BJP Khagaria

BJP Khagaria भारतीय जनता पार्टी - खगड़िया के आधिकारिक पेज से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद।

07/09/2026

ज़रा 2013 की कुछ सुर्खियों पर नज़र डालिए… 📰

आज देश की तेज़ रफ्तार विकास यात्रा और 7.8% GDP ग्रोथ से जिनके पेट में दर्द हो रहा है, उनकी बेचैनी की जड़ शायद यहीं मिल जाएगी। 😏

जिनके कार्यकाल में देश की पहचान विकास की सुर्खियों से नहीं, बदहाली और नाकामी की खबरों से होती थी, वही आज विकास पर फूफा सवाल उठा रहे हैं।

खैर…
सच थोड़ा कड़वा है, लेकिन वीडियो उससे भी ज्यादा चुभने वाला है। 👇

देखिए और खुद फर्क समझिए। 🇮🇳

आज प्रदेश कार्यालय पटना में, कहानी बदलाव की और सेवा मेरा योगदान कार्यशाला में खगड़िया से भाग लेने के लिए जिला उपाध्यक्ष ...
07/09/2026

आज प्रदेश कार्यालय पटना में, कहानी बदलाव की और सेवा मेरा योगदान कार्यशाला में खगड़िया से भाग लेने के लिए जिला उपाध्यक्ष प्रिती प्रिया जी , जिला मंत्री अजीत कुमार नटवर जी, सोशल मीडिया जिला संयोजक अविनाश केसरी जी और धिरेन्द्र कुमार गुंजन जी ने भाग लिये ।


07/09/2026

बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी ने राहत शिविर में वही भोजन ग्रहण किया, जो बाढ़ पीड़ितों को परोसा जा रहा था।

यह तस्वीर संवेदनशील नेतृत्व और जनसेवा की उस भावना को दर्शाती है, जिसमें नेता सिर्फ हालात का जायजा नहीं लेता, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी पीड़ा को महसूस करता है।

जनता के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

जनसेवा ही संकल्प, जनकल्याण ही प्राथमिकता।

#जनसेवा #बाढ़_राहत

07/09/2026

नाराज़ फूफा जी की पुरानी आदत है - हर विकास पर सवाल उठाना! 😏

सड़क बने तो पूछेंगे, “ज़रूरत क्या थी?”
नया प्रोजेक्ट आए तो कहेंगे, “क्यों बन रहा है?”
देश आगे बढ़े तो शायद यही कहेंगे - “इतनी भी क्या जल्दी है?” 😄

लेकिन अब दौर बदल चुका है…
देशहित में शुरू हुआ विकास का पहिया किसी की नाराज़गी से रुकने वाला नहीं।




07/09/2026

रिश्तेदार शादी में और विपक्ष देश में...
दोनों कभी खुश नहीं हो सकते! 😂

हर विकास, बदलाव पर 'ना' बोलना बंद कीजिए,
देश बदल रहा है, आप भी थोड़ा बदल जाइए!


07/09/2026
सेवा और समर्पण की एक गौरवशाली यात्रा: 25 वर्षों का अतुलनीय सफर​'जिसने हमारा जीवन सँवारा, उसी को आशीर्वाद हमारा...'​यह के...
07/09/2026

सेवा और समर्पण की एक गौरवशाली यात्रा: 25 वर्षों का अतुलनीय सफर
​'जिसने हमारा जीवन सँवारा, उसी को आशीर्वाद हमारा...'
​यह केवल एक पंक्ति नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के दिल की आवाज़ है। यह आवाज़ उस जन-नायक के लिए है, जिसने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। हम बात कर रहे हैं हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की।
​कल, भारतीय जनता पार्टी, खगड़िया के तत्वावधान में माननीय प्रधानमंत्री जी के 'सेवा समर्पण' के गौरवशाली 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य 'सेवा संकल्प अभियान जिला कार्यशाला' का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न भगत जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति और सेवा का जज्बा साफ देखा जा सकता था।
​कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री भारतेन्दु मिश्रा जी ने अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी के जीवन और उनके सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न भगत जी ने माननीय ​प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में हुए अभूतपूर्व विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने हमेशा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूल मंत्र पर काम किया है, जिससे देश के हर वर्ग के लोगों का जीवन बेहतर हुआ है, सेवा और समर्पण भाव को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री जी के सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए तन-मन से जुटने का आह्वान किया।
​कार्यशाला में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थी। सभी ने प्रधानमंत्री जी के सेवा कार्यों की सराहना की और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
​यह कार्यशाला वास्तव में सेवा और समर्पण की एक गौरवशाली यात्रा का उत्सव थी। यह हमें याद दिलाती है कि जब हम निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करते हैं, तो हम न केवल अपने देश को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अपने जीवन को भी सार्थक बनाते हैं।
​जय हिन्द! जय भारत!
• अविनाश केसरी 🚩

04/09/2026

संस्कृति सेवा से मिलती है और परंपरा प्रगति से! 🚩

आर्ट ऑफ लिविंग (Art of Living) द्वारा आयोजित 'बिहार महोत्सव' के पावन अवसर पर पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के सानिध्य में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

बिहार केवल एक भू-भाग नहीं, बल्कि ज्ञान, साधना, और समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। भगवान बुद्ध, महावीर और नालंदा की इस महान भूमि की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

- माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी

04/09/2026

🇮🇳 दुनिया में बढ़ता भारत का प्रभाव, मोदी जी की कूटनीति का परिणाम!

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अब सिर्फ वैश्विक मंच पर अपनी बात नहीं रखता, बल्कि निर्णायक भूमिका निभाता है।

रक्षा से लेकर ऊर्जा, AI से लेकर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा से लेकर क्रिटिकल मिनरल्स तक - भारत की रणनीतिक साझेदारियाँ लगातार मजबूत हो रही हैं।

उज़्बेकिस्तान हो या इंडो-पैसिफिक के साझेदार देश - हर दिशा में भारत का विश्वास, प्रभाव और सामर्थ्य बढ़ रहा है।

मोदी जी की कूटनीति ने भारत को ‘विश्वसनीय साझेदार’ से ‘वैश्विक शक्ति’ बनने की दिशा में नई गति दी है।

🎥पूरी वीडियो देखें और जानें - कैसे बदल रही है दुनिया में भारत की भूमिका।

04/09/2026

कैबिनेट के फैसले, विकास के नए अध्याय! 🚩

माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी के नेतृत्व में NDA सरकार बिहार के औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं शहरी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में निर्णायक कदम उठा रही है।

बरौनी में 700 एकड़ के औद्योगिक क्षेत्र का विकास, पटना में नेहरू पथ का चौड़ीकरण, अरवल में राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, शहरी विकास योजनाओं के विस्तार तथा पूर्णिया और गया में आसरा गृहों के निर्माण जैसे फैसले बिहार में निवेश, रोजगार और जनसुविधाओं को नई गति देंगे।

Address

Khagaria
851205

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJP Khagaria posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to BJP Khagaria:

Shortcuts

Share