जनता बोलेगी

जनता बोलेगी * “जनता की आवाज़, प्रशासन तक।”
* “आपकी समस्या, हमारी जिम्मेदारी।”
* “जनहित के मुद्दों को बुलंद करना

28/06/2026

हाईवे की सर्विस लाइन बनी ट्रक पार्किंग, 500 मीटर तक कब्जा, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
कोटपूतली-बहरोड़। राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लाइन पर अवैध रूप से खड़े ट्रकों के कारण आम लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। नीलकंठ होटल से लेकर अमेर ट्रांसपोर्ट और आगे कल्याणपुरा पुलिया तक लगभग 500 मीटर तक सर्विस लाइन पर ट्रकों का कब्जा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि देवेंद्र गोल्डन एवं अमर ट्रांसपोर्ट द्वारा लंबे समय से ट्रकों को सर्विस लाइन पर खड़ा किया जा रहा है। वहीं अमर ट्रांसपोर्ट की कई खराब और अनुपयोगी गाड़ियां भी महीनों से वहीं खड़ी हैं, जिससे सर्विस रोड लगभग बंद होने की स्थिति में है।
चौकी पुलिया के पास हालात और भी गंभीर हैं, जहां पैदल चलना और छोटे वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इससे कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।
बताया जा रहा है कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पहले भी लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। हाल ही में NHAI द्वारा हाईवे के अवैध कट बंद किए गए थे, लेकिन सर्विस लाइन को अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से मुक्त कराने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि सर्विस लाइन पर खड़े अवैध ट्रकों को तत्काल हटाया जाए तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर आमजन के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए।

28/06/2026

📰 आदर्श एवं शिक्षित गाँव कंवरपुरा की हकीकत – अंतिम यात्रा के लिए भी नहीं सम्मानजनक रास्ता
कोटपुतली-बहरोड़।
जिले के आदर्श एवं शिक्षित गाँव कंवरपुरा में आज एक बार फिर एक महिला की अंतिम यात्रा उसी बदहाल मार्ग से निकालनी पड़ी, जहाँ से शव यात्रा निकालना भी लोगों के लिए कठिन और पीड़ादायक बना हुआ है।
कुछ दिन पहले यही समस्या सोशल मीडिया पर प्रमुखता से उठाई गई थी, जिसके बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करेंगे। लेकिन आज फिर वही स्थिति दोहराई गई, जिससे स्पष्ट होता है कि अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस गाँव को शिक्षित और आदर्श कहा जाता है, वहाँ अंतिम विदाई जैसे संवेदनशील अवसर पर भी लोगों को सम्मानजनक मार्ग उपलब्ध नहीं है।
सवाल यह है कि—
क्या विकास केवल कागज़ों और दावों तक ही सीमित है?
क्या ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाएँ प्रशासन की प्राथमिकता नहीं हैं?
आखिर कब तक ग्रामीणों को अंतिम यात्रा तक के लिए इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा?
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को अपने प्रियजन की अंतिम यात्रा के दौरान ऐसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
कागज़ों में आदर्श, हकीकत में संघर्ष।
जब अंतिम यात्रा के लिए भी रास्ता न हो, तब विकास के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है।।"



@vdokotputli
.singh.gurjar

26/06/2026
क्या ये विकास है Jila Kotputli Hansraj Patel Kotputli CMO Rajasthan Col Rajyavardhan Rathore Rajendra Rathore
26/06/2026

क्या ये विकास है Jila Kotputli Hansraj Patel Kotputli CMO Rajasthan Col Rajyavardhan Rathore Rajendra Rathore

26/06/2026

विकास की उल्टी कहानी की... कोटपुतली के कंवरपुरा गाँव में हर घर सरकारी नौकरी है...फिर भी मुख्य सड़क पर पानी का तालाब बना हुआ है... आने-जाने का कोई रास्ता नहीं... शव यात्रा भी इसी पानी से गुजर रही है... क्या ये विकास का मॉडल है या सिस्टम की नाकामी?...देखिए ये तस्वीरें... ये कंवरपुरा गाँव की मुख्य सड़क है...बारिश का एक बूँद भी नहीं पड़ा... फिर भी सड़क पर इतना पानी भरा हुआ है कि गाड़ियाँ तो दूर... लोग पैदल भी मुश्किल से निकल पा रहे हैं... सबसे दर्दनाक दृश्य ये है कि... जब शव यात्रा निकलती है तो भी यही हाल होता है... मृतक को अंतिम विदाई देने के लिए भी गाँववासियों को इस गंदे पानी से गुजरना पड़ता है....कंवरपुरा गाँव को जिले का पहला ऐसा गाँव है जहाँ हर परिवार में सरकारी कर्मचारी मौजूद है... फिर भी सड़क...पानी निकासी और बुनियादी सुविधाओं की हालत इतनी खराब है...सवाल ये उठता है कि आखिर वजह क्या है?... क्या गाँव के लोग विकास के प्रति जागरूक नहीं हैं?...या फिर स्थानीय राजनीति और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत ने गाँव को इस हाल में छोड़ दिया है...कंवरपुरा की ये तस्वीरें न सिर्फ एक गाँव की कहानी बयां करती हैं...बल्कि पूरे सिस्टम की कहानी बयां करती हैं... जहाँ लोग सरकारी मशीनरी का हिस्सा हैं... वहाँ भी विकास रुक-सा गया हैं

26/06/2026

कंवरपुरा गाँव में हर घर सरकारी नौकरी है...फिर भी मुख्य सड़क पर पानी का तालाब बना हुआ है... आने-जाने का कोई रास्ता नहीं... शव यात्रा भी इसी पानी से गुजर रही है... क्या ये विकास का मॉडल है या सिस्टम की नाकामी?...देखिए ये तस्वीरें... ये कंवरपुरा गाँव की मुख्य सड़क है...बारिश का एक बूँद भी नहीं पड़ा... फिर भी सड़क पर इतना पानी भरा हुआ है कि गाड़ियाँ तो दूर... लोग पैदल भी मुश्किल से निकल पा रहे हैं... सबसे दर्दनाक दृश्य ये है कि... जब शव यात्रा निकलती है तो भी यही हाल होता है... मृतक को अंतिम विदाई देने के लिए भी गाँववासियों को इस गंदे पानी से गुजरना पड़ता है....कंवरपुरा गाँव को जिले का पहला ऐसा गाँव है जहाँ हर परिवार में सरकारी कर्मचारी मौजूद है... फिर भी सड़क...पानी निकासी और बुनियादी सुविधाओं की हालत इतनी खराब है...सवाल ये उठता है कि आखिर वजह क्या है?... क्या गाँव के लोग विकास के प्रति जागरूक नहीं हैं?...या फिर स्थानीय राजनीति और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत ने गाँव को इस हाल में छोड़ दिया है...कंवरपुरा की ये तस्वीरें न सिर्फ एक गाँव की कहानी बयां करती हैं...बल्कि पूरे सिस्टम की कहानी बयां करती हैं... जहाँ लोग सरकारी मशीनरी का हिस्सा हैं... वहाँ भी विकास रुक-सा गया हैं

Address

Kotputli
303108

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जनता बोलेगी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share