05/08/2026
Rollback आंदोलन के दौरान दिवंगत हुए भाई देवेंद्र सिंह पलाड़ा के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए #विप्र_सेना झोटवाड़ा जयपुर इकाई द्वारा मानवीय दायित्व निभाते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
यह सहायता किसी प्रकार का प्रदर्शन नहीं, बल्कि दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का एक छोटा-सा प्रयास है।
हम सभी समाजबंधुओं, युवा साथियों एवं भामाशाहों से विनम्र आग्रह करते हैं कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार आगे आएँ और इस परिवार की आर्थिक सहायता में सहभागी बनें। छोटी-सी सहायता भी कठिन समय में बड़ा संबल बन सकती है।
यह अत्यंत गंभीर विषय है। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी से निवेदन है कि इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। पुलिस या प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की लापरवाही पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए एवं पीड़ित को मुआवजा राशि प्रदान करे।
इस अवसर पर नवीन जी उपाध्याय, दिनेश जी परवाल, अजीत जोशी जी, देवेन्द्र शर्मा जी, मोहित जी खांडल, रविकांत जी गौड़, अनुज शर्मा जी, मुरारी जी शर्मा उपस्थित रहे 🙏