13/09/2025
"गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ब्लॉक स्तरीय बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन हुआ।
छत्तीसगढ़ में तीसरी शक्ति के रूप में उभरी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पिछले कई दशक से संघर्षरत है और अपनी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने निचले स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने एवं पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए मेहनत कर रही है।
इसी क्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला कबीरधाम के अगुवाई में दिनांक 012/09/2025 दिन शुक्रवार को फड़ापेन ठाना गोंड़वाना चौक रेंगाखार में ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न हुआ।इस बैठक में जिला कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया प्रारंभ हुआ।
इसी बीच निम्न बिंदु पर चर्चा किया गया जो इस प्रकार है -
1. प्रत्येक व्यक्ति को अपने जवाबदारी को निभाना होगा और प्राथमिक सदस्यता अभियान चलाना है
2. जिला ब्लॉक और सेक्टर में स्तर में 52 का सेटआप पदाधिकारी मनोनीत करके जवाबदारी से कार्य करना
3. सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन के अनुसाशन में रहकर दादा जी के सपनो को साकार करना
बैठक में उपस्थित अतिथि तिरु.मा. सतीश श्याम जी जिला अध्यक्ष गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी तिरु.मा.अवतार सिंग धुर्वे जिला कार्यवाहक अध्यक्ष विनोद कुमार छेदावी जिला महासचिव पुष्पपाल सिंघ राम जी जिला उपाध्यक्ष गोपसिंग धुर्वे , बिरझु सिंग मरकाम,इंदल सिंग सैयाम,झाम सिंग मरावी,दयाल सिंग तिलगाम ब्लॉक अध्यक्ष रेंगाखार,मनोज मरकाम जी रामलाल मेरावी काशी राम मेरावी,काशी राम मरकाम,राजेन्द्र धुर्वे एवं अन्य साथी उपस्थित रहे जिसमे नया पदाधिकारियों का चयन किया गया
1.जिला संरक्षक - प्रसादी कुमरे
2.जिला कोषाध्यक्ष - गोपसिंग धुर्वे
3.जिला उपाध्यक्ष -राजकुमार टेकाम
4.जिला महामंत्री - बिरझु सिंग मरकाम
ब्लॉक अध्यक्ष -दयाल सिंग तिलगाम
5.ब्लाक उपाध्यक्ष - मोहपत सिंग तिलगाम
6.ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष - दीपक सिंग धुर्वे
7.ब्लॉक सगठन मंत्री - सुखीराम परते
8.पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष - मन्नू पटेल जी
इन सभी साथी को पदभार सौप कर बैठक को सम्प्पन किया गया
ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई तथा उन्हें एवं उनकी पूरी टीम को नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।