01/04/2022
अखिल भारत लाडी लोहाना सिंधी नवयुवक मंडल की ओर से स्वामी लीलाशाह महाराज का 142 वा जन्मोत्सव 27 मार्च 2022 को टीलेश्वर भवन में आयोजित किया गया। राजस्थान से नवयुवक मंडल में नमोनित सदस्य मनीष मूलचंदानी ने बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर पंचायत प्रमुख वासुदेव मूलचंदानी ने की एवं विशिष्ट अतिथि मनोज हिरवानी एवं सत्तूमल पारवानी रहे । शहर पंचायत सचिव होतचंद पारवानी ने दीप प्रज्वलन कर समारोह को प्रारंभ किया। राजस्थान पंचायत उपप्रमुख हरीश मूलचंदानी ने समारोह में स्वामी लीलाशाह जी के जीवन के संघर्ष के बारे में बताकर समाज को प्रेरित किया एवं समारोह का संचालन किया। समारोह में नवयुवक मंडल के सदस्य तुषार इसरानी, जय किशन रामचंदानी, जयप्रकाश बच्चानी, सुनील पारवानी, अशोक मूलचंदानी एवं हेमंत मूलचंदानी ने समारोह की रूपरेखा तैयार कर उसको क्रियान्वित किया। समारोह में समाज के विभिन्न बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह में समाज के सभी सदस्य उपस्थित रहे।