Kotdwar, Pauri Garhwal Congress

Kotdwar, Pauri Garhwal Congress ज़िला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) का आधिकारिक पेज।
जनसेवा, संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मिशन 2027 को साकार करने का संकल्प।
(1)

प्रिय साथियों,8 जून से उत्तराखंड में SIR (मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण) का कार्य प्रारंभ हो रहा है। सभी ब्लॉक अध्यक्ष , न...
08/06/2026

प्रिय साथियों,

8 जून से उत्तराखंड में SIR (मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण) का कार्य प्रारंभ हो रहा है। सभी ब्लॉक अध्यक्ष , नगर अध्यक्ष BLA -2 साथियों से अनुरोध है कि अपने-अपने बूथों पर कांग्रेस के वरिष्ठ साथियों, कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों एवं सामाजिक लोगों से संपर्क कर इस अभियान को सफल बनाएं।

सुनिश्चित करें कि क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए तथा अधिक से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़ें। आने वाले चुनावों में प्रत्येक नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहे, इसके लिए यह प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है।

आप सभी इस कार्य को गंभीरता, जागरूकता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें।

धन्यवाद।

विकास नेगी
जिला अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार

देवभूमि उत्तराखंड में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं देश के लोकप्रिय जननेता श्री Rahul Gandhi जी के आगमन पर उनका हार्दिक ...
30/05/2026

देवभूमि उत्तराखंड में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं देश के लोकप्रिय जननेता श्री Rahul Gandhi जी के आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ।

राहुल गांधी जी लगातार देश के संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, युवाओं, किसानों, महिलाओं और आम जनता के अधिकारों की आवाज़ मजबूती से उठाते रहे हैं। उनका उत्तराखंड आगमन प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा, उत्साह और जनसेवा के प्रति नए संकल्प का संचार करेगा।

देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर आपका हार्दिक स्वागत है।

30/05/2026

कोटद्वार में श्री विश्वनाथ मॉ जगदीशिला डोली यात्रा में शामिल होकर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की |

आज नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य जी ,पूर्व मंत्री श्री हरक सिंह रावत जी, जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार जिला अध्यक्ष श्री...
21/05/2026

आज नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य जी ,पूर्व मंत्री श्री हरक सिंह रावत जी, जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार जिला अध्यक्ष श्री विकास नेगी जी ने अन्य गणमान्य साथियों के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री भुवन चंद खंडूरी जी के आवास पहुँचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय खंडूरी जी का सरल व्यक्तित्व, ईमानदार कार्यशैली एवं उत्तराखंड के विकास के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन उत्तराखंड की राजनीति एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏

Indian National Congress  Uttarakhand प्रदेश अध्यक्ष श्री Ganesh Godiyal जी ने कोटद्वार में भ्रमण एवं जनसंवाद कार्यक्रम ...
19/05/2026

Indian National Congress Uttarakhand प्रदेश अध्यक्ष श्री Ganesh Godiyal जी ने कोटद्वार में भ्रमण एवं जनसंवाद कार्यक्रम के तहत हिन्दू पंचायत धर्मशाला, झंडा चौक, कोटद्वार में प्रदेश और कोटद्वार से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी ने पत्रकार वार्ता में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, अंकिता भंडारी मामले की लंबित CBI जांच, चंपावत प्रकरण, उपनल एवं पीआरडी कर्मचारियों की समस्याएं, शराब नीति, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक तानाशाही जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल चुनावी राजनीति में व्यस्त है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है, महिला सुरक्षा खतरे में है और आम जनता महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि जब सरकार लगातार जनभावनाओं को नजरअंदाज करे, तब लोकतंत्र में परिवर्तन ही सबसे बड़ा जवाब होता है।
पत्रकार वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी जी ,जिलाध्यक्ष कोटद्वार विकास नेगी जी, नगर अध्यक्ष कोटद्वार मीना बचवाण जी ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी जी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल जी, प्रवीण रावत जी, संजय मित्तल जी, रंजना रावत जी, बलबीर रावत जी, जसबीर राणा जी, गणेश नेगी जी, रूपेंद्र नेगी जी, सुनील थापा जी, अमित राज ,सूरज कांति जी, नीरज बहुगुणा जी, मनदीप जी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

12/05/2026

 #दुगड्डा में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा !बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ ...
11/05/2026

#दुगड्डा में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा !
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राम प्रसाद बडोला जी ने की।
बैठक की शुरुआत नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजीव जखमोला ,यमकेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष श्री अनिल रतूड़ी एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री नितेश ठाकुर के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। इस दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद नेगी, N.S.U.I. से कुलदीप पटवाल का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शीघ्र अति शीघ्र ब्लॉक, नगर, संगठन को बूथ स्तर , यूथ एवं महिला कांग्रेस कमेटियों का गठन कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कोटद्वार जिला अध्यक्ष श्री विकास नेगी,उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विनोद डबराल पूर्व जिला अध्यक्ष कोटद्वार , पियूष कैंतुरा, एव कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूर्व नगर अध्यक्ष हरेंद्र रावत, कुंदन सिंह ,राजेंद्र सिंह चौधरी,शिव सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, महावीर सिंह, श्रीचन्द, राकेश कुमार, ललित मोहन चौधरी, वरुण नेगी, बिक्रम सिंह, उमेश मिश्रा, सुवेग जोशी, लियाकत अली, अब्दुल गफ्फार, कुलदीप सिंह पटवाल, अरविन्द सिंह नेगी इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Kotdwar PauriGarhwal Uttarakhand KotdwarCongress UttarakhandCongress

ब्लॉक द्वारिखाल कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्री संजय तोमर जी के सम्मान में चालूसैंण में स्वागत एवं अभिनंद...
09/05/2026

ब्लॉक द्वारिखाल कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्री संजय तोमर जी के सम्मान में चालूसैंण में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता कर संगठन की एकजुटता और मजबूती का परिचय दिया।

इस अवसर पर आयोजित संगठनात्मक बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी राजनीतिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार जिला अध्यक्ष श्री विकास नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के विश्वास से मजबूत होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता की आवाज बनने और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और क्षेत्र की जनता महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रही है, ऐसे समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाएं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखदेव सिंह राणा जी ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर बल दिया।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती एवं क्षेत्रहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के जिलाध्यक्ष  #विकास_नेगी जी गहली ग्रामसभा ब्लॉक द्वारिखाल में आयोजित पावन श्रीमद्भागवत कथ...
08/05/2026

जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के जिलाध्यक्ष #विकास_नेगी जी गहली ग्रामसभा ब्लॉक द्वारिखाल में आयोजित पावन श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित हुए। कथा का दिव्य वाचन आचार्य डॉ. विनीत डबराल जी व्यास द्वारा किया गया, जिनके श्रीमुख से निकले धार्मिक संदेशों ने श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

जिला कांग्रेस कमेटी  #कोटद्वार के जिलाध्यक्ष  #विकास_नेगी जी ने  #यमकेश्वर विधानसभा के  #द्वारीखाल ब्लॉक के विभिन्न गांव...
17/04/2026

जिला कांग्रेस कमेटी #कोटद्वार के जिलाध्यक्ष #विकास_नेगी जी ने #यमकेश्वर विधानसभा के #द्वारीखाल ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के समाजसेवी एवं वरिष्ठ लोगों से आत्मीय मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

Address

Kotdwar Congress Office
Pauri

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kotdwar, Pauri Garhwal Congress posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share