21/08/2026
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर आज खंडवा विधानसभा अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित श्री शिव मंदिर से श्रद्धा एवं आस्था के साथ “कलश वंदन यात्रा” का शुभारंभ किया। जिला पंचायत सभागृह में आयोजित जयंती समारोह में सम्मिलित होकर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया।
“मन चंगा तो कठौती में गंगा” का अमर संदेश देने वाले संत रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी से सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएँ हमें भेदभाव से ऊपर उठकर समरस, सशक्त और सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करती रहें—यही उनके श्रीचरणों में सच्ची श्रद्धांजलि है। 🙏