31/01/2023
आप बच्चे की ऑनलाइन एक्टिविटी को मॉनिटर ही नहीं कर सकते है ?
आजकल टीनएजर्स इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पे इतना समय बीताते है की आप कितना भी जतन कर ले अगर एक बार बच्चो को ये आदत लग गयी , तो छूटना मुश्किल है, कई बार पेरेंट्स अपने बच्चो का इंस्टाग्राम का id रख लेते है लेकिन बच्चे भी शाना होता है वो दो तीन id और बना कर रखता है जिसकी आपको भनक भी नहीं पड़ती , आप बच्चे का स्मार्टफोन ले लेंगे तो बच्चा कोचिंग और स्कूल मैं किसी और के स्मार्टफोन से सोशल मीडिया चला लेगा । लैप टॉप और tab उपयोग करते वक़्त बच्चा अलग browsers को use करता है, स्क्रीन की लाइट को कम कर देगा। कितनी भी मॉनिटरिंग के बाद भी बच्चे बेवकूफ बना ही देते है। बच्चो की इंस्टा चाट चाहे लड़का और लड़की बहुत ही वल्गर होती है, गालिया देना और n**e pics भेजना बहुत ही आम बात हो गयी है। समय आ गया इन सोशल साइट्स को ban करना 18 years से कम उम्र लोगो के लिए।