27/05/2026
#ओंकारेश्वर_तीर्थ
लाल टी-शर्ट में दिख रहे लोग मंदिर के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। सेवा और श्रद्धालुओं की सहायता के लिए नियुक्त कर्मचारियों का व्यवहार यदि अभद्रता, धमकी और मारपीट जैसा हो जाए, तो यह बेहद चिंताजनक है।
फिलहाल झूला पुल बंद होने के कारण यहां से केवल VIP मूवमेंट हो रहा है, लेकिन बाहर से आने वाले कई श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी नहीं रहती। ऐसे में जब यात्री रास्ता पूछते हैं, तो कर्मचारियों द्वारा रूखा व्यवहार किए जाने और विवाद की स्थिति बनने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि रविवार 24 मई की शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच नए झूला पुल क्षेत्र में कुछ यात्रियों और मंदिर कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद लाल टी-शर्ट पहने कई कर्मचारियों ने मिलकर तीर्थ यात्रियों के साथ मारपीट की। घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश और भय का माहौल है।
सवाल यह है कि आस्था के केंद्रों पर श्रद्धालुओं के साथ ऐसा व्यवहार आखिर कब तक चलता रहेगा? मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।