CEO Zila Panchayat Khandwa

CEO Zila Panchayat Khandwa Official Handle Of Chief Executive Officer Khandwa , Government of Madhya Pradesh

दिनांक 26/5/2026 को शाम 4 बजे कलेक्टर महोदय द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र मे ठोस ...
01/06/2026

दिनांक 26/5/2026 को शाम 4 बजे कलेक्टर महोदय द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र मे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम को लागू करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रसारित किए गए।




दिनांक 26/05/2026 को जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा द्वारा जनपद पंंचायत खालवा के ग्राम रोशनी में मत्स्य संघ एव...
27/05/2026

दिनांक 26/05/2026 को जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा द्वारा जनपद पंंचायत खालवा के ग्राम रोशनी में मत्स्य संघ एवं एनआरएलएम मत्स्य समूहों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की गई। बैठक में मत्स्य समूहों के बेहतर संचालन, आजीविका संवर्धन एवं शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।





दिनांक 21 मई 2026 को जिला पंचायत की साप्ताहिक समीक्षा का आयोजन जिला पंचायत सभाग्रह में किया गया है। जिसमें सीईओ जि. पंचा...
21/05/2026

दिनांक 21 मई 2026 को जिला पंचायत की साप्ताहिक समीक्षा का आयोजन जिला पंचायत सभाग्रह में किया गया है। जिसमें सीईओ जि. पंचा. ने पीएम आवास, आजीविका मिशन, SBM, पंचायतराज, शिक्षा, महिला बाल विकास, PHE, ट्राइबल विभाग एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा उपस्थित अधिकारी / कर्मचारियों से की गई एवं प्रगति बढाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में ACEO, EERES, CEO JP, ΑΕ, APO, AAO, SE, BPO, PCO, ADEO, BC आवास/SBM, BM NRLM उपस्थित रहे।




दिनांक 14 मई 2026 को जिला पंचायत की साप्ताहिक समीक्षा का आयोजन जिला पंचायत सभाग्रह में किया गया है। जिसमें सीईओ जि. पंचा...
14/05/2026

दिनांक 14 मई 2026 को जिला पंचायत की साप्ताहिक समीक्षा का आयोजन जिला पंचायत सभाग्रह में किया गया है। जिसमें सीईओ जि. पंचा. ने पीएम आवास, आजीविका मिशन, SBM, पंचायतराज, शिक्षा, महिला बाल विकास, PHE, ट्राइबल विभाग एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा उपस्थित अधिकारी / कर्मचारियों से की गई एवं प्रगति बढाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में ACEO, EERES, CEO JP, ΑΕ, APO, AAO, SE, BPO, PCO, ADEO, BC आवास/SBM, BM NRLM उपस्थित रहे।




प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने बैठक में दिए निर्देश , ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथम...
13/05/2026

प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने बैठक में दिए निर्देश , ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दें
---
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री तथा खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मौसम में ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि हैण्डपंप और ट्यूबवेल जैसे पेयजल स्त्रोतों में खराबी की सूचना मिलते ही उसे तत्काल सुधरवाया जाए, ताकि ग्रामीणों को समस्या न हो।
बैठक में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, विधायक श्री नारायण पटेल, विधायक श्रीमती छाया मोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, खण्डवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान और जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

शासकीय वाहनों में ईंधन बचाने के लिए विशेष अभियान शुरू करें
प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने कलेक्टर श्री गुप्ता को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान के अनुसार शासकीय वाहनों में ईंधन बचाने के लिए विशेष अभियान शुरू करें और डीजल पेट्रोल की बचत के सम्बंध में कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कहा कि ईंधन बचाने के लिए दूरस्थ क्षेत्र में स्थित अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर बैठकों में बुलाने के स्थान पर वीडियो कॉन्फ्रेन्स या गूगल मीट के माध्यम से बैठकों में शामिल करें।

जल संरक्षण के क्षेत्र में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करें
प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने “जल गंगा संवर्धन अभियान” की समीक्षा के दौरान कहा कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी खण्डवा जिला जल संरक्षण के क्षेत्र में देश व प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे, यह प्रयास किया जाए। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने इस अवसर पर बताया कि अभी तक की स्थिति में खण्डवा जिला “जल गंगा संवर्धन अभियान” और “जल संचय, जन भागीदारी” अभियान में प्रथम स्थान पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष नगर निगम खण्डवा द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया जा रहा है। अभी तक “जल संचय, जन भागीदारी” अभियान में खण्डवा नगर निगम टॉप 10 जिलों में चल रहा है और प्रयास किया जा रहा है कि इस माह में टॉप 3 नगरीय निकायों में खण्डवा नगर निगम अपना स्थान सुरक्षित रख ले। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत ने स्वच्छता सर्वेक्षण तथा स्वच्छता अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

अमानक बीज विक्रय रोकने के लिए हर संभव प्रयास करें
प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने बैठक में बीज प्रमाणीकरण अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रमाणित बीज ही किसानों को उपलब्ध कराया जाए। अमानक बीज बाजार में न बिके, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किन किसानों को प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया गया, उसकी सूची विधायक एवं अन्य जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बीज प्रमाणीकरण अधिकारी को निर्देश दिए कि मुख्यालय पर रहें और जिला प्रशासन की बैठकों में नियमित रूप से उपस्थित रहें।

उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की समस्या दूर करें
प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने बैठक में गेहूं व चना उपार्जन की भी समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि जिले में गेहूं उपार्जन के लिए कुल 67 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रों पर खरीदे गए गेहूं को किसी भी स्थिति में खुले में न रखा जाए, बल्कि गोदाम में तत्काल शिफ्ट कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि अचानक वर्षा होने की स्थिति में गेहूं खराब न हों। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रों पर किसानों को कोई असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Dharmendra Singh Lodhi mla
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh




दिनांक 04 मई 2026 को जिला पंचायत की साप्ताहिक समीक्षा का आयोजन जिला पंचायत सभाग्रह में किया गया है। जिसमें सीईओ जि. पंचा...
05/05/2026

दिनांक 04 मई 2026 को जिला पंचायत की साप्ताहिक समीक्षा का आयोजन जिला पंचायत सभाग्रह में किया गया है। जिसमें सीईओ जि. पंचा. ने जल गंगा संवर्धन अभियान, JSJB 2.0 एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा उपस्थित अधिकारी / कर्मचारियों से की गई एवं प्रगति बढाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में ACEO, EERES, CEO JP, ΑΕ, APO, AAO, SE, BPO, PCO, ADEO, BC आवास/SBM, BM NRLM उपस्थित रहे।




आज दिनांक 30 अप्रैैल 2026 को जिला पंचायत की साप्ताहिक समीक्षा का आयोजन जिला पंचायत सभाग्रह में किया गया है। जिसमें संयुक...
30/04/2026

आज दिनांक 30 अप्रैैल 2026 को जिला पंचायत की साप्ताहिक समीक्षा का आयोजन जिला पंचायत सभाग्रह में किया गया है। जिसमें संयुक्‍त कलेक्‍टर जि. पंचा. ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा उपस्थित अधिकारी / कर्मचारियों से की गई एवं प्रगति बढाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में ACEO, EERES, CEO JP, ΑΕ, APO, AAO, SE, BPO, PCO, ADEO, BC आवास/SBM, BM NRLM उपस्थित रहे।




जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत दिनांक 22/4/2026 को जिला पंचायत खंडवा के सभा कक्ष में लोक स्वस्थ्य यांत्रिक विभाग खंडवा द...
23/04/2026

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत दिनांक 22/4/2026 को जिला पंचायत खंडवा के सभा कक्ष में लोक स्वस्थ्य यांत्रिक विभाग खंडवा द्वारा ग्राम पंचायतों के वॉटर मेन व अन्य समाज सेवी व्यक्तियों को ग्राम पंचायतों मे जल जीवन मिशन द्वारा बनाए गए पानी की टंकी तथा स्कूलों तथा आंगनवाड़ी की पानी की टंकियों की साफ सफाई तथा रख रखाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
साथ ही जल गुणवत्ता फील्ड परीक्षण किट का उपयोग कैसे किया जाता है यह जानकारी दी गई।




जनपद पंधाना में आयोजित अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम के अवसर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता साथ...
15/04/2026

जनपद पंधाना में आयोजित अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम के अवसर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता साथी श्री सचिन सरसवाल जी एवं स्वच्छग्राही श्री फारुख जी को माननीय विधायक जी एवं जनपद अध्यक्ष जी द्वारा सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उनके समर्पण, मेहनत और समाज के प्रति उनके योगदान का प्रतीक है। ऐसे कर्मठ साथियों पर हमें गर्व है, जो स्वच्छता और जागरूकता के माध्यम से समाज को बेहतर बनाने में निरंतर प्रयासरत हैं।



अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में स्वच्छताकर्मी व वरिष्ठजनों का किया गया सम्मान---भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपल...
15/04/2026

अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में स्वच्छताकर्मी व वरिष्ठजनों का किया गया सम्मान
---
भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 10 से 14 अप्रैल के बीच प्रदेश के सभी जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों पर समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को खण्डवा के किशोर कुमार सभागृह खण्डवा में जिला स्तरीय आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने वर्चुअली संबोधित किया। कार्यक्रम में स्वच्छताकर्मी श्री हुकुमलाल नाहर तथा समाज के वरिष्ठजनों श्री नानूराम मांडले, मोहन रोकड़े, दिग्विजय सिंह तोमर, मनोहरलाल निशोद तथा अनिल पाटिल का सम्मान शॉल व श्रीफल प्रदान कर किया गया। इस दौरान डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन दर्शन पर आधारित परिचर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें श्री गणेश कनाडे और प्रो. प्रतापराव कदम ने डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन, विचारों, लोकतंत्र के लिए उनके योगदान तथा संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र श्री इनेश रावत ने डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार राय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, नगर निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, पुनासा के एसडीएम श्री पंकज वर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर एवं पूर्व अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सहायक आयुक्त श्री बजरंग बहादुर सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी ने किया।
प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि यह सप्ताह महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक है। संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र 16 अप्रैल को आरंभ हो रहा है, जिसमें महिला आरक्षण के लिए “नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023” स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। हमारे देश की नारी शक्ति को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत स्थान मिलना चाहिए। राज्य सरकार भी 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक “नारी शक्ति वंदन” पखवाड़ा मना रही है। पूरे प्रदेश में इस दौरान बड़े स्तर पर नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित होंगे, इसके साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में नारी शक्ति पदयात्रा भी निकाली जाएंगी।
महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने अभावपूर्ण जीवन जीकर उच्च शिक्षा ग्रहण की और 32 डिग्रियां हासिल कीं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि डॉ. अम्बेडकर का जन्म मध्यप्रदेश के इन्दौर जिले के महू में हुआ था। प्रदेश सरकार ने महू में अम्बेडकर स्मारक निर्मित कराया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डॉ. अम्बेडकर से जुड़े पंचतीर्थों का विकास गत वर्षों में हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वानखेड़े ने इस अवसर पर डॉ. अम्बेडकर के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर हमेशा कहा करते थे कि “गरीब वही है, जो शिक्षित नहीं है।” उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार शिक्षा के प्रचार प्रसार और दूरस्थ क्षेत्रों तक शिक्षा की उपलब्धता के लिए सराहनीय कार्य कर रही है।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh
PRO Khandwa




Address

Civil Line
Khandwa
450001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CEO Zila Panchayat Khandwa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CEO Zila Panchayat Khandwa:

Share