News Letter Welfare Party Kota

News Letter Welfare Party Kota For Value Based Politics

* #हमने  #आसिफा़ के लिए भी आवाज़ उठाई थी, हम  #मनीषा के लिए भी आवाज़ उठा रहे हैं, हम  #राहुल गांधी नहीं जो  #दलित की बेट...
04/10/2020

* #हमने #आसिफा़ के लिए भी आवाज़ उठाई थी, हम #मनीषा के लिए भी आवाज़ उठा रहे हैं, हम #राहुल गांधी नहीं जो #दलित की बेटी के लिए तो बोलता है, मगर #सफू़रा ज़रगार, #उमर खा़लिद, #खा़लिद सैफी़, #आसिफ़ तन्हा जैसे* *निर्दोषों पर हुए जु़ल्म के खि़लाफ़ गूंगा बना रहता है ।। #मज़लूम कोई भी हो हम उसके #साथ हैं, और जा़लिम चाहे कोई भी हो हम उसके खि़लाफ़ हैं ।।।*
*मुहम्मद खा़लिद,*
*ज़िला महासचिव,*
" * #वेलफे़यर पार्टी ऑफ़ इंडिया कोटा* 🇮🇹🇮🇹

मुस्लिम मोहल्लों में नशा एक बडी़ समस्या बनता जा रहा है, आइए हमारी नस्ल को इससे बचाने की कोशिश करें* , *मोहम्मद आसिम* , *...
27/06/2020

मुस्लिम मोहल्लों में नशा एक बडी़ समस्या बनता जा रहा है, आइए हमारी नस्ल को इससे बचाने की कोशिश करें* , *

मोहम्मद आसिम* ,
*वेलफेयर पार्टी ऑफ़ इंडिया कोटा,*
*घंटाघर**

वेलफे़यर पार्टी आफ़ इंडिया की आनलाइन प्रेस कान्फ्रेंस :- " मोदी सरकार 2.0  अशांति का 1 वर्ष "सभी साथी ज्वाइन करें ।।कल द...
09/06/2020

वेलफे़यर पार्टी आफ़ इंडिया की आनलाइन प्रेस कान्फ्रेंस :- " मोदी सरकार 2.0 अशांति का 1 वर्ष "
सभी साथी ज्वाइन करें ।।

कल दिनांक 10 जून 2020 को दोपहर 3 बजे,
फे़सबुक पेज पर, देखने के लिए निम्न लिंक को ओपन करें :- http://www.facebook.com/WelfarePartyIN/

सेवा में,श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय,कोटा रेंज ।विषय :- साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले जनप्रतिनिधि भवानी सिंह ...
21/04/2020

सेवा में,
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय,
कोटा रेंज ।

विषय :- साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले जनप्रतिनिधि भवानी सिंह राजावत पर कार्यवाही करने बाबत ।

महोदय,
दिनांक 20 अप्रेल 2020 को कोटा के एक जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक और जि़म्मेदार कहे जाने वाले व्यक्ति भवानी सिंह राजावत ने एक वीडियो जारी करते हुए देश में कोरोना फैलाने के लिए मुसलमानों के एक शीर्ष धार्मिक संगठन " तब्लीग़ जमात " को जि़म्मेदार ठहराया है । राजावत ने तब्लीग़ जमात के लोगों को " आतंकवादी " बताते हुए उनका सिर कलम कर देने तक की बात कही है । उनके इस वीडियो का शब्दश: पत्रक संलग्न है ।
महोदय, देश में कोरोना महामारी से लड़ने में सभी धर्मों और समाजों के लोग मिल जुल कर योगदान दे रहे हैं । देश के प्रधानमंत्री जी ने भी ट्वीट कर के किसी एक तबके को कोरोना का जिम्मेदार ठहराने की निंदा की है और सभी से मिल जुल कर इस मुश्किल घडी़ में सहयोग करने की बात कही है । इसके अतिरिक्त कोटा पुलिस अधीक्षक साहब ने भी कोरोना के संदर्भ में अफ़वाह फैलाने और सौहार्द्र को बिगाड़ने वाले लोगों पर सख़्त कार्यवाही के आदेश दिए हैं । ऐसे में एक जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक और जिम्मेदार समझे जाने वाले व्यक्ति द्वारा ईस प्रकार की टिप्पणी और उसका वीडियो बना कर वायरल करना एक अपराध है । राजावत की इस टिप्पणी से मुस्लिम समाज अपमानित महसूस कर रहा है और उसमें रोष व्याप्त हो गया है तथा उनके इस वीडियो से सांप्रदायिक सौहार्द्र को खतरा उत्पन्न हो गया है एंव इससे कोरोना के खि़लाफ़ चल रही लडा़ई के भी कमजो़र होने का अंदेशा है । महोदय एक जि़म्मेदार और ताक़तवर व्यक्ति का इस प्रकार देश की एकता और अखंडता को क्षति पंहुचाने वाला बयाना देना और वायरल करना देश के का़नून को धता बताने वाली बात है ।
अतः आपसे निवेदन है कि भवानी सिंह राजावत पर समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत करने, सांप्रदायिक सौहार्द्र को तोड़ने का प्रयास करने, कोरोना काल में अफवाह फैला कर लोगों में भय फैलाने पर उचित धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर कार्यवाही की जाए ।
आशा है कि "आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर " के ध्येय को पूरा किया जाएगा ।

सधन्यवाद !

जावेद अख्तर अंसारी,
सचिव, वेलफेयर पार्टी आॅफ़ इंडिया, कोटा

प्रतिलिपि संलग्न
1. कोटा जि़ला कलक्टर महोदय
2. एडीएम महोदय जि़ला कोटा
3. कोटा पुलिस अधीक्षक महोदय

सीरिया नरसंहार के विरोध में वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया कोटा इकाई की ओर से कलेक्ट्रेट पर सभा और ज्ञापन:- राजस्थान पत्रिका 6...
06/03/2018

सीरिया नरसंहार के विरोध में वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया कोटा इकाई की ओर से कलेक्ट्रेट पर सभा और ज्ञापन:- राजस्थान पत्रिका 6 मार्च

💥💥 *बदलाव की हवा चली... वेलफेयर पार्टी गली गली*  💥💥 🇮🇹🇮🇹 *विशाल ‌कार्यकर्ता सम्मेलन* 🇮🇹🇮🇹प्यारे कोटावासियों जैसा कि आप ल...
19/02/2018

💥💥 *बदलाव की हवा चली... वेलफेयर पार्टी गली गली* 💥💥

🇮🇹🇮🇹 *विशाल ‌कार्यकर्ता सम्मेलन* 🇮🇹🇮🇹

प्यारे कोटावासियों जैसा कि आप लोगों को मालूम है कि " बदलाव की हवा चली.... वेलफेयर पार्टी गली गली " शीर्षक से सदस्यता अभियान दिनांक 1 फरवरी से 18 फरवरी तक शहर में चलाया गया । इस अभियान को कोटा की जनता ने अपार समर्थन दे कर यह साबित कर दिया कि कांग्रेस-भाजपा की मूल्यों रहित और दूषित राजनीति से जनता तंग आ चुकी है और उसे अब किसी ईमानदार, सेकुलर और मूल्यों पर आधारित तीसरे विकल्प की तलाश है । वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया जनता के लिए इसी विकल्प को पूरा करने की कोशिश कर रही है । वेलफेयर पार्टी के इस सदस्यता अभियान में हज़ारों की तादाद में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की और सदस्यता अभियान को कामयाब बनाया । इस अभियान के सफल समापन पर सभी नवनियुक्त सदस्यों के लिए *विशाल ‌कार्यकर्ता सम्मेलन* *दिनांक 25 फरवरी* , *रविवार को सुबह ठीक 10 बजे आशीर्वाद* *हाॅल, पालीवाल कंपाउंड, छावनी चौराहा पर* रखा गया है ।

कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि* *वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और ज़बरदस्त वक्ता श्री सिराज तालिब रहेंगे* ।

*कार्यक्रम में नवनियुक्त सदस्यों को सदस्यता कार्ड जारी किए जाएंगे ।*

आप सभी कोटा वासियों से विनम्र निवेदन है कि कार्यक्रम में शामिल हो कर शोभा बढ़ांए ।

🇮🇹🇮🇹 *विशाल ‌कार्यकर्ता सम्मेलन* 🇮🇹🇮🇹

💥💥 *बदलाव की हवा चली... वेलफेयर पार्टी गली गली* 💥💥

*दिनांक :- 25 फरवरी 2018* *, रविवार*

*समय :- सुबह ठीक 10 बजे*

**स्थान :- आशीर्वाद हॉल पालीवाल कंपाउंड, छावनी चौराहा, कोटा ।*

*नोट :- कार्यक्रम में अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी ।*

*निवेदक :- टीम वेलफेयर पार्टी कोटा 🇮🇹🇮🇹🇮🇹*

संपर्क करें :- 8875755567, 9252303511

सभी साथी इसे शेयर करें !!

" नफ़रत के ख़िलाफ़ हम सब एक हैं विषय पर विशाल वाहन रैली, आयोजित " "  सद्भाव और प्रेम का दिया संदेश " दिनांक 30 जुलाई कोट...
30/07/2017

" नफ़रत के ख़िलाफ़ हम सब एक हैं विषय पर विशाल वाहन रैली, आयोजित "

" सद्भाव और प्रेम का दिया संदेश "
दिनांक 30 जुलाई कोटा । वेलफ़ेयर पार्टी आॅफ़ इन्डिया कोटा की ओर से शहर में " नफ़रत के ख़िलाफ़ हम सब एक हैं " विषय पर विशाल वाहन रैली आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्धजनों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वेलफ़ेयर पार्टी के प्रदेश सचिव सैफुल्लाह ने बताया कि देश के 50 शहरों में सद्भावना और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से " नफ़रत के ख़िलाफ़ हम सब एक हैं " विषय पर विशाल वाहन रैली आयोजित की गई। इस अवसर पर कोटा में नयापुरा स्टेडियम से छावनी, कोटड़ी, गुमानपुरा, एरोड्रम, विज्ञान नगर, तलवंडी, केशवपुरा, दादाबाड़ी, टिपटा, कैथूनीपोल होते हुए सब्ज़ीमंडी पर समाप्त हुई। वहीं ज़िलाध्यक्ष आसिफ़ हुसैन ने बताया कि रैली का उद्देश्य देश में बढ़ रही नफ़रत के ख़िलाफ़ शहरवासियों को जागरूक करना और देश में नफ़रत फैलाने वालों को कड़ा संदेश देना है। देश में बढ़ती जा रही भीड़तंत्र की प्रवृत्ति से लोकतंत्र को बचाना है। उन्होंने कहा कि रैली में सभी समाजों का सहयोग मिला। वेलफ़ेयर पार्टी के जनसंपर्क सचिव दिनेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रैली में वेल्फेयर पार्टी के युवामोर्चा प्रदेशाअध्यक्ष मोहम्मद ख़ालिद,संगठन सचिव अमानुल्लाह अंसारी,नासिर हुसैन,युवामोर्चा ज़िलाध्यक्ष मोहम्मद इरफान,युवामोर्चा ज़िला महासचिव इरफान अंसारी,अलफलाह वेल्फेयर सौसाइटी के अतीक अंसारी,पोपूलर फ्रंट के शोएब अहमद,वेल्फेयर पार्टी युवामोर्चा उपाध्यक्ष काशिफ ख़ान,जावेद अख्तर अंसारी, शाहिद कुरैशी,मीडिया प्रभारी मोहम्मद आसिम,शम्भुदयाल शाक्यवाल,अजहरुद्दीन,ताहिर ख़ान,मोहम्मद तारिफ,रियाजुद्दीन,जावेद कागज़ी,ग़फ्फार भाई,अशफाक़ भाई,शानू भाई,रवि कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Come and join us
29/07/2017

Come and join us

10/06/2017

📩📩दावतनामा 📩📩 .... रोज़ा अफ़्तार कल ...... रोज़ा अफ़्तार कल

🍋🍎🍹दावत - ए-रोज़ा अफ़्तार 🍗🍗🍗🍗.....🍌🍉🍇....🍖🍖🍖 रमज़ान उल मुबारक के तीसरे इतवार , कल दिनांक 11 जून को वेलफ़ेयर पार्टी आॅफ़ इन्डिया युवा मोर्चा और वेलफे़यर पार्टी साजीदेहड़ा टीम की जानिब से शहज़ाद किराना स्टोर के पास, साजीदेहड़ा में रोज़ा अफ़्तार प्रोग्राम रखा गया है। आप सभी बाद नमाज़े असर ठीक 6 बजे तशरीफ़ ला कर सवाबे दारैन हासिल करें... प्रोग्राम में देश के मौजूदा हालात में सुधार के लिए इज्तिमाई दुआ़ का नज़्म भी किया जाएगा ....

" दावत - ए-रोज़ा अफ़्तार... "

" तारीख़ - 11 जून 2017, बरोज़ इतवार "

" वक़्त - ठीक शाम 6 बजे "

" मकाम - शहज़ाद किराना स्टोर के पास, साजीदेहड़ा, कोटा "

" मिन जानिब -शहज़ाद भाई, ताहिर भाई, चिंटू अज़हरुद्दीन भाई, तारिफ़ भाई और वेलफे़यर पार्टी साजीदेहड़ा टीम "

24/09/2014

FITU - Federation of Indian Trade Unions by Welfare Party of India

trade union organaisation

24/09/2014

"Sarkaar Aapke Dwaar" Abhiyaan ke tehet Rajasthan ki CM Vasundhra G 4 Oct. Ko kota tashreef la rahi hain....Welfare Party of India ka 1 Pratinidhimandal unse mulaqat kar unhein Sheher aur state ki pramukh samasyaaon se awgat karwayega wa unke samaadhaan ki maang karega....Aap log bhi apni jaayaz aur uchit samasyaaein hamein e mail kar sakte hain ya is post par bhej sakte hain.inke samaadhaan ke liye CM ko Memo diya jaayega..!!E mail karein [email protected]

Welfare Party of India (WPI) took strong objection to the outrageous utterances being made by leaders of the ruling Saff...
15/09/2014

Welfare Party of India (WPI) took strong objection to the outrageous utterances being made by leaders of the ruling Saffron party and urged to rein in them

Party General Secretary Dr. S.Q.R Ilyas in a statement said while the Sangh leaders were away from the freedom struggle, the Ulemas (Islamic scholars) of the madrassas were actively involved with the independence movement and freedom struggle.

New Delhi: The All India Muslim Majlis-e Mushawarat (AIMMM), the umbrella body of Indian Muslim organisations, has condemned the continuous hate-mongering indulged in by BJP leaders.

Address

Kota
324001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Letter Welfare Party Kota posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share