Korba District

Korba District Korba district was accorded the status of a full fledged revenue district with effect from 25 May, 1998. Korba is the power capital of CG

The district headquarter is Korba city, which is situated on the banks of the confluence of rivers Hasdeo and Ahiran. Official account of Chhattisgarh's Korba District. Follow for updates, news and information. Korba is the power capital of Chhattisgarh. The district comes under Bilaspur division. The headquarter of Korba districts situated about 200 KM. from the capital city Raipur.

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात नियमों के बेहतर पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सड़क सुर...
03/06/2026

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात नियमों के बेहतर पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

कलेक्टर श्री दुदावत ने बैठक में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ओवरस्पीड वाहन संचालन, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट के वाहन संचालित करने, नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।


कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों तथा टीएल के ल...
03/06/2026

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों तथा टीएल के लंबित प्रकरणों की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की।

सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी कार्यालय प्रमुखों को अपनी प्रोफाइल अनिवार्य रूप से अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोर्टल को पूर्ण गंभीरता से लिया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।



03/06/2026

सुशासन तिहार की त्वरित पहल, किसान की सिंचाई समस्या का हुआ समाधान...

कोरबा जिले के ग्राम बक्साही निवासी कृषक श्री शशि कुमार टेकाम की खेती को मिली नई गति, मिला 3 एचपी पेट्रोल पंप

इसके लिए उन्होंने सरकार को दिया धन्यवाद।



सुशासन तिहार 2026: ग्राम बक्साही निवासी किसान श्री शशि कुमार टेकाम ने सिंचाई सुविधा हेतु डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर...
03/06/2026

सुशासन तिहार 2026: ग्राम बक्साही निवासी किसान श्री शशि कुमार टेकाम ने सिंचाई सुविधा हेतु डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पर त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें 3 एचपी पेट्रोल पंप प्रदान किया गया।

लगभग 3 एकड़ भूमि में खेती करने वाले श्री टेकाम को अब समय पर सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी, जिससे खेती कार्य आसान होगा और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।




छत्तीसगढ़ के किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और प्रभावी बना रहे हैं। नैनो यूरिया और नैनो...
03/06/2026

छत्तीसगढ़ के किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और प्रभावी बना रहे हैं। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे नैनो उर्वरक फसलों को संतुलित पोषण प्रदान करने के साथ उर्वरक प्रबंधन को भी अधिक दक्ष बना रहे हैं।

कम लागत, संसाधनों के बेहतर उपयोग और उत्पादन में सुधार के साथ नैनो तकनीक किसानों की समृद्धि का नया आधार बन रही है। यह पहल आधुनिक, आत्मनिर्भर और सशक्त कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



कोरबा जिले के ग्राम छुरीकला निवासी कृषक श्री महेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि सहकारी समिति से समय पर खाद एवं बीज मिलने से...
03/06/2026

कोरबा जिले के ग्राम छुरीकला निवासी कृषक श्री महेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि सहकारी समिति से समय पर खाद एवं बीज मिलने से खेती की तैयारी बिना किसी कठिनाई के पूरी हुई।

उन्होंने आगे कहा नैनो उर्वरकों के उपयोग से फसल की वृद्धि बेहतर हुई और उत्पादकता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। उन्होंने इसे किसानों के लिए लाभकारी बताया।





सुशासन तिहार- उम्मीद की नई सुबहसंवाद, खुशहाली और जनविश्वास का प्रतीक...     #सुशासन_तिहार_2026
03/06/2026

सुशासन तिहार- उम्मीद की नई सुबह
संवाद, खुशहाली और जनविश्वास का प्रतीक...

#सुशासन_तिहार_2026

सुशासन तिहार 2026: आज 03 जून को विकासखंड कोरबा के कलस्टर ग्राम बरपाली में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।
03/06/2026

सुशासन तिहार 2026: आज 03 जून को विकासखंड कोरबा के कलस्टर ग्राम बरपाली में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।



छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी नीतियों के तहत कोरबा जिले में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना का प्रभावी संचालन किया ज...
02/06/2026

छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी नीतियों के तहत कोरबा जिले में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना का प्रभावी संचालन किया जा रहा है।

जिले की 60 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से 55,841 किसान जुड़े हैं, जिन्हें खरीफ एवं रबी फसलों के लिए खाद, उन्नत बीज तथा शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण की सुविधा समय पर उपलब्ध कराई जा रही है।




Address

Korba
495677

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Korba District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Korba District:

Share