Joydeep Das

Joydeep Das Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Joydeep Das, Social service, Kalighat, KOLKATA.

“पश्चिम बंगाल चुनाव” आज पूरे देश की नज़रें पश्चिम बंगाल के चुनाव के नतीजे पर टिकी हुई हैं। केवल देश ही नहीं, बल्कि दुनिय...
02/05/2026

“पश्चिम बंगाल चुनाव”

आज पूरे देश की नज़रें पश्चिम बंगाल के चुनाव के नतीजे पर टिकी हुई हैं। केवल देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में बसे भारत माता के सभी सपूत भी इस चुनाव के परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं।

कुछ समाचार माध्यम इसे कड़े मुकाबले का चुनाव बता रहे हैं, कुछ भाजपा की जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं तो कुछ टीएमसी की। लेकिन वास्तव में यह निर्णय उतना जटिल नहीं है जितना दिखाया जा रहा है।

जनता का मन स्पष्ट है—जीत भारतीय जनता पार्टी की होगी, और वह भी प्रचंड बहुमत के साथ। 190 से 200 से अधिक सीटों पर भाजपा अपनी विजय दर्ज करेगी।

अब प्रश्न उठता है—क्यों और कैसे?

इसका उत्तर भी सरल है। टीएमसी एक दशक से अधिक समय से बंगाल में सत्ता में है, और इस दौरान पूरे बंगाल की जनता टीएमसी के संरक्षण में पनप रहे गुंडो से परेशान हो चुकी है। लोग भय और अराजकता से मुक्ति चाहते हैं।

अब तक बंगाल की जनता के पास कोई सशक्त विकल्प नहीं था, लेकिन आज जब विश्व पटल पे लोग भारत की मजबूती को देख रहे वो देख रहे है परिस्थिति बदल चुकी है। माननीय प्रधानमंत्री NNarendra Modiजी और यशस्वी गृह मंत्री AAmit Shahजी की कार्यशैली पर विश्वास करते हुए जनता ने मन बना लिया है कि वे भाजपा को एक मजबूत और स्थिर सरकार बनाने का अवसर देंगे।ताकि प्रदेश उन्नति करे लोग सुरक्षित महसूस करे लोग ग़लत के लिए खड़े हो तो प्रशासन और पुलिस उनकी मदद करे ।

जिस प्रकार माननीय गृह मंत्री जी के नेतृत्व में आम नागरिकों को अपने मताधिकार का निर्भीक होकर प्रयोग करने के लिए सुरक्षा प्रदान की गई, वह अभूतपूर्व है। लोगों ने इस विश्वास को स्वीकार किया और बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त किया।

मैं सभी एग्जिट पोल वालों को साफ़ साफ़ बताना चाहूँगा की इस बार BBharatiya Janata Party (BJP)को इस बार 190 से 200 से अधिक सीटो में विजय प्राप्त होगी लिख के रख ले ।
AAnjana Om KashyapAAaj TakRRahul KanwalNNDTVShweta Jha Anchor/AajTak

जनक-नन्दिनी, जग-जननी माँ सीता के प्राकट्योत्सव 'सीता नवमी' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।💐माता सीता की कृपा सभी पर बनी...
25/04/2026

जनक-नन्दिनी, जग-जननी माँ सीता के प्राकट्योत्सव 'सीता नवमी' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।💐

माता सीता की कृपा सभी पर बनी रहे। हर घर आँगन धन-धान्य से भरा रहे और सम्पूर्ण मानवता का मंगल हो; यही कामना है 🙏

भारतीय संस्कृति, दर्शन एवं आध्यात्मिक परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर नई चेतना प्रदान करने वाले, अद्वैत वेदांत के प्रणेता ज...
21/04/2026

भारतीय संस्कृति, दर्शन एवं आध्यात्मिक परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर नई चेतना प्रदान करने वाले, अद्वैत वेदांत के प्रणेता जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर कोटिशः वंदन।🙏

उनका तपस्वी जीवन आज भी अखिल विश्व को सत्य, ज्ञान और आत्मबोध के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।🙏

आज प्रातःकाल कालीघाट मंदिर में माँ काली के द्वार खुलते ही सर्व प्रथम मंदिर प्रांगण स्थित शिवलिंग में अभिषेक करने का सौभा...
17/04/2026

आज प्रातःकाल कालीघाट मंदिर में माँ काली के द्वार खुलते ही सर्व प्रथम मंदिर प्रांगण स्थित शिवलिंग में अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ 🔱 तत्पश्चात माँ काली के प्रथम दर्शन एवं पावन आरती स्वयं करने का दुर्लभ सौभाग्य प्राप्त हुआ।🙏

कालीघाट, जो 51 शक्तिपीठों में से एक अत्यंत पवित्र एवं जागृत धाम है, केवल एक मंदिर नहीं बल्कि सनातन आस्था, शक्ति और भक्ति का जीवंत प्रतीक है। मान्यता है कि यहाँ माँ सती के चरणों का अंश विराजमान है, इसलिए इस धाम की महिमा सदियों से भक्तों के हृदय में अटूट विश्वास बनकर विराजमान है।🪷
आज माँ के श्रीचरणों में उपस्थित होकर जो अलौकिक शांति, अद्भुत ऊर्जा और आत्मिक अनुभूति प्राप्त हुई, वह जीवन के सबसे अनमोल पलों में से एक है। ऐसा प्रतीत हुआ मानो माँ स्वयं शक्ति, साहस और आशीर्वाद प्रदान कर रही हों।🙏🙏

“माँ “ का आशीर्वाद जहाँ होता है, वहाँ से हर बाधा का अंत और नई शक्ति की शुरुआत होती है।

जय माँ काली 🔱🙏

Samrat Choudhary भैया को मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई! 🔥🚩ये सिर्फ एक पद नहीं…ये जनता के विश्वास की जीत है,और आआदरणीय...
14/04/2026

Samrat Choudhary भैया को मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई! 🔥🚩

ये सिर्फ एक पद नहीं…
ये जनता के विश्वास की जीत है,
और आआदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के विज़न को ज़मीन पर उतारने का संकल्प है।

अब डबल इंजन की सरकार के साथ—
तेज़ फैसले होंगे,
भ्रष्टाचार पर सीधा वार होगा,
और विकास हर गली-मोहल्ले तक पहुँचेगा।

सम्राट भैया का नेतृत्व मतलब—
राष्ट्रहित सर्वोपरि,
नीति में स्पष्टता,
और जनता के लिए निर्णायक कार्रवाई।

मोदी जी का मार्गदर्शन + सम्राट भैया का नेतृत्व =
प्रदेश में विकास की नई क्रांति! 💪🚩

अब प्रदेश रुकेगा नहीं…
सीधे आगे बढ़ेगा! 🔥

13/04/2026

नारी नेतृत्व को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम देश की लोकतांत्रिक यात्रा का निर्णायक पड़ाव है। महिला आरक्षण से अब महिलाएँ न केवल नीतियों का हिस्सा बनेंगी, बल्कि उन्हें गढ़ने में भी अग्रणी भूमिका निभाएँगी।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विज़न और माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के सशक्त नेतृत्व में यह पहल महिलाओं की आवाज़, भागीदारी और नेतृत्व को नई शक्ति दे रही है।

13/04/2026


MYogiAdityanath 💪🙏

12/04/2026

4 मई का दिन बंगाल के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार दिन होगा 🪷
अबकी बार 200 बार 🪷 Amit Shah Narendra Modi Bharatiya Janata Party (BJP) Dr Nishikant Dubey

11/04/2026

अबकी बार बंगाल 200 पार 💪
सब मिलके करे जश्न की तैयारी 🪷 Narendra Modi Amit Shah Bharatiya Janata Party (BJP) Dr Nishikant Dubey

06/04/2026

देशभर के करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भाजपा के 47वें स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।💐

यह दिन केवल एक संगठन के जन्म का प्रतीक नहीं, बल्कि उस सशक्त विचारधारा का उत्सव है, जिसमें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित सर्वोपरि दृष्टिकोण, पं. दीन दयाल उपाध्याय का अंत्योदय का सिद्धांत और अटल बिहारी वाजपेयी जी की सुशासन की नीति समाहित है।

इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में “विकसित भारत” का सपना आज हर भारतीय का संकल्प बन चुका है।

आइए, इस प्रेरणादायक अवसर पर हम सभी मिलकर देश की उन्नति और सेवा के इस पथ पर अपने कदम और मजबूत करें। 🇮🇳

Address

Kalighat
Kolkata

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Joydeep Das posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Joydeep Das:

Share

Category