Office of Lokender Kumar

Office of Lokender Kumar Official page of office of Shri Lokender Kumar
MLA Ani Assembly Constituency

22/08/2026
मानवता सबसे बड़ा धर्म है। सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं श्रीखंड हॉस्पिटल के संचालक डॉ. बृज लाल जी एवं उनकी धर्मपत्न...
31/07/2026

मानवता सबसे बड़ा धर्म है।

सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं श्रीखंड हॉस्पिटल के संचालक डॉ. बृज लाल जी एवं उनकी धर्मपत्नी का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 🙏

इस दुःखद घड़ी में हमारे माननीय विधायक #श्री लोकेन्द्र कुमार जी ने जिस मानवीय संवेदना और साहस का परिचय दिया, वह सचमुच अनुकरणीय है। उन्होंने स्वयं खड्ड में उतरकर अपने हाथों से शव को बाहर निकालने में युवाओं और साथियों के साथ सहयोग किया।

जनसेवा केवल पद से नहीं, संवेदना और कर्म से सिद्ध होती है।
माननीय विधायक जी का यह मानवीय प्रयास समाज के लिए एक मिसाल है। 🙏

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। ॐ शांति। 🕉️🙏

06/07/2026

व्यवस्था परिवर्तन कांग्रेस सरकार तुगलक्की फरमान

विधानसभा पटल पर 26 मार्च को विधानसभा पटल पर दूध, फैट और एसएफ (SNF) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस संदर्भ में यह ध्यान दिलाना आवश्यक है कि महिला किसान दुग्ध उत्पादन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

महिलाएं सुबह से शाम तक गाय की देखभाल, चारा-पानी, दुहाई और अन्य सभी कार्यों में दिन-रात मेहनत करती हैं। चाहे तेज़ बरसात हो या कड़ाके की ठंड और बर्फबारी, वे बिना रुके अपना काम करती रहती हैं। इसके बावजूद उन्हें उनके श्रम के अनुरूप सम्मान और उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। कई स्थानों पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और उपेक्षा भी की जा रही है।

चलेगा आनी विधानसभाबढ़ेगा आनी विधानसभा
08/06/2026

चलेगा आनी विधानसभा
बढ़ेगा आनी विधानसभा

05/06/2026

जनमत का अपमान ही कांग्रेस का असली चरित्र है!

हजारों लोगों द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए जनप्रतिनिधियों के बारे में मुख्यमंत्री जी की सोच न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि प्रदेश की जनता के जनादेश का भी सीधा अपमान है।

पंचायतों, नगर निकायों और स्थानीय संस्थाओं में चुने गए जनप्रतिनिधि जनता की आकांक्षाओं और विश्वास का प्रतीक होते हैं। उनके प्रति इस प्रकार की टिप्पणी लोकतंत्र की मूल भावना के विरुद्ध है।

हाल ही में हुए चुनावों में लगातार मिल रही हार से कांग्रेस सरकार पूरी तरह बौखला गई है। यही कारण है कि अब उनके नेताओं के बयानों में हताशा और निराशा साफ झलक रही है।

मुख्यमंत्री जी को अपने इस गैर-जिम्मेदाराना और जनविरोधी बयान के लिए प्रदेश की जनता एवं सभी जनप्रतिनिधियों से तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

जनता सब देख रही है और लोकतंत्र का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चलेगा आनी विधानसभा बढ़ेगा आनी विधानसभा
04/06/2026

चलेगा आनी विधानसभा बढ़ेगा आनी विधानसभा

25/02/2026

“सोई हुई सरकार को जगाने के लिए आनी आउटर सराज की बुलंद आवाज ही काफी है!” 🔥
जब सदन में गूंजती है आवाज़, तो सरकार को झुकना ही पड़ता है!
आनी आउटर सराज के माननीय विधायक लोकेंद्र कुमार जी ने विधानसभा के पटल पर आपदा प्रभावित परिवारों को किराये की राशि न मिलने का मुद्दा मजबूती से उठाया।
आपदा के दौरान किराए के मकानों में रह रहे सैकड़ों परिवार राहत राशि का इंतजार कर रहे थे, लेकिन सरकार चुप बैठी थी।
👉 जैसे ही विधायक जी ने सदन में सरकार को घेरा,
👉 प्रभावित परिवारों की पीड़ा को खुलकर सामने रखा,
👉 और जवाबदेही की मांग की —
उसके बाद ही प्रदेश सरकार को 8.97 करोड़ रुपये जारी करने पड़े!
ये साफ दिखाता है कि सरकार अपने आप नहीं जागी,
उसे जगाने का काम किया आनी की मजबूत आवाज़ ने।
🔴 सवाल यह है कि अगर विधायक जी मुद्दा न उठाते, तो क्या यह राशि जारी होती?
🔴 क्यों आपदा पीड़ितों को उनका हक पाने के लिए इंतजार करना पड़ा?
आनी आउटर सराज की जनता के हक की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
आपकी आवाज़, आपका प्रतिनिधि – सदन में मजबूती से खड़ा है।
जनता के अधिकारों पर कोई समझौता नहीं! 💪
Lokender Kumar MLA Jairam Thakur Himachal Pradesh Local Newsofindia Dr Janak Raj MLA HP 35 - Anni wale Himachal आस पास In Himachal Shrikhand welfare and charitable society
#आपदा_पीड़ित #जनता_की_आवाज़ #विधानसभा

20/02/2026

एक करोड़ 70 लाख की लागत से दोस्त के घर के पास लग रही दीवारें…?

क्या विकास सिर्फ खास लोगों के आसपास ही सिमट कर रह जाएगा?

विधानसभा में विधायक लोकेंद्र कुमार ‘लोकी’ ने सवाल उठाया कि जब जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, तब करोड़ों रुपये की लागत से एक ही क्षेत्र में दीवारें खड़ी करना कितनी प्राथमिकता है?

Address

Anni
Kullu
172026

Telephone

+919459880779

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Office of Lokender Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Office of Lokender Kumar:

Shortcuts

Share