08/09/2018
*फिर 100%*
रामावि धर्मपुरा का बोर्ड परीक्षा 2018 का परिणाम 100% हो गया है। माह जून में घोषित नतीजों में छात्रा सोनू गुर्जर को पूरक योग्य घोषित किया गया था। विषय अध्यापक श्री शिवराज द्वारा छात्रा के अंको की पुनर्गणना के लिए आवेदन किया गया जिसमें छात्रा उत्तीर्ण हुई।
इस उपलब्धि के लिए शाला परिवार को हार्दिक बधाई।
वर्ष 2016 में भी विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा था। विद्यार्थियों की मेहनत और स्टाफ के समर्पण से ही इस तरह की उपलब्धि हासिल हुई। आगामी वर्षों में भी ऐसी सफलता प्राप्त कर विद्यालय जिले के श्रेष्ठ विद्यालयों में शामिल हो ऐसा प्रयास जारी रहे।
टीम धर्मपुरा।