12/07/2017
Shri Gurupurnima Festival at Shri Dadaji Darbar Khandwa... Famous Festive of Nimaad.... Jai Shri Dadaji***
देखा अजब नजारा दरबार में धूनीवाले के...
दुनिया हुई दीवानी प्यार में धूनीवाले के...
दिगम्बर स्वरूप है, भोले का स्वरूप कहाते हैं...
यहां मांगना नहीं पडता, बिन मांगे सब कुछ पा जाते हैं...
गुरू पर्व श्री गुरूपूर्णिमा महोत्सव 2017 सानन्द सम्पन्न् हुआ। सैकडो किलोमीटर का फासला तय कर दादाजी भक्त नंगे पैर हाथों में निशान लेकर श्री गुरू चरणों में शीश नवाने पहुंचे, वहीं सैकडों सेवाधारियों ने श्री धाम में अपनी सेवायें अर्पित की... भजलो दादाजी का नाम भजलो हरिहर जी का नाम इस महामंत्र का जाप हर जुबां पर रटता हुआ प्रतीत हुआ। उत्साह, जोश, उमंग के साथ दादाजी भक्तों ने गुरूपूजा के इस पर्व पर दादाजी के चरणों में वर्ष भर का हिसाब रखते हुए आने वाले वर्ष की खुशहाली के लिये कामना की... समूचा निमाड दादाजी भक्तों की अगुवानी कर रहा था, प्रतीत हो रहा था कि निमाड का प्रत्येक व्यक्ति मेरे दादाजी के भगत की सेवा के लिये पलकें बिछायें स्वागत करने प्रतीक्षारत था और जैसे ही वो इस नगरी में प्रवेश किया है निमाड के प्रत्येक व्यक्ति ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से उसका स्वागत किया है... लगभग 5 लाख से अधिक दादाजी भक्तों ने इस पर्व अवधि में श्री समाधि पर मत्था टेका... आश्रम के नियमानुसार दादाजी महाराज की समाधियों पर मालिश, अभिषेक, स्नान हुआ। सत्यनारायण भगवान की कथा हुई। 108 दीपों की मालिकाओं से परमात्मा के समक्ष महाआरती हुई... दादा नाम की धुन पर दादा भक्त थिरकते रहे... दर्शनों का क्रम निर्बाध रूप से जारी रहा... और प्रतिवर्षानुसार दादाजी की असीम अनुकम्पा से गुरू पर्व भक्तिभाव से सम्पन्न् हुआ... हमारा प्रयास है कि दूरस्थ रहने वाले दादाजी भक्तों को श्री धाम से गुरूपूर्णिमा महोत्सव के सम्पूर्ण दर्शन कराये जा सकें, ऐसे प्रयास के साथ गुरूपूर्णिमा महोत्सव के विडियो शीघ्र ही हमारे चैनल पर अपलोड किये जावेंगे, फिलहाल प्रस्तुत है पर्व की कुछ झलकियां... जय श्री दादाजी की...