खतौली एनसीआर

खतौली एनसीआर खतौली वासियों को खतौली की खुशबू, जानकारी और यादों से जोड़ने का एक ज़रिया

कल से मुजफ्फरनगर के नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 10:00 बजे से 3:00 तक खुलेंगे, बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने ...
18/12/2025

कल से मुजफ्फरनगर के नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 10:00 बजे से 3:00 तक खुलेंगे, बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने आदेश जारी किया।

24/08/2025
16/05/2024

लू से बचाव हेतू सुझाव

आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुज़फ्फरनगर गजेंद्र कुमार ने हीट वेव से बचाव हेतु गाइडलाइन जारी की‚ जिसमे महोदय द्वारा इससे बचाव हेतु क्या करे व क्या ना करे संबधित सुझाव दिये गये जो कि निम्नवत है–ः

क्या करें-

1. अधिक से अधिक पानी पीयें, यदि प्यास न लगी हो तब भी।
2. हल्के रंग के पसीना शोषित करने वाले सूती वस्त्र पहने।
3. घर से बाहर निकलते समय धूप के चश्मे, छाता, टोपी व चप्पल का प्रयोग करें।
4. अगर आप खुले में कार्य करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ, पैरों को गीले कपडे से ढककर रखें तथा छाते का प्रयोग करें।
5. लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपडे से पोंछे अथवा नहलायें तथा चिकित्सक से सम्पर्क करें।
6. यात्रा करते समय पीने का पानी साथ रखें।
7. ओ०आर०एस०, घर में बने पेय पदार्थ जैसे-लस्सी, चावल का पानी, नीबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें, जिससे शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सके।
8. हीट स्ट्रोक, हीट रैश, हीट क्रैम्प के लक्षणों जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सरदर्द, उबकाई, पसीना आना, बेहोशी आदि को पहचानना।
9. यदि बेहोशी या बीमारी अनुभव करते है तो तुरन्त चिकित्सकीय सलाह लें।
10. अपने घर को ठण्डा रखें। पर्दे, दरवाजे आदि का प्रयोग करें तथा रात व शाम के समय कमरों व घर को ठण्डा करने के लिये इन्हें खोल दें।
11. पंखे, गीले कपडे का प्रयोग करें तथा बार-बार स्नान करें।
12. कार्यस्थल पर ठंडे पीने का पानी रखें / उपलब्ध करायें।
13. कर्मियों को सीधे सूर्य की रोशनी से बचने हेतु सावधान करें।
14. श्रमसाध्य कार्यों को ठंडे समय में करने / कराने का प्रयास करें।
15. घर से बाहर होने की स्थिति में आराम करने की समयावधि तथा आवृत्ति को बढायें।
16. गर्भवती महिला कर्मियों तथा रोगग्रस्त कर्मियों पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिये।
17. प्रचार माध्यमों पर हीट वेव/लू की चेतावनी पर ध्यान दें।

क्या न करें:-

1-जानवरों एवं बच्चों को कभी भी बंद/खडी गाडियों में अकेला न छोडें।
2-दोपहर 12 से 03 बजे के मध्य सूर्य की रोशनी में जाने से बचें। सूर्य के ताप से बचने के लिये जहां तक सम्भव हो, घर के निचली मंजिल पर रहें।
3- गहरे रंग के भारी तथा तंग कपडे न पहनें।
4- जब बाहर का तापमान अधिक हो, तब श्रमसाध्य कार्य न करें।
5- बासी एवं संक्रमित खाद्य व पेय पदार्थ का सेवन न करें।

ये मौक़ा न गंवाएं, अगर वोट नहीं है तो वोट बनवाएं ...
09/03/2024

ये मौक़ा न गंवाएं, अगर वोट नहीं है तो वोट बनवाएं ...

21/08/2023

आवश्यक सूचना 👇🏻

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा के POLLING बूथों पर जहां आप अपना वोट डालते हैं, पर दिनाकं 01/08/2023 से 31/08/23 सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी, जिसे देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपका नाम मतदाता सूची मे है, या नहीं,यदि है तो उसमे कोई गलती तो नहीं है,यदि कोई गलती है, तो आप सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं,इस के अतिरिक्त नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म भरा जाएगा।

नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं।

(1) दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो।
(2) राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी।या
(3) आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी।
या
(4) जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी।
18 वर्ष की होनी चाहिए)
(5) घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी।

साथियों यह सूचना सभी नम्बरों व ग्रुप पर भेजें। पोलिंग बूथ पर बी.एल.ओ बैठेंगे
वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चैक कर लें , इस भरोसे में न रहें कि पिछले चुनाव में हमने वोट डाला था, तो हमारा लिस्ट में नाम तो होगा ही, ऐसा नहीं है,जो अब नई लिस्ट आई है, उसमें बहुत लोगों के नाम नहीं हैं। यदि आपका वोटर लिस्ट मे नाम नहीं है,तो 6 नम्बर फार्म भर कर अपना नाम जरूर जुड़वा लें।।

नोट: वोटर कार्ड से सम्बंधित किसी अन्य समस्या के लिए भी इसी दिन अपने बूथों पर बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है।

यूपी बोर्ड कल जारी करेगा हाईस्कूल इंटर का रिज़ल्ट ...
24/04/2023

यूपी बोर्ड कल जारी करेगा हाईस्कूल इंटर का रिज़ल्ट ...

जिन परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा  किसी कारण वश छूट गई थी ऐसे सभी परीक्षार्थी 5 और 6 अप्रैल 2023 को राजकीय इंटर ...
28/03/2023

जिन परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा किसी कारण वश छूट गई थी ऐसे सभी परीक्षार्थी 5 और 6 अप्रैल 2023 को राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में उपस्थित होकर अपनी प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न करा ले अन्यथा की स्थिति में आप स्वयं जिम्मेदार होंगे ये अंतिम चेतावनी है इसके बाद प्रयोगात्मक परीक्षा का कोई कार्यक्रम जारी नहीं होगा

*वोट बनाई जा रही है* महत्वपूर्ण सूचना १)11 March  से 17 March तक नगरपालिका चुनाव हेतु अपने वोट बनवाने या संशोधन( वार्ड प...
11/03/2023

*वोट बनाई जा रही है*
महत्वपूर्ण सूचना
१)11 March से 17 March तक नगरपालिका चुनाव हेतु अपने वोट बनवाने या संशोधन( वार्ड परिवर्तन आदि)हेतु अपने बूथ पर BLO से सम्पर्क करे।
२)1 January 2023 को 18 वर्ष पूरे कर चुके युवा भी अपने वोट बनवा सकते है। ( अभी १ जन २०२२ तक के वोटर बने है।)
आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक नए मतदाता का registration करा कर अपनी वोट बनवाना सुनिश्चित करे।

online voter registration के लिए link click करें (यह लिंक 11 March से 17 March तक active रहेगा।)

State Election Commission

UP Board Exam Date Sheet 2023 Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की मुख...
10/01/2023

UP Board Exam Date Sheet 2023 Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की मुख्य यानी वार्षिक बोर्ड परीक्षा समय-सारिणी की घोषणा कर दी गई है। यूपीएमएसपी द्वारा जारी आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी, 2023 से शुरू हो रही हैं।

खतौली नगरवासियों को सूचित किया जाता है की नगर निकाय चुनाव 2022 की वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के क्रम में कल 6 नवंबर को विशे...
05/11/2022

खतौली नगरवासियों को सूचित किया जाता है की नगर निकाय चुनाव 2022 की वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के क्रम में कल 6 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमे खतौली के सभी 60 बूथ पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बीएलओ बैठेंगे और स्थानीय लोगों को मतदाता सूची दिखाएं। निर्धारित प्रारुप पर नाम बढ़ाने हटाने व संशोधन आदि के लिए फार्म लें और जिनकी वोट अभी तक नही बनी वो कृप्या अपनी वोट बनवाए, गलत वोट कटवाए व संशोधित करवाए ।

Address

Khatauli Muzaffarnagar NCR Uttar Pardesh
Khatauli
251201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when खतौली एनसीआर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share