Dr.Amit Kr. Anand

Dr.Amit Kr. Anand Dental Surgeon
social Activist/worker

26/05/2026

अफसोस समाज को ये भी.....

15/05/2026

जय माता दी 🙏 🌺
तेलडीहा दुर्गा मंदिर (जिसे माँ कृष्णकाली भगवती मंदिर के नाम से भी जाना जाता है) बिहार के बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड में बडुआ नदी के पावन तट पर स्थित एक अत्यंत प्रसिद्ध, प्राचीन और तांत्रिक सिद्ध शक्तिपीठ है। यह मंदिर अपनी धार्मिक महत्ता, तांत्रिक साधना और भक्तों की अटूट आस्था के लिए पूरे बिहार एवं आसपास के राज्यों में प्रसिद्ध है।

यह पवित्र स्थल बांका और मुंगेर जिले की सीमा पर अवस्थित है तथा मुंगेर जिले के तारापुर क्षेत्र से काफी निकट होने के कारण दोनों जिलों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मान्यता है कि यहाँ माँ भगवती की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूर्ण होती है।

नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं अन्य विशेष अवसरों पर यहाँ हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मंदिर परिसर का आध्यात्मिक वातावरण, बडुआ नदी का प्राकृतिक सौंदर्य और माँ के दरबार की दिव्यता भक्तों को अद्भुत शांति एवं ऊर्जा प्रदान करती है।

परबत्ता के माननीय विधायक आदरणीय Babulal Shorya  जी की पूज्य दादी माँ की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उनके तैलचित्र ...
05/05/2026

परबत्ता के माननीय विधायक आदरणीय Babulal Shorya जी की पूज्य दादी माँ की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए
💐💐
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें🙏🙏

मानवता संरक्षण मंच के तत्वावधान में ‘नेकी का आहार’ मानवता संरक्षण मंच द्वारा जरूरतमंदों के बीच नियमित रूप से भोजन वितरण ...
28/04/2026

मानवता संरक्षण मंच के तत्वावधान में ‘नेकी का आहार’
मानवता संरक्षण मंच द्वारा जरूरतमंदों के बीच नियमित रूप से भोजन वितरण किया जाता है।
आप भी इस नेक मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं।
🎂 जन्मदिन
🕊️ पुण्यतिथि
💍 सालगिरह

या किसी अन्य विशेष अवसर पर
आप जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण कर मानवता की सेवा कर सकते हैं।
🙏 आइए, मिलकर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाएं।
📞 संपर्क सूत्र: 87096 14917
मानवता संरक्षण मंच खगड़िया

लू (Heat Stroke) से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे जरूरी है। पर्याप्त पानी, नींबू-पानी, छाछ, और बेल का शरबत पि...
21/04/2026

लू (Heat Stroke) से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे जरूरी है। पर्याप्त पानी, नींबू-पानी, छाछ, और बेल का शरबत पिएं। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर न निकलें, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, और सिर ढककर रखें। कच्चा प्याज, खीरा और तरबूज का सेवन करें। बाहर से आने के तुरंत बाद पानी न पिएं।

लू से बचाव के मुख्य उपाय:

⚡हाइड्रेशन: पानी, ओआरएस (ORS), नारियल पानी, आम पना, और नींबू-पानी का अधिक सेवन करें ताकि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित रहें।

🍸खान-पान: कच्चे प्याज का प्रयोग सलाद या चटनी के रूप में करें। प्याज का रस तलवों पर रगड़ने से भी ठंडक मिलती है। खीरा, ककड़ी, खरबूजा और तरबूज जैसे पानी वाले फल खाएं।

🎽कपड़े और सुरक्षा: बाहर निकलते समय हल्के रंग के, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें। सिर को टोपी, स्कार्फ या गमछे से ढकें और धूप का चश्मा (Sun glasses) लगाएं।

🕖समय का ध्यान: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। यदि काम जरूरी हो, तो छाता लेकर निकलें।
शरीर का तापमान: बाहर से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पिएं और न ही तुरंत नहाएं। कुछ देर रुककर शरीर का तापमान सामान्य होने दें।

🤗घरेलू उपचार: यदि लू लग जाए, तो पुदीने की चटनी, बेल का चेतावनी: तेज बुखार, चक्कर आना, उल्टी या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।शरबत या छाछ में काला नमक डालकर पिएं।

🏥🚨चेतावनी: तेज बुखार, चक्कर आना, उल्टी या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

#खगड़िया

Dr.Amit Kr. Anand न्यू अपोलो डेंटल क्लिनिक , सन्हौली- खगड़िया

दसवीं और बारहवीं के टॉपर को निराला साइंस क्लासेस खगडिया के द्वारा सम्मानित किया गया।शहर के शिव पार्वती होटल में 2026 में...
06/04/2026

दसवीं और बारहवीं के टॉपर को निराला साइंस क्लासेस खगडिया के द्वारा सम्मानित किया गया।
शहर के शिव पार्वती होटल में 2026 में बोर्ड परीक्षा में 12 वीं और 12 वीं के टॉपर को सम्मानित किया गया इस सम्मान समारोह के उद्घाटनकर्ता मुख्य अतिथी के रूप मे
न्यू अपोलो डेंटल क्लिनिक के निदेशक डॉ अमित आनंद ,बाबा सिविल सर्विस के डायरेक्टर सुमित सर, संदीप यूनिवर्सिटी के अविनास सर, छात्र नेता नवीन जी , निराला साइंस क्लासेस के संचालक - दीनबंधु कुमार, व्यवस्थापक प्रशांत कुमार उर्फ सीटू सर, किन माइंड स्टडी के निदेशक कुमार पिंटू नागर के द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर इस सम्मान समारोह का उद्घाटन किए ।।
मौके 'त्रिपुरारी झा सर ने अपने संबोधन में उपस्थित छात्र छात्राओं को प्रेरणादायक शब्दों से हौसला अफजाई किए ।
डा० अमित आनंद ने बच्चो संबोधित करते हुए बच्चों से कहा आप जीवन में हमेशा लक्ष्य को निर्धारित करके पढ़ाई करें ।
अंत में सभी अतिथियों को सम्मानित करने के साथ साथ 10 वीं और 12 वीं में बेहतर अंक से उत्तीर्ण छात्रा रूपम कुमारी 451 , दिवस कुमार 441 ,श्रीष्टि कुमारी 431 प्राप्त किए और 12th में पीयूष कुमार 428, ओमवीर कुमार 408 और विशाल कुमार को 368 सभा को मुख्य अतिथियों और उपस्थित शिक्षकों के द्वारा उपहार, मेडल , प्रशस्तिपत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया ।। उद्घोषक कुमार पिंटू नागर और नीरज सर के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए ,संस्थान के छोटे-छोटे बच्चो के द्वारा बहुत ही सुन्दर संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गयी ।। मौके पर , नवीन सर, भूषण सर, सोहन सर, श्याम सर ,आशुतोष सर ,सन्नि सर और मन्नू सर व सैकड़ों छात्र/छात्राए और अभिभावक मौजूद थे।।

💐💐भावभीनी श्रद्धांजलि💐💐 मानवता संरक्षण मंच के विश्वस्त सेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता नीतीश आजाद के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श...
26/03/2026

💐💐भावभीनी श्रद्धांजलि💐💐
मानवता संरक्षण मंच के विश्वस्त सेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता नीतीश आजाद के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री केदार नारायण आजाद के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आज उनके पैतृक आवास, मारड़ दक्षिणी पहुंचकर पुण्य आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर मानवता संरक्षण मंच टीम के द्वारा आजीवन सामाजिक संघर्षकारी एवं महान सामाजिक योद्धा श्री केदार नारायण आजाद बाबू के स्मारक के पास वृक्षारोपण किया गया तथा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया गया।🙏💐

Address

Khagaria
848203

Telephone

+917654657974

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr.Amit Kr. Anand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dr.Amit Kr. Anand:

Share

Category