DC Kullu

DC Kullu Deputy Commissioner Kullu
(2)

01/06/2026

Census 2027

30/05/2026
*दूसरे चरण में 85 पंचायतों में होगा मतदान* कुल्लू, 27 मई : ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्...
27/05/2026

*दूसरे चरण में 85 पंचायतों में होगा मतदान*

कुल्लू, 27 मई : ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने बताया कि पंचायती राज चुनावों के दूसरे चरण के तहत 28 मई (गुरुवार) को ज़िला कुल्लू की 85 पंचायतों में मतदान होगा।
उन्होंने बताया कि ज़िला प्रशासन ने चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं तथा मतदान टीमें अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी हैं। मतदान प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक संपन्न होगा।
85 पंचायतों में मतदान के लिए 487 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनके लिए 1948 मतदान कर्मी तथा लगभग 974 के करीब सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। दूसरे चरण में 1,03,797 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ज़िला में कुल 3,17,476 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1,60,949 पुरुष तथा 1,56,527 महिला मतदाता शामिल हैं।
विकास खंड आनी की 13 पंचायतों में विनन, बिशला धार, बुच्छैर, ब्युंगल, डिंगी धार, जावन, कमांद, कराणा-1, खणी, लझेरी, पलेही, फनौटी तथा पोखरी में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।
विकास खंड बंजार की 14 पंचायतों में बाहु, बलागाड़, बनोगी, बिहार, चकुरठा, चनौन, दुशाहड़, जमद, खाड़ागाड़, पेखड़ी, शैंशर, शिल्ही, टील तथा थाटीबीड़ में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।
विकास खंड भुंतर की 17 पंचायतों में बजौरा, भलाण-2, भ्रैण, दियार, दलाशनी, गड़सा, जां, खोखन, मनिकर्ण, मशगां, पारली, पुंथल, रैला, रतोचा, शिलिहार-2, शिल्लीहार तथा शुरड़ में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।
विकास खंड कुल्लू की 14 पंचायतों में बल्ह-2, ब्राह्मण, भूमतीर, भुलंग, डूघीलग, ग्राहण, जिंदौड़, मानगढ़, मझाट, नलहाच, पाहनाला, सेऊगी, शिलानाल तथा तलोगी में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।
विकास खंड नग्गर की 15 पंचायतों में बड़ाग्रां, गाहर, गोजरा, हलाण-2, हुरंग, कन्याल, करजां, लरांकेलो, मनाली, राउगी, रुमसू, सरसेई, शनाग, शिल्हा हलाण तथा वशिष्ठ में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।
विकास खंड निरमंड की 12 पंचायतों में बागा सराहन, बाड़ी, भालसी, डीम, घाटु, जगातखाना, कशोली, कोट, कुशवा, नित्थर, शिल्ली तथा तवार में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।

22/05/2026

हिमाचल प्रदेश राज्य में शुरू होने जा रहा है जनगणना का पहला चरण। जिसमें प्रगणक 16 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक आपके घर आकर मकानों की गणना करेंगे। इसके अतिरिक्त इस बार सभी हिमाचल वासियों को 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक स्व-गणना का विकल्प भी दिया जा रहा है।
स्व-गणना (Self-Enumeration) करने की प्रक्रिया-
1. स्व-गणना (se.census.giv.in) पोर्टल पर जाएं।
2. अपनी जानकारी भरें।
3. सही-सही जानकारी भरने के पश्चात सबमिट करें।
4. अब आपको आपके मोबाइल नंबर तथा ई-मेल पर प्राप्त होगी 11 अंकों की स्व-गणना आई. डी. , इसे सुरक्षित रखें।
5. जब प्रगणक 16 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 के मध्य आपके मकानों की गणना हेतु आपके घर आए तो उन्हें यह स्व-गणना आई.डी. प्रदान करें।

जनगणना 2027 में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

जनगणना 2027
हमारी जनगणना, हमारा विकास

जिला खेलकूद परिषद की बैठक सम्पन्न।उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने जिला खेलकूद परिषद की बैठक की अध्यक्षता की।उन्होंने परिष...
13/05/2026

जिला खेलकूद परिषद की बैठक सम्पन्न।

उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने जिला खेलकूद परिषद की बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने परिषद के सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण करने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशदिए कि परिषद के नियमों , उपनियमों से संबंधित दस्तावेज तथा अन्य कार्यों को शीघ्र पूर्ण करके आगामी बैठक का आयोजन वितरित एजेंडा
तैयार करके किया जाए।

बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने किया।

बैठक में शिक्षा, जलशक्ति, लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न खेलकूद से संबंधित विशिष्ट लोग भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता का कुल्लू ज़िला के प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा एवं पुलिस ...
06/05/2026

राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता का कुल्लू ज़िला के प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक मदन कुमार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

संख्या-16कुल्लू, 6 जून *बिजली व्यवस्था व मानसून तैयारियों की समीक्षा, खतरनाक पेड़ों की पहचान के निर्देश* उपायुक्त कुल्लू...
06/05/2026

संख्या-16
कुल्लू, 6 जून

*बिजली व्यवस्था व मानसून तैयारियों की समीक्षा, खतरनाक पेड़ों की पहचान के निर्देश*

उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने जिला में बिजली आपूर्ति व्यवस्था एवं विद्युत लाइनों की समीक्षा की।
बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।
उपायुक्त ने सभी फीडरों के साथ लगती विद्युत लाइनों के समीप खतरनाक पेड़ों की सूची तैयार करने और उनकी निशानदेही करने के निर्देश दिए, ताकि नियमानुसार इन्हें काटने की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके और विद्युत आपूर्ति बाधित होने की संभावनाओं को कम किया जा सके।
उन्होंने मनाली स्थित आइबेक्स चौक पर निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन की प्रगति की भी समीक्षा की। विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि सब स्टेशन का लेआउट एवं ढांचागत डिज़ाइन तैयार किया जा चुका है और आगामी कार्य प्रगति पर है।
उपायुक्त ने अधिकारियों को मानसून के दृष्टिगत पूरी तैयारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में त्वरित समाधान के लिए पूर्व योजना तैयार रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मानसून के दौरान यदि किसी क्षेत्र में बिजली बाधित होती है तो प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र बहाली सुनिश्चित की जाए।
बैठक में चीफ इंजीनियर विद्युत बोर्ड रजनीश कुमार, अधीक्षण अभियंता रूम सिंह सहित सभी अधिशासी अभियंता एवं एचपीटीसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।

*प्री-मॉनसून  की तैयारियों पर एनएचएआई के कार्यों की उपायुक्त ने की सराहना* कुल्लू, 30 अप्रैल :- जिले में आगामी मानसून सी...
30/04/2026

*प्री-मॉनसून की तैयारियों पर एनएचएआई के कार्यों की उपायुक्त ने की सराहना*

कुल्लू, 30 अप्रैल :- जिले में आगामी मानसून सीजन को देखते हुए प्री-मॉनसून तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कुल्लू जिले के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर नालों और पुलियों की सफाई तथा मरम्मत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं, ताकि बरसात के दौरान जल निकासी सुचारू बनी रहे और किसी भी प्रकार की आपदा से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
इसी कड़ी में टकोली कुल्लू सेक्शन में ड्रेन और पुलियों की व्यापक सफाई का कार्य प्रगति पर है। सड़कों के किनारे जमे मलबे, गाद और अवरोधों को हटाकर जल निकासी मार्गों को साफ किया जा रहा है, जिससे बारिश के दौरान पानी का बहाव बाधित न हो। इसके अतिरिक्त रायसन क्षेत्र में स्थायी पुनर्स्थापन कार्यों के लिए इन्वेस्टिगेशन पिट भी तैयार किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में सड़क संरचना को और अधिक मजबूत एवं टिकाऊ बनाया जा सके।
उपायुक्त कुल्लू, अनुराग चंद्र शर्मा ने इन कार्यों का संज्ञान लेते हुए एनएचएआई की तत्परता और सक्रियता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्री-मॉनसून गतिविधियों के तहत इस प्रकार के कार्य समय रहते शुरू करना अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल सड़कों की स्थिति बेहतर बनी रहती है, बल्कि मानसून के दौरान भूस्खलन, जलभराव और सड़क अवरोध जैसी समस्याओं का जोखिम भी काफी हद तक कम हो जाता है।
उपायुक्त ने कहा कि “एनएचएआई द्वारा प्री-मॉनसून तैयारियों में दिखाई जा रही गंभीरता सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग इसी तरह समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि मानसून सीजन में संभावित जोखिमों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।”
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी क्रिटिकल पॉइंट्स की पहचान कर समय रहते आवश्यक कार्य पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Address

Deputy Commissioner Office Kullu
Kullu
175101

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

01902-222727

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DC Kullu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DC Kullu:

Share