District Legal Services Authority Khagaria

District Legal Services Authority Khagaria Access to Justice for All (न्याय सब के लिए)

बाल विवाह के खिलाफ लोगों को किया गया जागरूक | खगड़ियाबाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और ग्रामीणों में विधिक ...
28/12/2025

बाल विवाह के खिलाफ लोगों को किया गया जागरूक | खगड़िया
बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और ग्रामीणों में विधिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से मानसी प्रखंड के चकहुसैनी गांव में विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खगड़िया के मार्गदर्शन में तटवासी समाज न्यास के तत्वावधान तथा जीविका प्रखंड कार्यालय, मानसी के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाना था। इस दौरान ग्रामीणों को बाल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा से संरक्षण, मानव तस्करी की रोकथाम, विधिक सेवा प्राधिकार की योजनाओं एवं निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई।
पैनल अधिवक्ता कृष्ण मुरारी मिश्र ने बाल विवाह निषेध अधिनियम, नागरिकों के विधिक अधिकारों और निःशुल्क कानूनी सहायता की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया। ममता कुमारी (तटवासी समाज न्यास) ने सामाजिक सहभागिता की भूमिका पर प्रकाश डाला। घनश्याम दीनबंधु (प्रखंड परियोजना प्रबंधक, मानसी) ने जीविका समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर अपने विचार साझा किए। रंजना कुमारी एवं सोनम कुमारी ने महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत स्तर पर संवाद, समूह चर्चा और जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
#बालविवाहमुक्तभारत #विधिकजागरूकता #महिलासशक्तिकरण #निःशुल्ककानूनीसहायता #खगड़िया #मानसी

⚖️ न्याय की रथ यात्रा - लोक अदालत प्रचार अभियान ⚖️आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खगड़िया द्वारा 8 मार्च 2025 को होने वाली...
03/03/2025

⚖️ न्याय की रथ यात्रा - लोक अदालत प्रचार अभियान ⚖️

आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खगड़िया द्वारा 8 मार्च 2025 को होने वाली लोक अदालत के प्रचार हेतु न्याय की रथ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व माननीय जिला न्यायाधीश काजल झा, DLSA सचिव राकेश मनी तिवारी एवं अन्य सम्माननीय न्यायाधीशों द्वारा किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य न्यायिक सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना एवं लोक अदालत की महत्ता को जन-जन तक प्रचारित करना है। लोक अदालत के माध्यम से लोग तेजी से, नि:शुल्क एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से न्याय प्राप्त कर सकते हैं।

⚖️ "आओ, लोक अदालत से न्याय पाएं – शीघ्र, सरल और सुलभ!" ⚖️

माननीय सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में 29 जुलाई से 3 अगस्त 2024 तक विशेष लोक अदालत आयोजित होगा एवं सिविल कोर्ट खगड़िया तथा ग...
20/05/2024

माननीय सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में 29 जुलाई से 3 अगस्त 2024 तक विशेष लोक अदालत आयोजित होगा एवं सिविल कोर्ट खगड़िया तथा गोगरी में राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई 2024 को आयोजित होगा।

01/05/2024
9 मार्च 2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले न्यायिक अधिकारीगण तथा स्टाफ को मोमेंटो एवं प्रशस...
29/04/2024

9 मार्च 2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले न्यायिक अधिकारीगण तथा स्टाफ को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करती माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश खगड़िया।

आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खगड़िया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोज...
08/03/2024

आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खगड़िया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन माननीय जिला जज सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खगड़िया सुश्री काजल झांब द्वारा किया गया।

24/02/2024
12/02/2024

9 मार्च 2024 को
न्यायालय जाएंगे ।
राष्ट्रीय लोक अदालत में
केस निपटाएंगे।।

वर्ष 2024 में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का शेड्यूल।
04/01/2024

वर्ष 2024 में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का शेड्यूल।

03/01/2024

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) खगड़िया की तरफ से आप सभी को नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकानाएं।

DLSA खगड़िया में दिनांक 9 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन आदरणीय जिला जज सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिक...
09/12/2023

DLSA खगड़िया में दिनांक 9 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन आदरणीय जिला जज सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खगड़िया श्री कुमुद रंजन सिंह द्वारा किया गया। इस लोक अदालत में पिछले लोक अदालत से अधिक लंबित मामलों का निष्पादन हुआ। DLSA खगड़िया की ओर से इस वर्ष के अंतिम लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सभी न्यायिक पदाधिकारगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, सभी मीडिया बंधु तथा पक्षकारों का हृदय से बहुत बहुत धन्यवाद।

Address

Khagaria
851204

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Legal Services Authority Khagaria posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share