10/08/2024
बीते दिन मशहूर पुलिस ऑफिसर की फोटो और पाकिस्तान के व्हाट्सएप नम्बर से बेटे के बलात्कार के मामले में फंसने के नाम पर साइबर ठगों द्वारा 40,000 गूगल पे मांग द्वारा ठगी के प्रयास को कोटकपूरा के एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रसिद्ध पत्रकार श्री राजीव शर्मा ने जागरूकता के चलते किया विफल। इससे पहले भी कई लोगों के पास ऐसी व्हाट्सएप कॉल आती रही हैं, सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर बहनों को अपने बाहर पढ़ रहे बच्चों पर विश्वास रखने की जरूरत है। यह जरूरी नहीं है कि किसी पुलिस अधिकारी की फोटो वाली हर कॉल पुलिस विभाग से ही हो और अगर कोई आपके बच्चे को छोड़ने के नाम पर सीधे तौर पर पैसे मांग रहा है, तो वह धोखेबाज हो सकता है।
इससे पहले जून में स्पीकर साहब की आवाज से ठगी की कोशिश की गई थी नाकाम। साइबर ठग ठगी के नए-नए हथकंडे रहे हैं अपना। कोटकपूरा के कुछ लोगों से खुद को मुकेश अंबानी बताकर पोंजी निवेश कराने के लिए विभिन्न तरीकों से किया जा रहा है संपर्क।
ऑल इण्डिया क्राइम रिफॉर्म्स ऑर्गेनाइजेशन की टीम के द्वारा बार बार आपको सचेत किया जाता रहा है कि आप गैजेट्स, डिजिटलाइजेशन, ऑनलाइन गेमिंग, अन्य तरीके की लालच देने वाली ठगी (पौंजी) स्कीमों और सोशल मीडिया के शिकार न बने। सचेत रहे, साइबर ठग्गों द्वारा अपनाए जा रहे हर नए हथकंडे से बचाव रखें। अगर किसी पर शंका हो तो उसी समय साइबर सेल और पुलिस विभाग से संपर्क करें।
Cyber Crime Division Punjab India Punjab Police India All India Crime Reforms Organisation, Branch Kotkapura, Dist FDK Rajan Kumar Jain Rajan Kumar Jain