kanhaiya lal bhati

kanhaiya lal bhati समाज सेवी

23/03/2026
⚔️ “एक स्त्री न थी… वह पूरी सेना थी”राजस्थान की मरुभूमि में सूर्योदय की पहली किरण जैसे ही धरती पर आई, किले में एक स्त्री...
06/12/2025

⚔️ “एक स्त्री न थी… वह पूरी सेना थी”

राजस्थान की मरुभूमि में सूर्योदय की पहली किरण जैसे ही धरती पर आई, किले में एक स्त्री प्रार्थना के लिए खड़ी थी। नाम— महताब कँवर। उसी समय संदेश आया—दुश्मन सेना किले पर आक्रमण करने आ रही है।

किले के पुरुष योद्धा किसी अन्य युद्ध मोर्चे पर थे।
रक्षकों की संख्या बहुत कम थी।

सबकी नज़रें महताब कँवर की ओर थीं—
“अब क्या होगा?”

महताब कँवर ने क्षितिज की ओर उगते सूर्य को देखा और कहा—
“हम राजस्थान की मिट्टी में जन्मी वीरांगनाएं हैं। हम हार मानकर जीना नहीं, लड़कर अमर होना जानते हैं!”

उन्होंने किले की स्त्रियों को इकट्ठा किया।
सबने हथियार उठाए—
किसी ने तलवार पकड़ी, किसी ने धनुष, किसी ने भाले…

दुश्मन को क्या पता था कि सामने स्त्रियाँ नहीं—
साहस की जलती हुई ज्वालाएँ खड़ी हैं।

हमला शुरू हुआ।
किले की दीवारें गरज उठीं, महिलाएँ सिंहनाद कर युद्धभूमि में कूद पड़ीं।

इतिहास कहता है—
दुश्मन सेना पीछे हट गई।
क्योंकि युद्ध तलवार से नहीं जीता जाता—
आस्था, साहस और आत्मसम्मान से जीता जाता है।

रात जब युद्ध समाप्त हुआ तो मंदिर की घंटियाँ बज उठीं और कोई कह रहा था—
“आज सूर्य अस्त नहीं हुआ—आज सूर्य स्त्री रूप में उदित हुआ है।”

ब्रिटिश शासन के समय एक ब्रिटिश अफ़सर ने एक भारतीय युवक के चेहरे पर थप्पड़ मारा।तुरंत ही युवक ने भी अपनी पूरी ताकत से उस ...
03/12/2025

ब्रिटिश शासन के समय एक ब्रिटिश अफ़सर ने एक भारतीय युवक के चेहरे पर थप्पड़ मारा।
तुरंत ही युवक ने भी अपनी पूरी ताकत से उस ब्रिटिश अफ़सर को इतना ज़ोरदार थप्पड़ मारा कि अफ़सर ज़मीन पर गिर पड़ा।

इस अपमान से स्तब्ध होकर अफ़सर सोचने लगा – एक साधारण भारतीय युवक कैसे उस साम्राज्य के सेना अधिकारी को थप्पड़ मार सकता है जिसके बारे में कहा जाता है कि उस साम्राज्य में सूरज कभी अस्त नहीं होता।

वह तुरंत अपनी पोस्ट पर गया और उस भारतीय को कड़ी सज़ा देने की मांग की।
लेकिन उच्च पदस्थ कमांडर ने उसे शांत करते हुए कहा – उस भारतीय युवक को सज़ा नहीं, बल्कि पुरस्कार देना चाहिए। और पुरस्कार के रूप में उसे दस हज़ार रुपए उपहार में देने चाहिए।

अफ़सर ने घृणा से चिल्लाकर कहा – यह सिर्फ मेरा या आपका नहीं, बल्कि ब्रिटिश महारानी का भी अपमान है। और आप कह रहे हैं कि उसे सज़ा देने की बजाय उसे पुरस्कार दिया जाए!

कमांडर ने दृढ़ आवाज़ में कहा – यह एक सैन्य आदेश है और तुम्हें इसे बिना देर किए पालन करना होगा।

जूनियर अफ़सर को कमांडर का आदेश मानना पड़ा। वह दस हज़ार रुपए लेकर उस भारतीय युवक के पास गया और बोला – कृपया मुझे माफ़ कर दें और इन दस हज़ार रुपए को उपहार के रूप में स्वीकार करें।

भारतीय युवक ने उपहार स्वीकार कर लिया और भूल गया कि उसे अपनी ही धरती पर एक उपनिवेशवादी अफ़सर के हाथों थप्पड़ खाना पड़ा था।

उस समय दस हज़ार रुपए बहुत बड़ी रकम थी। उसने उस धन का सही उपयोग किया और कुछ वर्षों में अपनी ज़िंदगी सुधार कर काफी संपन्न हो गया।
पहले वह एक साधारण युवक था, लेकिन अब समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति बन चुका था।

कई वर्षों बाद वही अंग्रेज़ कमांडर अपने जूनियर अफ़सर को बुलाकर बोला – क्या तुम्हें वह भारतीय याद है जिसने तुम्हें थप्पड़ मारा था?

अफ़सर ने कहा – वह अपमान मैं कैसे भूल सकता हूँ?

कमांडर ने कहा – अब समय आ गया है। तुम उसे ढूंढो और सबके सामने जाकर उसे ज़ोरदार थप्पड़ मार कर आओ।

अफ़सर बोला – यह कैसे संभव है? जब वह गरीब था तब उसने पलटवार किया। अब जब वह अमीर हो चुका है तो वह मुझे मार ही डालेगा।

कमांडर ने कहा – मैं जो कह रहा हूं, वही करो। यह भी तुम्हारे ऊपर आदेश है।

जूनियर अफ़सर को आदेश का पालन करना पड़ा। वह उस भारतीय युवक के पास गया और उसे ज़ोर से थप्पड़ मारा।

लेकिन इस बार बिल्कुल उल्टा हुआ।
भारतीय युवक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की। यहां तक कि वह हिम्मत करके अफ़सर की ओर देखने तक की स्थिति में नहीं था।

अफ़सर हैरान होकर वापस कमांडर के पास पहुंचा।

कमांडर ने पूछा – मैं तुम्हारे चेहरे पर आश्चर्य देख रहा हूँ। तुम इतने हैरान क्यों हो?

अफ़सर ने कहा – जब वह गरीब था तब उसने पलटकर वार किया था। लेकिन आज जब वह संपन्न है तो वह आंख उठाकर देखने तक की हिम्मत नहीं कर पाया। यह कैसे संभव है?

अंग्रेज़ कमांडर ने धीमी आवाज़ में कहा – पहली बार उसके पास उसकी इज़्ज़त के अलावा कुछ नहीं था।
वह उसे सबसे मूल्यवान समझता था और उसकी रक्षा के लिए वह जान जोखिम में डालकर भी लड़ गया।

लेकिन अब उसने उसकी रक्षा नहीं की, क्योंकि अब उसके पास उसकी इज़्ज़त से ज्यादा महत्वपूर्ण उसका धन है।
जिस दिन उसने दस हज़ार रुपए उपहार में स्वीकार किए, उसी दिन उसने अपनी आत्मसम्मान और इज़्ज़त को रुपयों के आगे बेच दिया।

और जब इंसान का आत्मसम्मान बिक जाता है, तो उसकी रीढ़ की हड्डी भी झुक जाती है।

आत्मसम्मान बनाए रखें।
पद, उपहार या किसी लालच में खुद को बेचने के बजाय अपनी रीढ़ सीधी रखें।

कर्म ही पूजा है का संदेश देने वाली श्रीमद्भगवद गीता जयंती की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
01/12/2025

कर्म ही पूजा है का संदेश देने वाली श्रीमद्भगवद गीता जयंती की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

📣 क्रिकेट का महाकुंभ – माली सैनी समाज का गौरव! 🏆महात्मा ज्योतिबा फुले माली सैनी समाज द्वारा आयोजितक्रिकेट प्रतियोगिता 20...
09/11/2025

📣 क्रिकेट का महाकुंभ – माली सैनी समाज का गौरव! 🏆

महात्मा ज्योतिबा फुले माली सैनी समाज द्वारा आयोजित
क्रिकेट प्रतियोगिता 2025–26 में शामिल होकर दिखाइए अपने खेल का जुनून और समाज की एकता का उदाहरण! ⚡

📅 मैच प्रारंभ: 24 दिसंबर 2025
🏁 फाइनल: 8 जनवरी 2026
📍 स्थान: रेलवे क्रिकेट ग्राउंड, बीकानेर

एकता – उत्साह – और सम्मान से भरा यह आयोजन माली सैनी समाज के युवाओं के खेल कौशल और संगठन की शक्ति का प्रतीक है।
आइये ,मिलकर इस खेल महाकुंभ को यादगार बनाएं! 💪🏏

#मालीसैनीसमाज #क्रिकेटमहाकुंभ

🌟 शुभ दीपावली 🌟कई बार रूबरू मिलने का अवसर नहीं मिलता,पर दिलों के रिश्ते दूरियों से नहीं, भावनाओं से जुड़े रहते हैं।इस दी...
20/10/2025

🌟 शुभ दीपावली 🌟

कई बार रूबरू मिलने का अवसर नहीं मिलता,
पर दिलों के रिश्ते दूरियों से नहीं, भावनाओं से जुड़े रहते हैं।
इस दीपोत्सव पर ये शब्द ही हमारे स्नेह के दीप बनकर
आपके दिल तक उजियारा पहुँचा रहे हैं।


दीपों की ये रोशनी आपके जीवन से हर अंधकार मिटा दे,
हर उम्मीद को नई उड़ान दे,
और हर कदम पर सफलता का उजाला फैला दे।

🌼
इस दीपक उत्सव पर आपके घर-आंगन में
खुशियों की बरसात हो,
समृद्धि का प्रकाश सदा बना रहे,
और जीवन प्रेम व शांति की लौ से आलोकित हो उठे।

💖
आपको और आपके परिवार को प्रेम, प्रकाश और प्रगति से भरी
हार्दिक शुभ दीपावली! 💖

समृद्धि और वैभव के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ यह शुभ अवसर आपके जीवन मेंअसीम समृद्धि, आरोग्य और अपार खुशियाँ ...
18/10/2025

समृद्धि और वैभव के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ

यह शुभ अवसर आपके जीवन मेंअसीम समृद्धि, आरोग्य और अपार खुशियाँ लेकर आए एवं दीर्घायु प्रदान करें।

आप सभी को शुभ एवं मंगलमय धनतेरस की हार्दिक बधाई!
जय माँ लक्ष्मी जी

Address

एमएम सदन नत्थूसर बास मालियों का मोहल्ला
Kolayat
334001

Telephone

+919950105087

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when kanhaiya lal bhati posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to kanhaiya lal bhati:

Share

Category