22/09/2025
आज से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो रही है। सृष्टि की स्वामिनी मॉं शक्ति की उपासना-आराधना के आगामी नौ दिवस आनंद व शुभता से परिपूर्ण हों तथा हम सब के सद्-संकल्पों को गति दें। इस नौ-दिवसीय अनुष्ठान के प्रथम दिवस पर मॉं शैलपुत्री को सादर प्रणाम। देवी मॉं का अनुग्रह आप सबकी समस्त सदिच्छाएँ पूर्ण करे। 🙏🏻
वन्दे वांछित लाभाय चन्द्रार्द्वकृत शेखराम्।
वृषारूढ़ा शूलधरां शैलपुत्री यशस्विनीम्॥
Kamal Singh Bohra