Gram Panchayat शिल्ही विo खंo बंजार, ज़िला कुल्लू हिo प्रo

  • Home
  • India
  • Kullu
  • Gram Panchayat शिल्ही विo खंo बंजार, ज़िला कुल्लू हिo प्रo

Gram Panchayat शिल्ही विo खंo बंजार, ज़िला कुल्लू हिo प्रo पंचायत में चल रहे विकास कार्यों और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को बताना...

03/02/2026
22/01/2026

केंद्र सरकार ने पहले मनरेगा का नाम बदला, स्वरूप भी बदला लेकिन अब आपदा के कामों के मस्टररोल भी नहीं निकल रहे हैं, यह गरीबों के ऊपर जुल्म है, अत्याचार है 👺

19/08/2025
22/07/2025

सभी लोगों को सूचित किया जाता है कि यदि भारी बारिश से किसी के खेत,बगीचे,मकान,गौशाला में या आस-पास लैंडस्लाइड, भूमि कटाव या किसी तरह के प्रोटेक्शन वॉल, डंगे इत्यादि गिरे हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं, तो नुकसान हुई जगह की फोटो और 10 -15 सेकंड के शॉर्ट वीडियो अपने पास सहेज कर रखें l और आगामी 27 तारीख की ग्राम सभा में अपना नुकसान पंचायत में आकर प्रूफ सहित बताएं l

05/07/2025

बंजार क्षेत्र के अंदर दूध के लिए पाश्चराइजिंग मशीन (Pasteurizing Machine) यूनिट जल्द लगनी चाहिए, बाली चौकी प्लांट में भारी भीड़ होने की वजह से दुग्ध उत्पादको का दूध वापस लौटाया जा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है l

24/05/2025

बठाहड़ से शिल्ल शरूंगर सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 में आ गई है, अब जल्द होगी मेटलिंग टायरिंग 🎉

गरुली गांव से आगे सड़क का दृश्य ऐसा है मानो यह शिल्ही पंचायत का राजपथ बन गया हो..  शानदार ग्रेड... शानदार कार्य👌
28/01/2025

गरुली गांव से आगे सड़क का दृश्य ऐसा है मानो यह शिल्ही पंचायत का राजपथ बन गया हो.. शानदार ग्रेड... शानदार कार्य👌

23/01/2025

सभी ग्रामीणों को बहुत-बहुत बधाई🎉
आज़ादी के 77 साल बाद गरूली गाँव तक सड़क का निर्माण होना सचमुच एक ऐतिहासिक क्षण है। यह न केवल गाँव की प्रगति और विकास का प्रतीक है, बल्कि यह एक नई उम्मीद और अवसरों की शुरुआत भी है। अब गाँव के लोग न सिर्फ आसानी से यात्रा कर सकेंगे, बल्कि यह विकास की ओर एक मजबूत कदम भी साबित होगा। इस महान उपलब्धि के लिए सभी ग्रामीणों को बधाई! 🎉
गरूली और परवाड़ी गांव को सड़क से जोड़ने की प्रक्रिया 2018 से चली थी ज़िसमे सर्वे, रजिस्ट्री, वन विभाग से मंजूरी, जिसके लिए मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया, बजट इत्यादि सारी औपचारिकताओं को पूरा करने में इतना समय लगा जिसमें सभी लोगों का पूरा सहयोग मिला तभी आज गांव में सड़क पहुंची है, इस सड़क के बनने से पंचायत क्षेत्र की 880 की आबादी लाभान्वित हुई है, हालांकि परवाड़ी गांव को पूरा लाभ नहीं मिला है उसे पूरी तरह से जोड़ने के प्रयास ज़ारी हैं, परवाड़ी गांव भी जल्द पूरी तरह सड़क सुविधा से जुड़ेगा l
भूमि दान करने वाले लोगों का विशेष रूप से धन्यवाद🙏🏻 आपके इस महादान के लिए ग्रामीण आपको हमेशा याद रखेंगे और धन्यवादी रहेंगे l
काम को इतनी तेजी से तय समय से भी पहले पूरा करने के लिए सभी ग्रामीणों की तरफ से प्रदेश सरकार, प्रशासन, लोक निर्माण विभाग व ठेकेदार का बहुत बहुत धन्यवाद l
यह दिन आपकी मेहनत और एकजुटता का फल है, और आगे भी ऐसे अनेक प्रगति के कदम उठाए जाते रहेंगे, ऐसी शुभकामनाएँ!🎉

Address

Kullu
175123

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gram Panchayat शिल्ही विo खंo बंजार, ज़िला कुल्लू हिo प्रo posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category