07/03/2026
भूकंप पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम
कार्यशाला एवं मॉक ड्रिल- भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन एवं ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव
जिला खंडवा
दिनांक - 07/03/2026
📝राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग इकाई खंडवा के तत्वावधान में जिले के भूकंप संभावित क्षेत्र पंधाना में जनपद पंचायत परिसर में भूकंप पूर्व तैयारी विषय पर कार्यशाला तथा ध्वस्त संरचना खोज एवं बचाव (CSSR) विषय पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
कार्यशाला सत्र के आरम्भ में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री आशीष कुमार कुशवाहा द्वारा भूकंप प्रोफाइल, पूर्व तैयारी, भूकंप के आने पर विस्तृत कार्यवाही एवं वालंटियर सर्विस विषय पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई।
द्वितीय कालखंड में श्री रविन्द्र महिवाल एवं श्री मनीष यादव, प्लाटून कमांडर द्वारा CSSR विषय की बारीकियों को बताया गया। कार्यशाला में उपस्थित डॉक्टर रोहित लाड़, मेडिकल ऑफिसर द्वारा सीपीआर तकनीक के माध्यम से जीवन रक्षा करने के विषय में जानकारी दी। SDERF जवानों के द्वारा सीपीआर तकनीक का अभिनय दर्शाया गया।
कार्यशाला में तृतीय कालखंड में पॉलिटेक्निक कॉलेज खंडवा में सिविल विभाग के प्रोफेसर श्री कमल बख्तियापुरी द्वारा भूकंप विरोधी इमारत तकनीक विषय पर आमजन को ध्यान देने योग्य बातों पर अपने विचार रखें।
कार्यशाला में जनपद पंचायत पंधाना की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा काले, भाजपा मंडल अध्यक्ष, श्री सुरेशचंद टेम्ने, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, श्री मंशाराम बदले, सीएमओ, श्री दिवाकर सूर्या, तहसीलदार भी सम्मिलित रहे तथा कार्यशाला के संबंध में अपनी बात रखी।
कार्यशाला सत्र के उपरांत अंतिम सोपान में ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव (CSSR) मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित सभी प्रतिभागियों को ड्रॉप, कव्हर एवं होल्ड तकनीक से भूकंप आने पर बचाव प्रैक्टिस कराई गई। ड्रिल के दौरान 01 विक्टिम के ध्वस्त संरचना में फंस जाने पर SDERF टीम द्वारा अपने आपदा प्रबंधन उपकरण के माध्यम से इमारत की दीवार में छेद बनाकर विक्टिम को सुरक्षित स्ट्रेचर पर निकाला जाकर राहत शिविर में पहुंचने संबंधी कार्यवाही का जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया गया। जिससे सभी प्रतिभागियों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही को बहुत बारीकी से समझा और जाना। अंत में सभी प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार का आयोजन किया गया।
कार्यशाला तथा मॉक ड्रिल में लगभग 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल रहे। जिसमें जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी / कर्मचारी, शासकीय/निजी स्कूल / कॉलेज के अध्यापक, पुलिस/होमगार्ड अधिकारी, SDERF, NCC, NSS, NYK स्वयंसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अंकेश सोमानी, सहायक उपनिरीक्षक (अ) द्वारा किया गया।