18/07/2026
🚨 भाजपा किसान मोर्चा, खगड़िया जिला के प्रवक्ता
डॉ. कुंदन स्वामी जी की सुरक्षित बरामदगी हेतु जनअपील 🚨
महेशखूँट कुशवाहा नगर निवासी एवं भाजपा किसान मोर्चा, खगड़िया के प्रवक्ता डॉ. कुंदन स्वामी जी पिछले दो दिनों से लापता हैं। अपहरण की आशंका के बीच महेशखूँट थाना में मामला दर्ज किया जा चुका है।
यह अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक मामला है। मैं महेशखूँट पुलिस, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP), पुलिस अधीक्षक (SP), जिला प्रशासन, माननीय विधायक, माननीय सांसद, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार से विनम्र आग्रह करता हूँ कि इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
हमारी सबसे बड़ी प्रार्थना है कि डॉ. कुंदन स्वामी जी को सकुशल एवं सुरक्षित उनके परिवार के बीच वापस लाया जाए। साथ ही, यदि इस घटना के पीछे किसी प्रकार का आपराधिक षड्यंत्र है, तो दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
हम सभी इस कठिन समय में डॉ. कुंदन स्वामी जी एवं उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। आइए, मानवता और न्याय के पक्ष में एकजुट होकर उनकी सुरक्षित वापसी के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करें।
ईश्वर से प्रार्थना है कि डॉ. कुंदन स्वामी जी शीघ्र सकुशल अपने परिवार के बीच लौटें।
रामानुज चौधरी Panna Lal Singh Patel BJP Khagaria Samrat Choudhary Sarla Singh Babulal Shorya Shatrughan Bhagat Ashwani Singh Kuldeep Anand Ashish Hindu Akshay Kumar Suri Pro Indra Bhushan Kushwaha Shatrughan Bhagat Dhirendra Kumar Gunjan Harilal Das Er Gaurav Raj Gaurav Kumar Niteesh Kumar Prashant Mishra Ved Prakash Yadav Sanjay Saraogi