25/03/2023
बागवान भाइयों इस समय मौसम थोड़ा प्रतिकूल है लोअर बैल्ट के लिए।
क्योंकि लोअर बैल्ट में सेब बागानों में पिंक बड फर्स्ट स्टेज की फ्लॉवरिंग चल रही है।
इसलिए कुछ जरूरी उपाय करने आवश्यक है ताकि पौधों की फ्लॉवरिंग को मौसम की प्रतिकूलता के तनाव से मुक्त किया जा सकें।
इसके लिए PGR की सहायता ले सकते हैं।
जरूरी नहीं कि प्रोमालिन की स्प्रे करें।
Boron, के साथ bio stimulants और सूक्ष्म तत्वों के टॉनिक की स्प्रे कर सकते हैं।
बोरोन भी मौसम में उतार चढ़ाव के तनाव को नियंत्रित करने में पौधों की मदद करता है।
अतः आप बेझिझक स्प्रे करें और परिणाम आपके अनुकूल होंगे।
मौसम कितना भी प्रतिकूल क्यों न हों लेकिन किसान बागवान अपनी मेहनत करना नहीं छोड़ता।
मेहनत का फल मीठा होता है।
जय किसान,जय बागवान।
जय हिमाचल, जय हिन्दुस्तान।✌️🇮🇳