Kota Tak

Kota Tak Kota - The Education City of India

03/06/2026

एक आदमी का बड़ा बयान! की दुनिया में शांति सिर्फ तत्वदर्शी संत ही ला सकते हैं

द्वापर युग में कबीर परमेश्वर ने करुणामय संत के रूप में प्रकट होकर अनेक आत्माओं को सतज्ञान प्रदान किया। उन्होंने बताया कि...
02/06/2026

द्वापर युग में कबीर परमेश्वर ने करुणामय संत के रूप में प्रकट होकर अनेक आत्माओं को सतज्ञान प्रदान किया। उन्होंने बताया कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य परमात्मा की भक्ति करके जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति प्राप्त करना है।





त्रेता युग में कबीर परमेश्वर मुनींद्र ऋषि के रूप में प्रकट हुए थे। उन्होंने लंका में रानी मंदोदरी और विभीषण जी को सत्य ज...
02/06/2026

त्रेता युग में कबीर परमेश्वर मुनींद्र ऋषि के रूप में प्रकट हुए थे। उन्होंने लंका में रानी मंदोदरी और विभीषण जी को सत्य ज्ञान प्रदान कर उनका कल्याण किया। सतभक्ति के माध्यम से उन्होंने उन्हें परमात्मा की वास्तविक भक्ति का मार्ग बताया, जिससे उनका जीवन सफल हुआ।





आपके शरीर की करीब 25 प्रतिशत हड्डियां आपके पैरों में होती हैं.
29/05/2026

आपके शरीर की करीब 25 प्रतिशत हड्डियां आपके पैरों में होती हैं.

26/05/2026

12 हजार से ज्यादा प्रसूताओं को लगा फेल इंजेक्शन!

कोटा में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की एक खेप जांच में अमानक (फेल) पाई गई।

5 महिलाओं की मौत के बाद चल रही जांच में बड़ा खुलासा सामने आया है।

🔹 बैच नंबर: 1-7881 फेल घोषित
🔹 12,500 महिलाओं को लगाया जा चुका इंजेक्शन
🔹 मेडिकल कॉलेज से 2479 इंजेक्शन जब्त
🔹 जेके लोन और सप्लायर के यहां से भी स्टॉक सीज

चौंकाने वाली बात यह है कि 25 दिन बाद भी मौतों की असली वजह पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है।

⛽ पेट्रोल-डीजल ने फिर बढ़ाई आम आदमी की टेंशन!कोटा में पेट्रोल अब ₹112.21 और डीजल ₹97.36 प्रति लीटर पहुंच गया है।सिर्फ 11...
26/05/2026

⛽ पेट्रोल-डीजल ने फिर बढ़ाई आम आदमी की टेंशन!

कोटा में पेट्रोल अब ₹112.21 और डीजल ₹97.36 प्रति लीटर पहुंच गया है।
सिर्फ 11 दिनों में चौथी बार ईंधन के दाम बढ़े हैं। 😟

बाइक चालकों से लेकर ऑटो ड्राइवर और नौकरीपेशा लोग तक महंगाई से परेशान हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव इसकी बड़ी वजह है। 🌍📈

भगवत गीता अध्याय 15 में किस वृक्ष का उदाहरण है?A) आम का वृक्षB) पीपल का उल्टा वृक्षC) बरगद का वृक्षD) नीम का वृक्ष     #...
25/05/2026

भगवत गीता अध्याय 15 में किस वृक्ष का उदाहरण है?
A) आम का वृक्ष
B) पीपल का उल्टा वृक्ष
C) बरगद का वृक्ष
D) नीम का वृक्ष





#धार्मिक_ज्ञान
#गीता_ज्ञान

25/05/2026

कोटा शहर पुलिस की ओर से आयोजित ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली में करीब 200 जवानों ने हिस्सा लेकर फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया। 🚴‍♂️
आईजी हरेंद्र महावर और एसपी तेजस्वनी गौतम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जवानों ने योग और जुम्बा कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया।
एसडीआरएफ के जवानों ने भी 5 किलोमीटर साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने और प्रदूषण कम करने के लिए प्रेरित किया। 🌱

21/05/2026

कोटा जिले की दरा घाटी में रेलवे ट्रैक पर नए रेलवे अंडरब्रिज निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। आरएच गर्डर स्थापित करने के लिए प्रशासन ने 21 मई को 24 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है।

जिला कलक्टर पीयूष समारिया के आदेश अनुसार कोटा शहर से जयपुर, चित्तौड़गढ़ और दरा-झालावाड़ की ओर जाने वाले वाहनों को अनंतपुरा NH-27 की 4 लेन पुलिया से होकर बारां, बपावर और खानपुर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और सावधानी बरतने की अपील की है।




रेलवे ने राजस्थान को दी बड़ी सौगात 🚆कोटा मंडल के 3 बड़े रेलवे स्टेशन अब बने जंक्शन 👇📍 गंगापुर सिटी → गंगापुर सिटी जंक्शन...
21/05/2026

रेलवे ने राजस्थान को दी बड़ी सौगात 🚆

कोटा मंडल के 3 बड़े रेलवे स्टेशन अब बने जंक्शन 👇

📍 गंगापुर सिटी → गंगापुर सिटी जंक्शन
📍 रामगंजमंडी → रामगंजमंडी जंक्शन
📍 गुड़ला → गुड़ला जंक्शन

15 मई 2026 से लागू हुआ फैसला।
नई रेल लाइनों और बायपास लाइन शुरू होने के बाद रेलवे ने दिया जंक्शन का दर्जा।

➡️ यात्रियों को मिलेंगे ज्यादा ट्रेन विकल्प
➡️ रेल कनेक्टिविटी होगी बेहतर
➡️ लंबी दूरी की ट्रेनों की बढ़ेगी सुविधा
➡️ क्षेत्रीय विकास को मिलेगी रफ्तार

रेलवे ने साफ किया कि स्टेशन कोड में कोई बदलाव नहीं होगा, सिर्फ नाम के आगे “जंक्शन” जोड़ा जाएगा।

Address

Kota
324007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kota Tak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kota Tak:

Share