Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai District

Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai District Official Facebook account of Chhattisgarh’s Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai District.

04/06/2026
04/06/2026

नैनो यूरिया बना बेहतर उत्पादन का आधार जिले के प्रगतिशील किसान श्री गिरधारी लाल वर्मा जैविक खेती की ओर कदम बढ़ा रहे है। वे नेचुरल खाद या नैनो यूरिया-डीएपी का उपयोग कर रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणामस्वरूप उन्हें धान की फसल में बेहतर उत्पादन प्राप्त हो रहा है।

नैनो यूरिया के उपयोग से फसलों को संतुलित पोषण, बेहतर वृद्धि और उर्वरक की बचत।   #छोटीबूंदबड़ालाभ  #कृषि_नवाचार  #स्मार्ट...
04/06/2026

नैनो यूरिया के उपयोग से फसलों को संतुलित पोषण, बेहतर वृद्धि और उर्वरक की बचत।
#छोटीबूंदबड़ालाभ #कृषि_नवाचार #स्मार्टखेती

छत्तीसगढ़ के किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी और वैज्ञानिक बना रहे हैं। नैनो यूरिया और नैनो डीएप...
04/06/2026

छत्तीसगढ़ के किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी और वैज्ञानिक बना रहे हैं। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे नैनो उर्वरकों के उपयोग से खेती की लागत में कमी आ रही है, फसलों को संतुलित पोषण मिल रहा है तथा उत्पादन और गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार हो रहा है।

नैनो उर्वरक कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देते हुए किसानों की आय में वृद्धि और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और सौर ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों के फलस्वरूप...
04/06/2026

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और सौर ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

छत्तीसगढ़ को भारत सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार में 'मंथ ऑफ सोलर अभियान - सर्वाधिक वेंडर पंजीयन' श्रेणी में देश में द्वितीय स्थान के लिए चयनित किया गया है।

यह सम्मान स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में सुशासन सरकार के सतत प्रयासों और जनभागीदारी का परिणाम है। यह उपलब्धि ऊर्जा आत्मनिर्भर एवं पर्यावरण-अनुकूल छत्तीसगढ़ के निर्माण के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करती है।

सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत छुईखदान के ग्राम गोपालपुर में जनसमस्या शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ...
03/06/2026

सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत छुईखदान के ग्राम गोपालपुर में जनसमस्या शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए।

#

03/06/2026

जिले के प्रगतिशील किसान श्री किशन साहू जैविक खेती की ओर कदम बढ़ा रहे है। वे कुछ वर्षों से रासायनिक खादों का उपयोग सीमित मात्रा में कर रहे हैं। जबकि हरि खाद और नैनो यूरिया को खेती किसानी के कार्यों
में ला रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणामस्वरूप उन्हें धान की फसल में बेहतर उत्पादन प्राप्त हो रहा है। नैनो यूरिया का उपयोग सरल, सुगम और सुविधाजनक है। इसकी कम मात्रा, आसान परिवहन और समय पर उपलब्धता से खेती के कार्यों में सुविधा मिल रही है, साथ ही लागत और श्रम की भी बचत हो रही है।

छत्तीसगढ़ के किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और प्रभावी बना रहे हैं। नैनो यूरिया और नैनो...
03/06/2026

छत्तीसगढ़ के किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और प्रभावी बना रहे हैं। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे नैनो उर्वरक फसलों को संतुलित पोषण प्रदान करने के साथ उर्वरक प्रबंधन को भी अधिक दक्ष बना रहे हैं।

कम लागत, संसाधनों के बेहतर उपयोग और उत्पादन में सुधार के साथ नैनो तकनीक किसानों की समृद्धि का नया आधार बन रही है। यह पहल आधुनिक, आत्मनिर्भर और सशक्त कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Address

District Office
Khairagarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai District:

Share