PRO Khandwa

PRO Khandwa PROjansampark Khandwa, Government of Madhya pradesh

08/05/2026
सलमान ने रक्तदान किया और सभी से अपील भी की---खंडवा के खानशावली वार्ड निवासी 36 वर्षीय सलमान खान ने शुक्रवार को जिला अस्प...
08/05/2026

सलमान ने रक्तदान किया और सभी से अपील भी की
---
खंडवा के खानशावली वार्ड निवासी 36 वर्षीय सलमान खान ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में चौथी बार रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदान करने के बाद सभी से रक्तदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करके हम किसी बीमार या घायल व्यक्ति की जान बचा सकते हैं।
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने रक्तदाता सलमान को शुभकामनाएं देते हुए अन्य नागरिकों से भी रक्तदान की अपील की है।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa

बीएड, डीएलएड सहित विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की प्रवेश तिथियां निर्धारित---अभ्यर्थियों को एमपी ऑनलाइन से करना ...
07/05/2026

बीएड, डीएलएड सहित विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की प्रवेश तिथियां निर्धारित
---
अभ्यर्थियों को एमपी ऑनलाइन से करना होगा आवेदन
---
राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए समय-सारणी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार एम.एड., एम.ए. मनोविज्ञान (व्यवहारिक), पी.जी.डी.जी.सी., बी.एड., डी.एल.एड., डी.पी.एस.ई. एवं पी.जी.डी.ई.एल.टी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में होगी।
प्रवेश प्रक्रिया प्रदेश के प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान, शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, आंग्ल भाषा प्रशिक्षण संस्थान, पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान, मनोविज्ञान शिक्षा एवं संदर्शन महाविद्यालय जैसी प्रदेश की विभिन्न शासकीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में संचालित पाठ्यक्रमों के लिए होगी।

राज्य शिक्षा केन्द्र के अपर संचालक डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार राज्य शिक्षा केन्द्र की वेबसाइट rsk.mponline.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

*प्रवेश कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां*

डी.एल.एड. : 15 मई से 14 अगस्त 2026

बी.एड. : 25 मई से 27 जुलाई 2026

एम.एड. : 1 जून से 30 जुलाई 2026

पी.जी.डी.ई.एल.टी. : 3 जून से 22 जून 2026 तक

डी.पी.एस.ई. : 8 जून से 31 जुलाई 2026 तक

एम.ए. मनोविज्ञान एवं पी.जी.डी.जी.सी. : 8 जून से 31 जुलाई 2026 तक

Jansampark Madhya Pradesh
Department of Higher Education, Madhya Pradesh

संयुक्त सचिव श्री श्रीवास्तव ने छैगांव माखन के पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया---भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी ...
07/05/2026

संयुक्त सचिव श्री श्रीवास्तव ने छैगांव माखन के पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया
---
भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं नीति आयोग के प्रतिनिधि श्री सुदीप श्रीवास्तव ने गुरुवार को आकांक्षी विकासखंड छैगांवमाखन में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया।
भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री श्रीवास्तव ने निरीक्षण के दौरान पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की माताओं से चर्चा कर बच्चो के स्वास्थ्य व पोषण युक्त भोजन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने एनआरसी के पास स्थित पोषण वाटिका का भी निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ पी जुगतावत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.श्रीमती रश्मि कौशल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्रसिंह सोलंकी शाहिद स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि "संपूर्णता अभियान 2.0" के तहत जिले में विभिन्न विकास कार्य संचालित हैं। नीति आयोग के प्रतिनिधि समय-समय पर दौरा एवं निरीक्षण कर इनकी मॉनिटरिंग करते हैं।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

युवा संगम रोजगार मेले में 357 आवेदकों का हुआ प्राथमिक चयन---शासकीय आई.टी.आई. खंडवा में गुरूवार को युवा संगम रोजगार स्वरो...
07/05/2026

युवा संगम रोजगार मेले में 357 आवेदकों का हुआ प्राथमिक चयन
---
शासकीय आई.टी.आई. खंडवा में गुरूवार को युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन कौशल विकास, रोजगार व जिला प्रशासन के माध्यम से किया गया। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि मेले में 8 कंपनियों ने भाग लिया और कुल 357 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर, उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किए गए। इनमें से कंपनियों ने 72 आवेदकों का अप्रेंटिसशिप हेतु चयन किया। उल्लेखनीय है कि इस युवा संगम मेले के लिए कुल 415 युवक युवतियों ने पंजीयन कराया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजगार मेले में आए 85 आवेदकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Information Technology, Madhya Pradesh
Department of Finance, Madhya Pradesh

नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया---प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव ने ग...
07/05/2026

नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
---
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव ने गुरूवार को नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत के प्रचार वाहन को जिला न्यायालय परिसर से रवाना करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में नेशनल लोक अदालत का लाभ लेने का आह्वान किया।
इस प्रचार वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नेशनल लोक अदालत के संबंध में जन-जागरूकता फैलायी जाएगी। प्रचार अभियान के दौरान नागरिकों को समझौते योग्य प्रकरणों के त्वरित, सुलभ एवं आपसी सहमति से निराकरण की जानकारी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश एवं नेशनल लोक अदालत समन्वयक श्री उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी, श्री अरविंद सिंह टेकाम, श्री आशीष प्रताप सिंह, श्री वीरेंद्र जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीयूष भावे सहित अन्य न्यायाधीश उपस्थित थे।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh

जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक 8 मई को---जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक 8 मई शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्...
07/05/2026

जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक 8 मई को
---
जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक 8 मई शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता करेंगे। सभी सम्बंधित अधिकारियों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa

प्रमुख सचिव श्री बामरा ने ग्राम सेल्दामाल का दौरा कर स्थल निरीक्षण किया---जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री गुलशन ...
07/05/2026

प्रमुख सचिव श्री बामरा ने ग्राम सेल्दामाल का दौरा कर स्थल निरीक्षण किया
---
जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री गुलशन बामरा ने गुरूवार को जिले के हरसूद विकासखण्ड के ग्राम सेल्दामाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सेल्दामाल में लगभग 200 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए चयनित भूमि का सत्यापन किया। उन्होंने स्थल निरीक्षण के दौरान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जिला मुख्यालय से कनेक्टिविटी, बिजली-पानी की सुविधा जैसी आधारभूत सुविधाओं का आकलन किया। इस अवसर पर एसडीएम हरसूद श्री आर. सी. खतेड़िया, प्रभारी सहायक आयुक्त श्री बजरंग बहादुर सिंह, सहायक संचालक श्री नीरज पाराशर, जनजातीय कार्य विभाग के अधीक्षण यंत्री श्री प्रशांत श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh

Address

जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट
Khandwa
450001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Khandwa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Khandwa:

Share