मानवता संरक्षण मंच

Directions

मानवता संरक्षण मंच भारत माता की जय

प्रकृति का सबसे अद्भुत स्वरूप मानव और मानव सेवा एवं प्रकृति सेवा एक अद्भुत सेवा है।
🙏मानव सेवा एवं प्रकृति सेवा हम सभी का एक प्रयास 🙏
आप भी जुड़कर राय दे- 9708861057

09/10/2026
रक्तदान के क्षेत्र में मानवता संरक्षण मंच को बिहार स्तर पर सम्मानपरना के बाबू टावर में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के विभ...
08/10/2026

रक्तदान के क्षेत्र में मानवता संरक्षण मंच को बिहार स्तर पर सम्मान

परना के बाबू टावर में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से आए सामाजिक संगठनों एवं रक्तदाताओं ने लिया हिस्सा

परना, 7 अक्टूबर 2026। बिहार के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सामाजिक सेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को लेकर 7 अक्टूबर को बाबू टावर, परना में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संगठनों तथा उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविरों के आयोजन में आने वाली समस्याओं, रक्तदाताओं को होने वाली परेशानियों तथा रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों तक समय पर सुरक्षित रक्त पहुंचाने से जुड़ी चुनौतियों पर गंभीरता से चर्चा की गई। बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए रक्तदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संबंधित पदाधिकारियों की मौजूदगी में इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर मानवता संरक्षण मंच को सामाजिक सेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए बिहार स्तर पर सम्मानित किया गया। मंच के प्रतिनिधि ने कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए खगड़िया सहित पूरे बिहार में रक्त व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

मानवता संरक्षण मंच की ओर से विशेष रूप से खगड़िया में सेपरेटर मशीन की आवश्यकता, 100 एमएल रक्त बैग की उपलब्धता, ओटीपी के माध्यम से पूरे बिहार में 24 घंटे रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की व्यवस्था, विभिन्न स्थानों पर ब्लड बैंकों की जर्जर स्थिति तथा खगड़िया ब्लड बैंक में स्थायी प्रभारी के नहीं होने जैसी समस्याओं को सामने रखा गया।

मंच के प्रतिनिधि ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम है। इसलिए रक्तदाता को सम्मान और आवश्यक सुविधाएं देने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीज तक सही समय पर सुरक्षित रक्त पहुंचाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

बिहार स्तर के इस मंच पर रक्तदान से जुड़ी जमीनी समस्याओं को मजबूती से उठाना मानवता संरक्षण मंच के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मंच को मिला यह सम्मान सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं रक्तदाताओं के लिए गौरव का विषय है।

यह सम्मान मानवता संरक्षण मंच के लिए नई ऊर्जा, नई जिम्मेदारी और भविष्य में और अधिक बेहतर तरीके से मानव सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करेगा।

मानवता संरक्षण मंच का संकल्प

“रक्त की कमी से किसी जरूरतमंद की जान न जाए, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाए।”

दिनांक 30 सितंबर 2026  मानवता संरक्षण मंच परिवार की ओर से हार्दिक आभार एवं शुभकामनाएँ ❤️श्री गौतम  जी, पूर्व मुखिया प्रत...
30/09/2026

दिनांक 30 सितंबर 2026
मानवता संरक्षण मंच परिवार की ओर से हार्दिक आभार एवं शुभकामनाएँ ❤️

श्री गौतम जी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि, रसौक ने आज रक्तदान कर मानवता की सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

🩸 रक्तदाता: श्री गौतम कुमार जी
🩸 रक्त प्राप्तकर्ता: फूलन कुमारी जी

आपका यह निस्वार्थ रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की किरण बन सकता है। मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए मानवता संरक्षण मंच परिवार की ओर से आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

रक्तदान—महादान।
सेवा ही सच्ची मानवता है।

🙏 जय मानवता 🙏

Address

Khagaria

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मानवता संरक्षण मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share