Sandiksha parivar Twelfthbnssb

Sandiksha parivar Twelfthbnssb Sandiksha activities

दिनांक 07/04/2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 12वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, किशनगंज (बिहार) में संदीक्षा सदस्यों...
07/04/2026

दिनांक 07/04/2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 12वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, किशनगंज (बिहार) में संदीक्षा सदस्यों एवं बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. शबनम यास्मिन (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. अवनी राज (बाल रोग विशेषज्ञ) को आमंत्रित किया गया। दोनों चिकित्सकों द्वारा संदीक्षा सदस्यों एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए आवश्यक परामर्श एवं दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।
यह आयोजन सभी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।

दिनांक 06.03.26 को 12वीं वाहिनी स.सी.बल किशनगंज (बिहार) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संदीक्षा सदस्यों के लिए...
06/03/2026

दिनांक 06.03.26 को 12वीं वाहिनी स.सी.बल किशनगंज (बिहार) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संदीक्षा सदस्यों के लिए विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित करना था। इस अवसर पर डॉ. फरजाना बेगम (सचिव, एनजीओ राहत), श्रीमती शारदा (ए.डी.जे.एम., किशनगंज) एवं डॉ. (प्रोफेसर) लिपि मोदी (महिला कॉलेज, किशनगंज) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।सभी ने महिलाओं के स्वास्थ्य, कानूनी अधिकार, सामाजिक जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता पर अपने विचार साझा किए तथा महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर वाहिनी की महिला जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित भी किया गया।
#

दिनांक 13.02.2026 को प्रातः 10:30 बजे बल मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, नई दिल्ली द्वारा 25वीं वाहिनी, घिटोरनी में आयोजित एक...
13/02/2026

दिनांक 13.02.2026 को प्रातः 10:30 बजे बल मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, नई दिल्ली द्वारा 25वीं वाहिनी, घिटोरनी में आयोजित एक दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में 12वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, किशनगंज की सभी संदीक्षा सदस्याओं को आभासी माध्यम (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के द्वारा सम्मिलित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में वाहिनी की संदीक्षा सदस्याओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया l

दिनांक 04/02/2026  को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में संदीक्षा सदस्यों के लिए जागरूकता सत्र व चिकित्सा श...
04/02/2026

दिनांक 04/02/2026 को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में संदीक्षा सदस्यों के लिए जागरूकता सत्र व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर सदर अस्पताल, किशनगंज से आमंत्रित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सबनम यास्मीन व वाहिनी चिकित्सालय द्वारा संदीक्षा सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किए गए।
साथ ही सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में समस्त संदीक्षा सदस्यों ने सहभागिता की। इस दौरान कैंसर से बचाव, समय पर जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

दिनांक 23.01.2026 को श्री बरजीत सिंह, कमांडेंट, 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कुशल नेतृत्व में बसंत पंचमी के पावन अवसर...
23/01/2026

दिनांक 23.01.2026 को श्री बरजीत सिंह, कमांडेंट, 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कुशल नेतृत्व में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर संदीक्षा सदस्यों के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत फूलों से रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें संदीक्षा सदस्यों ने उत्साह, रचनात्मकता एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की।
इस अवसर पर माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर विद्या, बुद्धि एवं विवेक की कामना की गई।
सम्पूर्ण वातावरण भक्ति, उल्लास एवं सांस्कृतिक सौहार्द से परिपूर्ण रहा।
यह आयोजन संस्कृति, परंपरा एवं रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने में सहायक सिद्ध हुआ।

दिनांक 03-01-2026 को 12वीं वाहिनी स.सी.बल, किशनगंज (बिहार) की सीमा चौकी फतेहपुर में संदीक्षा सदस्यों हेतु पिकनिक कार्यक्...
04/01/2026

दिनांक 03-01-2026 को 12वीं वाहिनी स.सी.बल, किशनगंज (बिहार) की सीमा चौकी फतेहपुर में संदीक्षा सदस्यों हेतु पिकनिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। सीमा स्तंभ अवलोकन, सामूहिक भोजन व मनोरंजक गतिविधियों से टीम भावना व मनोबल में वृद्धि हुई।

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दिनांक 27.10.2025 को 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, किशनगंज (बिहार) के प्रांगण में संदीक्षा...
27/10/2025

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 27.10.2025 को 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, किशनगंज (बिहार) के प्रांगण में संदीक्षा सदस्यों द्वारा बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ छठ पूजा मनाई गई।
सभी ने एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

दिनांक 16.10.2025 को 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, किशनगंज (बिहार) में श्री पवन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक क...
16/10/2025

दिनांक 16.10.2025 को 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, किशनगंज (बिहार) में श्री पवन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट) के नेतृत्व में "साइबर जागरूकता माह" के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री विनय कुमार मिश्रा, सहायक कमांडेंट (संचार) द्वारा संदीक्षा सदस्यों को साइबर सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ठगी एवं अन्य साइबर अपराधों से स्वयं को कैसे सुरक्षित रखा जाए, साथ ही मोबाइल सुरक्षा के आवश्यक उपायों की भी जानकारी साझा की गई।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी कर्मियों में साइबर सुरक्षा एवं मोबाइल सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सतर्कता को बढ़ाना रहा।

दिनांक-10/05/25 को 12 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज (बिहार) में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में संदिक्षा सदस्यों  के लिए ...
28/05/2025

दिनांक-10/05/25 को 12 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज (बिहार) में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में संदिक्षा सदस्यों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सदर अस्पताल किशनगंज, से डॉ शबनम जैस्मीन (स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा संदिक्षा परिवार की महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच की गई और आवश्यक सुझाव भी दिए। इस शिविर में 47 महिलाओं ने इसका लाभ उठाया।

   #विश्व_महिला_दिवस      आज दिनांक 08.03.2025 को वाहिनी के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बल मुख्...
08/03/2025

#विश्व_महिला_दिवस
आज दिनांक 08.03.2025 को वाहिनी के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बल मुख्यालय द्वारा सभी संदीक्षा सदस्यों हेतु श्रीअन्न से संबंधित एक वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें वाहिनी की सभी संदीक्षा सदस्यों की उपस्थिति रही ।
Sashastra Seema Bal - SSB

 #रोज़_करोगे_योग_तो_रहोगे_निरोग_।      आज दिनांक 08.02.25  को वाहिनी के नई लोकेशन फुलबारी में समस्त उपस्थित सदीक्षा सदस्...
08/02/2025

#रोज़_करोगे_योग_तो_रहोगे_निरोग_।
आज दिनांक 08.02.25 को वाहिनी के नई लोकेशन फुलबारी में समस्त उपस्थित सदीक्षा सदस्यों ने योगा प्रोटोकॉल के अनुसार योग किया ।
एवं सभी योग करें का संदेश दिया ।
TwelfthBn Ssb Kishanganj
Sashastra Seema Bal - SSB
Shq Ssb Ranidanga

Address

Kishanganj

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sandiksha parivar Twelfthbnssb posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share