28/09/2023
कोटपूतली - बहरोड़ जिले में 27 ग्राम पंचायतें शामिल ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने क्षेत्राधिकार को लेकर जारी की सूचना
भास्कर न्यूज | कोटपूतली
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने बुधवार को राज्य में बने नए जिलों के गठन से प्रभावित हुए 20 जिलों को लेकर क्षेत्राधिकार तय किए हैं। जिसके अनुसार कोटपूतली बहरोड़ जिले में नीमराणा, बहरोड़, बानसूर, पावटा व कोटपूतली संपूर्ण के अलावा विराटनगर की 27 ग्राम पंचायतों को जिले में शामिल किया है।
पंचायती राज विभाग के आदेशानुसार कोटपूतली- बहरोड़ जिले में पंचायत समिति नीमराणा, बहरोड़, बानसूर, पावटा के संपूर्ण गांवों को शामिल किया गया है, जबकि विराटनगर के बजरंगपुरा, कैरली, आंतेला, ढाणी गैसकान, बागावास चौरासी, जवानपुरा, चतरपुरा, बीलवाड़ी, नवरंगपुरा, भामोद, बड़ोदिया, पालड़ी, आमलोदा, तालवा, पूरावाला, मैड, जोधूला, तेवड़ी, पापड़ा, कुहाड़ा, सोठाना, छींतोली, लुहाकना कलां, किशनपुरा, जयसिंहपुरा व बागावास अहिरान को शामिल किया गया है। जबकि विराटनगर की ग्राम पंचायत गुजर पुरा के 4 राजस्व ग्रामों में से एक राजस्व ग्राम लीलों का बास को कोटपूतली बहरोड़ जिले में शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि गुजरपुरा ग्राम पंचायत में 4 राजस्व ग्राम शामिल हैं। जिसमें कोटपूतली-बहरोड़ जिले में लीलो का बास को शामिल किया गया है, जबकि गुजरपुरा, ढाणी जोगियान व सुरपुरा राजस्व गांव को जयपुर ग्रामीण में शामिल किया गया है। गुजरपुरा ग्राम पंचायत के चारों राजस्व ग्रामों की तहसील, एसडीएम कार्यालय विराटनगर लगते हैं। ऐसे में अब गुजरपुरा ग्राम पंचायत के लोगों में इस बात की चर्चा का माहौल है कि उनका जिला कलेक्टर सहित राजस्व अधिकारी कौन रहेंगे?