नई गति मिलेगी। यह परियोजना ट्रिपल इंजन सरकार की विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।"
—श्री नायब सिंह सैनी