14/04/2022
भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन। भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाने जाने वाले, श्रेष्ठ चिंतक, लेखक, वक्ता, विधि विशेषज्ञ एवं उत्कृष्ट कौशल के धनी डॉ० अम्बेडकर का जीवन समस्त भारतवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर देव रक्ष लाइब्रेरी पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर, एवं पुस्तके वितरित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।