31/05/2026
आज अलवर जिले के रौणपुर, बड़ौदा मेव में भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के महान पुरोधा परम पूज्य बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
बाबासाहेब ने अपने विचारों, संघर्षों एवं संविधान के माध्यम से देश के करोड़ों वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को सम्मान, अधिकार और समान अवसर प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त किया। उनकी प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता, शिक्षा और न्याय के मूल्यों की प्रेरणा है।
इस गरिमामयी अवसर पर करौली-धौलपुर सांसद श्री भजनलाल जाटव जी, दौसा विधायक श्री डी.सी. बैरवा जी, रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बड़े भाई आर्यन जुबेर खान जी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।