10/08/2026
अगस्त क्रांति’ दिवस पर आजादी के आंदोलन की ऐतिहासिक विरासत को याद करते हुए, युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना, सामाजिक न्याय और जनहित के विचारों को मजबूत करने के उद्देश्य से समाजवादी छात्र सभा द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने अपने विचारों और ओजस्वी वक्तव्य के माध्यम से अगस्त क्रांति की ऐतिहासिक भूमिका, सामाजिक न्याय तथा लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की जिम्मेदारी पर अपने विचार रखे।
आज का आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा साथियों को वैचारिक रूप से सुदृढ़ बनाने का एक माध्यम है, साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन के आंदोलकारियों से सीख लेकर बेहतर और सामाजिक न्याय से परिपूर्ण भारत के निर्माण का संकल्प है।
* प्रवीन यादव - जिलाध्यक्ष *
* समाजवादी छात्र सभा, लखीमपुर खीरी*