मानवता संरक्षण मंच खगड़िया

  • Home
  • India
  • Khagaria
  • मानवता संरक्षण मंच खगड़िया

मानवता संरक्षण मंच खगड़िया भारत माता की जय

प्रकृति का सबसे अद्भुत स्वरूप मानव और मानव सेवा एवं प्रकृति सेवा एक अद्भुत सेवा है।
🙏मानव सेवा एवं प्रकृति सेवा हम सभी का एक प्रयास 🙏
आप भी जुड़कर राय दे- 8709614917

मानवता संरक्षण मंच, खगड़िया के विचारों से प्रेरित होकर श्री अंबुज जी (राजेंद्र नगर निवासी) द्वारा "नेकी का आहार वितरण" क...
04/06/2026

मानवता संरक्षण मंच, खगड़िया के विचारों से प्रेरित होकर श्री अंबुज जी (राजेंद्र नगर निवासी) द्वारा "नेकी का आहार वितरण" कार्यक्रम में दिया गया योगदान अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।
समाज में मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाले ऐसे प्रयास न केवल जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाते हैं, बल्कि दूसरों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। श्री अंबुज जी का यह सहयोग इस बात का प्रमाण है कि संवेदनशील नागरिकों की भागीदारी से एक बेहतर और अधिक मानवीय समाज का निर्माण संभव है।
मानवता संरक्षण मंच, खगड़िया परिवार उनकी इस नेक पहल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करता है। नेकी का हर छोटा प्रयास किसी के जीवन में बड़ी मुस्कान ला सकता है। 🙏🏻🌹
"आइए, मानवता की इस मुहिम में हम सब मिलकर सेवा, सहयोग और सद्भाव का दीप जलाएं।"

मानवता संरक्षण मंच के बैनर तले दिनांक 2 मई मंगल वार सहयोगी श्री प्रशांत पटेल जी (डांस टीचर) द्वारा सदर अस्पताल, खगड़िया ...
02/06/2026

मानवता संरक्षण मंच के बैनर तले दिनांक 2 मई मंगल वार सहयोगी श्री प्रशांत पटेल जी (डांस टीचर) द्वारा सदर अस्पताल, खगड़िया में "नेकी का आहार" वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस पुनीत कार्य के माध्यम से मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच भोजन वितरित कर मानवता और सेवा का संदेश दिया गया।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में मंच के सभी सक्रिय सेवकों का महत्वपूर्ण सहयोग एवं सहभागिता रही। आप सभी के समर्पण, सहयोग और सेवा भावना के कारण यह अभियान प्रभावी रूप से संपन्न हो सका। मानवता संरक्षण मंच समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के अपने संकल्प के साथ निरंतर कार्य करता रहेगा।
सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। 🙏
मानवता संरक्षण मंच, खगड़िया

02/06/2026
" मानव सेवा ही सच्ची सेवा हैं !मानवता संरक्षण मंच खगड़िया के द्वारा प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल खगड़िया में जरूरतमंद ...
30/05/2026

" मानव सेवा ही सच्ची सेवा हैं !

मानवता संरक्षण मंच खगड़िया के द्वारा प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल खगड़िया में जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 30.05.2026 को उत्तर माड़र पंचायत के भूतपूर्व मुखिया श्री रविन्द्र कुमार पासवान जी के सहयोग से निःशुल्क खिचड़ी वितरण कार्यक्रम सक्रिय सेवक की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके लिए मानवता संरक्षण मंच की ओर से कोटि कोटि धन्यवाद

दिनांक 30 मई को सदर अस्पताल में “नेकी का आहार” कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच निःशुल्क भोज...
28/05/2026

दिनांक 30 मई को सदर अस्पताल में “नेकी का आहार” कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच निःशुल्क भोजन वितरण किया जाना सुनिश्चित हुआ है। यह सेवा कार्य श्री रविंद्र कुमार पासवान उर्फ जय जय पासवान जी के सौजन्य से सम्पन्न होगा।
इस पुनीत कार्य को सुनिश्चित कराने में सक्रिय सेवक का विशेष योगदान एवं प्रयास अत्यंत सराहनीय है। समाज सेवा और मानवता के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक है।
मानवता संरक्षण मंच सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करता है तथा आशा करता है कि इसी प्रकार सेवा और सहयोग की भावना निरंतर समाजहित में आगे बढ़ती रहे।
🍛 “जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानवता है।”

28/05/2026

आज दिनांक 28 मई 2026 को श्री कुणाल जी ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत करते हुए एक जरूरतमंद को जीवनदान देने का पुनीत कार्य किया। उनके द्वारा दान किया गया रक्त श्रीमती सीता देवी (उम्र 65 वर्ष) को प्रदान किया गया।
मानवता संरक्षण मंच, श्री कुणाल जी के इस महान एवं प्रेरणादायक कार्य के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करता है। आपका यह योगदान समाज में सेवा, संवेदना और मानवता की भावना को मजबूत करने वाला है।
साथ ही मानवता संरक्षण मंच ईश्वर से प्रार्थना करता है कि श्रीमती सीता देवी शीघ्र स्वस्थ हों एवं उन्हें उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो।
🩸 “रक्तदान महादान — आपका एक यूनिट रक्त किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।”

मानवता संरक्षण मंच द्वारा अपील पर आज दिनांक 28 मई 2026 को श्री कुणाल जी ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत करते हुए ...
28/05/2026

मानवता संरक्षण मंच द्वारा अपील पर आज दिनांक 28 मई 2026 को श्री कुणाल जी ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत करते हुए एक जरूरतमंद को जीवनदान देने का पुनीत कार्य किया। उनके द्वारा दान किया गया रक्त श्रीमती सीता देवी (उम्र 65 वर्ष) को प्रदान किया गया।
मानवता संरक्षण मंच, श्री कुणाल जी के इस महान एवं प्रेरणादायक कार्य के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करता है। आपका यह योगदान समाज में सेवा, संवेदना और मानवता की भावना को मजबूत करने वाला है।
साथ ही मानवता संरक्षण मंच ईश्वर से प्रार्थना करता है कि श्रीमती सीता देवी शीघ्र स्वस्थ हों एवं उन्हें उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो।
🩸 “रक्तदान महादान — आपका एक यूनिट रक्त किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।”

Address

Khagaria

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मानवता संरक्षण मंच खगड़िया posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category