Basic gk group

Basic gk group Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Basic gk group, Library, Dipka, korba, Korba.

27/11/2021
26/11/2016

1. पनामा नहर का निर्माण कब हुआ।

- 1914

2. झीलों का देश के नाम से प्रसिद्ध है।

- स्कॉटलैंड

3. हिंद महासागर का मोती कौनसा देश है।

- श्रीलंका

4. वर्तमान वित्त आयोग का अध्यक्ष कौन है।

- डॉ. विजय एल केलकर

5. सलमान रुश्दी द्वारा लिखित विवादित पुस्तक का नाम क्या है।

- सैटेनिक वर्सेज

6. स्वाइन फ्लू की दवा का नाम क्या है, जिसे राजस्थान सरकार ने वैट मुक्त कर दिया था।

- ओसेल्टामिविर

7. कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर का नया नाम क्या है।

- स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय

8. गंगानगर विश्वविद्यालय का नया नाम क्या है।

- अम्बेडकर विश्वविद्यालय

9. आपणी योजना किस जिले में संचालित है।

- चूरू

10. राज्य में किसान आयोग का गठन कब किया गया।

- मार्च 2009

11. राजस्थान में गुर्जर आंदोलन के दौरान हुई मौतों व संपत्ति के नुकसान की जांच हेतु गठित आयोग का नाम क्या है।

- बंसल आयोग

12. सरिस्का व रणथंभौर वन्य जीव अभ्यारण्यों में लुप्त हुए बाघों की जांच के लिए कौनसी समिति गठित की गई।

- मेहरोत्रा समिति

13. राज्य के निजी स्कूलों में बढ़ रही फीस पर नियंत्रण करने हेतु गठित समिति है।

- जस्टिस तिवाड़ी समिति

14. राज्य में छठा वेतन आयोग के अंतर्गत कर्मचारियों को वेतनमान का लाभ कब से दिया गया।

- 1 जनवरी 2006

15. सिर सांटे रुख रहे तो भी सस्तो जाण किसका कथन है।

- जांभोजी

16. टुण्डु रोग पाया जाता है।

- गेहूं में

17. खुण्डी नस्ल का अन्य नाम है।

- मुर्रा

18. अश्वों उत्थान और प्रजनन अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है।

- केरू

19. ग्रेजाइंट और ब्लैक ब्राउन किसकी नस्ल है।

- खरगोश

20. भारत की सबसे पुरानी तेल रिफाइनरी कहां स्थित है-

- आसाम में

26/11/2016

1. विश्व की सबसे बड़ी दीवार कौन सी है?
उत्तर :- ग्रेट वाल ऑफ़ चायना (चीन की दीवार)

2. विश्व में सबसे कठोर कानून वाला देश कौन सा है?
उत्तर :- सउदी अरब

3. विश्व का ऐसा कौन सा देश है जो आज तक किसी का गुलाम नहीं हुआ?
उत्तर :- नेपाल

4. विश्व में सबसे अधिक वेतन किसे मिलता है?
उत्तर :- अमेरिका के राष्टपति को

5. विश्व के किस देश में सफेद हाथी पाये जाते हैं?
उत्तर :- थाईलैंड

6. विश्व की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
उत्तर :- नील नदी(6648 कि.मी.)

7. विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है?
उत्तर :- सहारा (84,00,000 वर्ग कि.मी., अफ्रीका में)

8. विश्व की सबसे मँहगी वस्तु कौन सी है?
उत्तर :- यूरेनियम

9. विश्व की सबसे प्राचीन भाषा कौन सी है?
उत्तर :- संस्कृत

10. शाखाओं की संख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा बैंक कौन सा है?
उत्तर :- भारतीय स्टेट बैंक

11. विश्व का ऐसा कौन सा देश है जिसने कभी किसी युद्ध में भाग नहीं लिया?
उत्तर :- स्विट्जरलैंड

12. विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर कौन सा है?
उत्तर :- टोकियो

13. विश्व का सबसे बड़ा एअरपोर्ट कौन सा है?
उत्तर :- टेक्सास का फोर्थ बर्थ (अमेरिका में)

14. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
उत्तर :- एशिया

15. विश्व की लम्बी नहर कौन सी है?
उत्तर :- स्वेज नहर (168 कि.मी. मिस्र में)

16. विश्व का का कौन सा ऐसा देश है जिसके एक भाग में शाम और एक भाग में दिन होता है?
उत्तर :- रूस

26/11/2016

प्रश्न:1 लैम्पों में प्रकाश उत्पन्न करने के काम में कौन सी गैस उपयोग में लायी जाती है?
उत्तर: ऐसीटलीन
प्रश्न:2 कच्चे फलों को पकाने में कौन सी गैस उपयोग में लायी जाती है?
उत्तर: ऐथिलीन
प्रश्न:3 ऊनी कपड़ों की शुष्क धुलाई(Dry Cleaning) में कौन सी गैस उपयोग में लायी जाती है?
उत्तर: बैंजीन
प्रश्न: 4 किस किसी परमाणु के रासायनिक गुण निम्न किस पर निर्भर करते हैं :
उत्तर: परमाणु क्रमांक पर
प्रश्न: 5 आयु निर्धारण में कार्बन के किस समस्थानिक का उपयोग करते हैं ?
उत्तर: C14
प्रश्न: 6 नाभिकीय रिएक्टर में भारी जल का उपयोग का किस रूप में किया जाता है?
उत्तर: न्यूट्रान मंदक के रूप में
प्रश्न: 7 सूर्य के उच्च ताप का कारण क्या है?
उत्तर: हाईड्रोजन का नाभिकीय संलयन

26/11/2016

1. हम्मीर महाकाव्य के लेखक है-
- नयनचंद्र सूरी
2. ‘अहीरवाटी’ बोली किस क्षेत्र में बोली जाती है-
- अलवर
3. राजस्थान में कैक्टस गार्डन कहां है-
- जैसलमेर
4. तेंदू पत्ते का स्थानीय नाम है-
- टिमरु
5. ‘रेड डेन’ गाय की नस्ल का उत्पत्ति स्थल है-
- डेनमार्क
6. ‘पोर्ट लैंड’ किसकी किस्म है-
- सीमेंट
7. बीजक की पहाड़ी किस जिले में स्थित है-
- जयपुर
8. डा. हन्नारिड ने किस क्षेत्र का उत्खनन किया-
- रंगमहल
9. अलाउद्दीन खिलजी ने किस दुर्ग का नामकरण ‘खैराबाद’ किया-
- सिवाणा दुर्ग
10. मनरेगा श्रमिकों के लिए ‘ई-शक्ति’ नामक स्मार्ट कार्ड जारी करने वाला प्रथम राज्य है-
- बिहार
11. जोधपुर की नूरजहां कहा जाता है-
- गुलाब राय
12. भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है।
- गुड़गांव
13. नरेगा योजना का प्रारूप किस अर्थशास्त्री ने तैयार किया।
- ज्यां द्रेज
14. राजस्थान में पंचायती राज प्रशिक्षण के प्रथम केंद्र का शुभारंभ कहां हुआ।
- सरदारशहर
15. राज्य की पहली किसान कम्पनी गठित की गई।
- झालावाड़
16. जिंदोली घाटी किस जिले में स्थित है।
- अलवर
17. राज्य का पहला गैस संचालित शव दाहगृह कहां स्थापित किया गया।
- उदयपुर
18. देश में 14 शहरों में नवाचार विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। राज्य में किस थीम पर विवि खुलेगा।
- सौर ऊर्जा के लिए
19. पर्यावरण नीति बनाने वाला पहला राज्य है।
- राजस्थान
20. राज्य का पहला ‘रेलवे मेडिकल कॉलेज’ स्थापित करने की योजना कहां है।
- जोधपुर

10/08/2016

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, देश में आयोजित किया जाता है ?
7 अगस्त
8 अगस्त
9 अगस्त
10 अगस्त
SHOW ANSWERS
प्रतिवर्ष 7 अगस्त को हथकरघा उद्योग के महत्व के बारे में जागरुकता उत्पन्न करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2015 में प्रथम राष्ट्रीय हथकरघा दिवस आयोजित किया गया। 7 अगस्त का दिवस राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रुप में मनाया जाने का मुख्य कारण वर्ष 1905 में 7 अगस्त को औपचारिक रुप से कलकत्ता टाउन हॉल में स्वदेशी आंदोलन एक विशाल बैठक आयोजित की गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य घरेलू फुटपाथों का पुनरुद्धार करना था।
Tiangong-01 मोबाइल दूरसंचार उपग्रह का संबंध किस देश से हैं ?
जापान
चीन
दक्षिण कोरिया
फिलीपींस
SHOW ANSWERS
6 अगस्त 2016 को चीन ने अपने देश के प्रथम मोबाइल दूरसंचार उपग्रह Tiangong-01 को सफलतापूर्वक दक्षिण-पश्चिमी चीन के जिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया। इस दूरसंचार उपग्रह का प्रमुख उद्देश्य चीनी दूरसंचार प्रणाली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना व दूरसंचार सेवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनना है।
7 अगस्त 2016 को गुजरात के 16 वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण की ?
नितिन पटेल
विजय रुपानी
ओ पी कोहली
गणपत बासवा
SHOW ANSWERS
7 अगस्त 2016 को विजय रुपानी ने गुजरात के 16 वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण की। हाल ही में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री आनंदीबेन पटेल ने अपना पद त्याग दिया था। श्री विजय रुपानी आनंदी बेन पटेल सरकार में सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री थे। 7 अगस्त 2016 को गुजरात के राज्यपाल ओ पी कोहली ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर सम्मेलन हॉल में मुख्यमंत्री पद के लिए श्री विजय रुपानी और उप मुख्यमंत्री पद के लिए नितिन पटेल को गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सर्फिंग चैंपियन Bernard Farrelly के बारे में जो कथन सत्य है ?
वे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक थे
उन्होंने वर्ष 1964 में विश्व सर्फिंग चैंपियनशिप जीती थी
वे ऑस्ट्रेलिया के सबसे पुराने सर्फ़बोर्ड सवार क्लब के पहले अध्यक्ष थे
उपरोक्त सभी
SHOW ANSWERS
7 अगस्त 2016 को ऑस्ट्रेलियाई सर्फिंग चैंपियन Bernard Farrelly जिन्हें ‘Midget’ के नाम से भी जाना जाता है, का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे मूल रूप से ऑस्ट्रेलियाई नागरिक थे जिन्होंने वर्ष 1964 में विश्व सर्फिंग चैंपियनशिप जीती थी। वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे पुराने सर्फ़बोर्ड स्टार क्लब के पहले अध्यक्ष रह चुके थे।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘मिशन भागीरथ’ का संबंध किस राज्य से हैं ?
तेलंगाना
उड़ीसा
कर्नाटक
आंध्र प्रदेश
SHOW ANSWERS
7 अगस्त 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पेयजल परियोजना ‘मिशन भागीरथ’ का शुभारंभ तेलंगाना के मेडक जिले में किया। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। हमें ध्यान देना चाहिए, कि हाल ही में तेलंगाना सरकार ने राज्य भर के जलाशयों की हजारों लीटर पानी के सटीक भंडारण का आकलन करने के जल संसाधन सूचना प्रणाली का शुभारंभ किया था।
‘कालोजी नारायण राव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय’ का संबंध किस राज्य से है ?
तमिलनाडु
केरल
तेलंगाना
पांडिचेरी
SHOW ANSWERS
7 अगस्त 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में कालोजी नारायण राव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना के नीव पत्थर का अनावरण किया। कालोजी नारायण राव तेलंगाना से एक भारतीय कवि, स्वतंत्रता सेनानी, फासीवाद विरोधी और राजनीतिज्ञ थे। राज्य विभाजन के पश्चात कालोजी नारायण राव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, तेलंगाना की आधिकारिक स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय बन गई है, जो अगस्त 2016 से राज्य भर के मेडिकल कॉलेजों की संबद्धता प्रमाणित करेगी।
केंद्र सरकार ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण -2017’ के तहत कितने शहरों का अध्ययन करना प्रस्तावित किया है ?
350
450
500
800
SHOW ANSWERS
6 अगस्त 2016 शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने स्वच्छता के स्तर और संबंधित शहरी निकायों द्वारा किए गए प्रयासों के आधार पर कुल 500 शहरों का अध्ययन हेतु ‘स्वच्छ सर्वेक्षण -2017’ का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के तहत किसी भी शहर को श्रेणी, शहर शौचालयों के निर्माण, नागरिकों की प्रतिक्रिया और स्वच्छता स्तरों के स्वतंत्र अवलोकन के आधार पर दी जाएगी।
एशियाई विकास बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष है ?
Filp Toranto
Alinto Teresa
Jenpak Scager
Takehiko Nakao
SHOW ANSWERS
Takehiko Nakao को एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष के रूप में पुनः निर्वाचित किया गया है। श्री Takehiko Nakao एशियन विकास बैंक के अध्यक्ष के रूप में वर्ष 2013 में चुना गया था, वर्तमान में श्री Takehiko Nakao का कार्यकाल 31 अगस्त 2016 को समाप्त हो र

10/08/2016

1005. रगबी फुटबॉल में प्रत्येक पक्ष में खिलाडियों की कितनी संख्या होती है ? [SSC CHSL 2015]
A ) 15
B ) 16
C ) 12
D ) 11
उत्तर : 15

1006. विषम मिश्रण से लोहे की परत को किस तकनीक से पृथक किया जा सकता है ? [SSC CHSL 2015]
A ) उर्ध्वपातन
B ) चुम्बकीकरण
C ) अवसादन
D ) वाष्पीकरण
उत्तर : चुम्बकीकरण

10/08/2016

1003.धातुओ का राजा क्या है ? [SSC CHSL 2015]
A ) सोना
B ) चांदी
C ) लोहा
D ) एल्युमीनियम
उत्तर : सोना

1004. किसने स्वायत्त निवेश को प्रेरित निवेश से पृथक किया था ? [SSC CHSL 2015]
A ) शुम्पीटर
B ) माल्थस
C ) जॉन रॉबिंसन
D ) एडम स्मिथ
उत्तर : शुम्पीटर

05/07/2016

सामान्‍य ज्ञान / जनरल नॉलेज -14 (General knowledge/ GK in Hindi), सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए (General Knowledge (GK) in Hindi), सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

१) चम्बल नदी -

इस नदी का प्राचीन नाम चर्मावती है। कुछ स्थानों पर इसे कामधेनु भी कहा जाता है। यह नदी मध्य प्रदेश के मऊ के दक्षिण में मानपुर के समीप जनापाव पहाड़ी (६१६ मीटर ऊँची) के विन्ध्यन कगारों के उत्तरी पार्श्व से निकलती है। अपने उदगम् स्थल से ३२५ किलोमीटर उत्तर दिशा की ओर एक लंबे संकीर्ण मार्ग से तीव्रगति से प्रवाहित होती हुई चौरासीगढ़ के समीप राजस्थान में प्रवेश करती है। यहां से कोटा तक लगभग ११३ किलोमीटर की दूरी एक गार्ज से बहकर तय करती है। चंबल नदी पर भैंस रोड़गढ़ के पास प्रख्यात चूलिया प्रपात है। यह नदी राजस्थान के कोटा, बून्दी, सवाई माधोपुर व धौलपुर जिलों में बहती हुई उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले मुरादगंज स्थान में यमुना में मिल जाती है। यह राजस्थान की एक मात्र ऐसी नदी है जो सालोंभर बहती है। इस नदी पर गांधी सागर, राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर और कोटा बैराज बांध बने हैं। ये बाँध सिंचाई तथा विद्युत ऊर्जा के प्रमुख स्रोत हैं। चम्बल की प्रमुख सहायक नदियों में काली, सिन्ध, पार्वती, बनास, कुराई तथा बामनी है। इस नदी की कुल लंबाई ९६५ किलोमीटर है। यह राजस्थान में कुल ३७६ किलोमीटर तक बहती है।

२) काली सिंध -
यह चंबल की सहायक नदी है। इस नदी का उदगम् स्थल मध्य प्रदेश में देवास के निकट बागली गाँव है। कुध दूर मध्य प्रदेश में बहने के बाद यह राजस्थान के झालावाड़ और कोटा जिलों में बहती है। अंत में यह नोनेरा (बरण) गांव के पास चंबल नदी में मिल जाती है। इसकी कुल लंबाई २७८ किलोमीटर है।

३) बनास नदी -

बनास एक मात्र ऐसी नदी है जो संपूर्ण चक्र राजस्थान में ही पूरा करती है। बनअआस अर्थात बनास अर्थात (वन की आशा) के रुप में जानी जाने वाली यह नदी उदयपुर जिले के अरावली पर्वत श्रेणियों में कुंभलगढ़ के पास खमनौर की पहाड़ियों से निकलती है। यह नाथद्वारा, कंकरोली, राजसमंद और भीलवाड़ा जिले में बहती हुई टौंक, सवाई माधोपुर के पश्चात रामेश्वरम के नजदीक (सवाई माधोपुर) चंबल में गिर जाती है। इसकी लंबाई लगभग ४८० किलोमीटर है। इसकी सहायक नदियों में बेडच, कोठरी, मांसी, खारी, मुरेल व धुन्ध है। (i )बेडच नदी १९० किलोमीटर लंबी है तथा गोगंडा पहाड़ियों (उदयपुर) से निकलती है। (ii )कोठारी नदी उत्तरी राजसामंद जिले के दिवेर पहाड़ियों से निकलती है। यह १४५ किलोमीटर लंबी है तथा यह उदयपुर, भीलवाड़ा में बहती हुई बनास में मिल जाती है।(iii) खारी नदी ८० किलोमीटर लंबी है तथा राजसामंद के बिजराल की पहाड़ियों से निकलकर देवली (टौंक) के नजदीक बनास में मिल जाती है।

४) बाणगंगा -

इस नदी का उदगम् स्थल जयपुर की वैराठ की पहाड़ियों से है। इसकी कुल लंबाई ३८० किलोमीटर है तथा यह सवाई माधोपुर, भरतपुर में बहती हुई अंत में फतेहा बाद (आगरा) के समीप यमुना में मिल जाती है। इस नदी पर रामगढ़ के पास एक बांध बनाकर जयपुर को पेय जल की आपूर्ति की जाती है।

५) पार्वती नदी -

यह चंबल की एक सहायक नदी है। इसका उदगम् स्थल मध्य प्रदेश के विंध्यन श्रेणी के पर्वतों से है तथा यह उत्तरी ढाल से बहती है। यह नदी करया हट (कोटा) स्थान के समीप राजस्थान में प्रवेश करती है और बून्दी जिले में बहती हुई चंबल में गिर जाती है।

६) गंभीरी नदी -

११० किलोमीटर लंबी यह नदी सवाई माधोपुर की पहाड़ियों से निकलकर करौली से बहती हुई भरतपुर से आगरा जिले में यमुना में गिर जाती है।

७) लूनी नदी -

यह नदी अजमेर के नाग पहाड़-पहाड़ियों से निकलकर नागौर की ओर बहती है। यह जोधपुर, बाड़मेर और जालौर में बहती हुई यह गुजरात में प्रवेश करती है। अंत में कच्छ की खाड़ी में गिर जाती है। लूनी नदी की कुल लंबाई ३२० किलोमीटर है। यह पूर्णत: मौसमी नदी है। बलोतरा तक इसका जल मीठा रहता है लेकिन आगे जाकर यह खारा होता जाता है। इस नदी में अरावली श्रृंखला के पश्चिमी ढाल से कई छोटी-छोटी जल धाराएँ, जैसे लालरी, गुहिया, बांड़ी, सुकरी जबाई, जोजरी और सागाई निकलकर लूनी नदी में मिल जाती है। इस नदी पर बिलाड़ा के निकट का बाँध सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण है।

८) मादी नदी -

यह दक्षिण राजस्थान मुख्यत: बांसबाड़ा और डूंगरपुर जिले की मुख्य नदी है। यह मध्य प्रदेश के धार जिले में विंध्यांचल पर्वत के अममाऊ स्थान से निकलती है। उदगम् से उत्तर की ओर बहने के पश्चात् खाछू गांव (बांसबाड़ा) के निकट दक्षिणी राजस्थान में प्रवेश करती है। बांसबाड़ा और डूंगरपूर में बहती हुई यह नदी गुजरात में प्रवेश करती है। कुल ५७६ किलोमीटर बहने के पश्चात् यह खम्भात की खाड़ी में गिर जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियों में सोम, जाखम, अनास, चाप और मोरन

05/07/2016

सामान्‍य ज्ञान / जनरल नॉलेज -12 (General knowledge/ GK in Hindi), सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए (General Knowledge (GK) in Hindi), सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

1. विश्व का पहला फुटबॉल क्लब कौनसा है।

- शेफील्ड फुटबॉल क्लब

2. फुटबॉल का जन्म कहां हुआ था।

- इंग्लैंड

3. भारत का पहला फुटबॉल क्लब कौनसा है।

- डलहोजी क्लब

4. इंटरनेशनल फुटबॉल एशोसिएशन (फीफा) का मुख्यालय कहां पर है।

- पेरिस (फ्रांस)

5. हॉकी का पहला विश्व कप कहां पर आयोजित किया गया।

- बार्सिलोना

6. वर्तमान में कितनी विधान परिषद अस्तित्व में है।

- छह

7. भारत की स्थल सीमा कितने देशों को स्पर्श करती है।

- सात

8. अफ्रीका के शीतोष्ण घास के मैदान क्या कहलाते हैं।

- वेल्ड

9. अफ्रीका के उष्ण घास के मैदान कहलाते हैं।

- सवाना

10. विश्व का सबसे बड़ा मांस निर्यातक देश कौनसा है।

- अर्जेटीना

11. विधान सभा में धन विधेयक किसकी अनुमति से पेश किया जाता है।

- राज्यपाल

12. बैरोमीटर का आविष्कार किसने किया।

- ई टौरसेली

13. डीजल इंजन का आविष्कान किया था।

- रुडोल्फ डीजल
14. विद्युत बैटरी का आविष्कार किसने किया था।

- अलेसांड्रो वोल्टा

15. विटामिन के का रासायनिक नाम क्या है।

- फिलोक्विनोन

16. विटामिन डी का रासायनिक नाम क्या है।

- कैस्लिफेरॉल

17. मलेरिया से शरीर का कौनसा अंग प्रभावित होता है।

- तिल्ली एवं आरबीसी

18. पेचिस से शरीर का कौनसा अंग प्रभावित होता है।

- आंत

19. काला -जार से शरीर का कौनसा अंग प्रभावित होता है।

- अस्थि मज्जा

20. काला जार रोग का वाहक कौनसा मच्छर है।

- बालू-मक्खी

05/07/2016

सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए-2 (General Knowledge (GK) in Hindi), सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
**************
1. कोलायल लिफ्ट नहर का परिवर्तित नाम क्या है।
- डॉ. करणीसिंह लिफ्ट नहर
2. बरकतुल्ला खां नहर का परिवर्तित नाम क्या है।
- बाबा रामदेव नहर
3. झालावाड़ स्टेडियम का परिवर्तित नाम है।
-राजमाता विजयाराजे सिंधिया राजकीय खेल संकुल
4. युन्नान का पठार स्थित है।
- चीन में
5. डार्लिग है।
- नदी
6. खोई और बुशमैन जनजाति का संबंध है।
- अफ्रीका
7. बेबा है।
- लकड़ी का छोटा मंदिर
8. बच्छावतों की हवेली कर्णसिंह बच्छावत ने कहां बनाई।
- बीकानेर
9. किन शिल्पकारों ने नथमल की हवेली का निर्माण किया।
- हाथी और लालू
10. ‘त्याग भूमि’ नामक समाचार पत्र का संपादन किया।
- हरिभाऊ उपाध्याय
11. उत्खनात स्थालाकृति का संबंध किस संभाग से है
- भरतपुर
12. भारतीय मूल के किस आर्किटेक्ट द्वारा लंदन में होने वाले ओलम्पिक (2012) की प्रतिकात्मक इमारत बनाई जा रही है।
- अनीस कपूर
13. चीन द्वारा पाकिस्तान के किस क्षेत्र में 650 मेगावाट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र बनाने का निर्णय लिया गया।
- चश्मा
14. राजस्थान में प्रत्येक जिले के सहकारी बैंक का नाम है।
- केंद्रीय सहकारी बैंक
15. दीपावास बांध किस जिले में स्थित है।
- सीकर
16. जिनभद्रसूरी ग्रन्थ भंडार किस दुर्ग में है।
- जैसलमेर दुर्ग
17. चंद्रसेन जिसने राणा सांगा की खानवा युद्ध में मदद की थी उसका संबंध किस राजपरिवार से है।
- कछवाह
18. जयपुर फुट का संबंध है।
- डा. पीके सेठी
19. मातुराम वर्मा द्वारा निर्मित मूर्तियां कहां देखी जा सकती हैं।
- पंचवटी
20. खेतड़ी महल का निर्माण करवाया था।
- भोपालसिंह

Address

Dipka, Korba
Korba
495452

Telephone

8602562196

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Basic gk group posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category