बात बर्री पंचायत की

  • Home
  • India
  • Katra
  • बात बर्री पंचायत की

बात बर्री पंचायत की Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from बात बर्री पंचायत की, Political organisation, barri panchayat, Katra.

एक आदर्श गाँव का सपना तभी सच होता है, जब जन-प्रतिनिधि (प्रधान) और प्रशासन (सचिव) कदम से कदम मिलाकर चलते हैं। ⚖️​✅ प्रधान...
30/01/2026

एक आदर्श गाँव का सपना तभी सच होता है, जब जन-प्रतिनिधि (प्रधान) और प्रशासन (सचिव) कदम से कदम मिलाकर चलते हैं। ⚖️
​✅ प्रधान जी को जनता का साथ चाहिए।
✅ सचिव जी को नियमों का ज्ञान है।
​जब ये दोनों 'वित्तीय फैसले' और 'प्रस्तावों' पर एक राय रखते हैं, तभी पंचायत का संपूर्ण विकास संभव है। आइए, मिलकर अपने गाँव को सशक्त बनाएँ! 🇮🇳

29/01/2026

कैसा गांव चाहते हैं आप? 🏚️ बनाम 🏫
तस्वीर बिल्कुल साफ़ है! एक तरफ खुशहाली और विकास है, तो दूसरी तरफ बर्बादी और लाचारी। फैसला आपके हाथ में है।
5 साल के विकास को 500 रुपये में न बेचें। जो उम्मीदवार आज नोट देकर वोट मांग रहा है, वो कल गांव का विकास नहीं करेगा, बल्कि अपना घर भरेगा।
अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए, एक ईमानदार और सच्चे उम्मीदवार को ही चुनें। 🙏
"न बिकें, न झुकें, गांव का स्वाभिमान बचाएं।"
🇮🇳 जय हिन्द, जय भारत! 🇮🇳
इस reel को likhe share comment follow करे 👍





28/11/2025

मेरे ग्राम पंचायत राज बर्री के ग्राम नवादा निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी

श्री चंद्रकांत मिश्रा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
साथ देने वाले सच्चे संरक्षक थे।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति दें।

RIP🕊️

🚨 हाईकोर्ट का बड़ा आदेश 🚨पंचायत–निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट का सख्त फैसलापटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्धारित समय सीमा ...
23/11/2025

🚨 हाईकोर्ट का बड़ा आदेश 🚨
पंचायत–निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट का सख्त फैसला

पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्धारित समय सीमा में हर हाल में पंचायत और निकाय चुनाव कराने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
कोर्ट ने आदेश में कहा है कि —

🔹 31 दिसंबर 2025 तक परिसीमन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
🔹 15 अप्रैल 2026 तक चुनाव हर हाल में कराए जाएं।

यह ऐतिहासिक आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय प्रकाश शर्मा की खंडपीठ ने दिया है।
कोर्ट ने चुनाव में देरी पर सरकार की खिंचाई करते हुए साफ कहा — “समय सीमा में चुनाव कराना राज्य सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है।”

अब पूरे बिहार में पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज होने की संभावना।

आदरणीय   एवं Bihar Police महोदय  🚨अत्यंत दु:ख के साथ विनम्र पूर्वक सूचित करना है कि कटरा थाना के बर्री पंचायत के कुछ छठ ...
27/10/2025

आदरणीय एवं Bihar Police महोदय 🚨
अत्यंत दु:ख के साथ विनम्र पूर्वक सूचित करना है कि कटरा थाना के बर्री पंचायत के कुछ छठ घाट एवं बेनीवाद थाना के हरपुर-साठां के मध्य कुछ छठ घाटों पर कुछ छपरी एवं लफंगें लड़को के द्वारा छठ जैसे महान पर्व के अवसर पर खरना के मध्य रात्रि से ही तीव्र आवाज में बहुत ही अश्लील गाने बजाकर इस पर्व के माहौल को दूषित किया जा रहा है।
छठ पर्व हम बिहारियों के लिए न केवल सांस्कृतिक रूप से बल्कि भावनात्मक रूप से भी जुड़ा हुआ है जिसमें लोग देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से निकलकर अपने गांव छठ पर्व मनाने स-परिवार आते हैं लेकिन यहां कुछ जाहिल- गंवारों के द्वारा अश्लील गाने बजाकर इस उत्साह वाले पर्व को दूषित करने का प्रयास किया जा रहा है।
अतः आपसे विनम्र आग्रह है कि इस क्षेत्र में रात्रि गश्ति वाहन को भेजकर जांच करवा कर इस लफंगें पर उचित कार्रवाई करने की कृपा की जाए।

आप सभी पंचायत वासियों से भी आग्रह है कि आपके आसपास अश्लील गाने से रहा है तो उसका विडियो रिकॉर्डिंग करके रखें और 112 पर फोन कर शिकायत करें एवं कटरा थाना के 9031826783 एवं बेनीवाद थाना के 6287999383 इस नम्बर पर शिकायत दर्ज करें।

Bihar Police Muzaffarpur Now



औराई विधानसभा से दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द - 1. नागेश्वर प्रसाद सिंह 2. हरिहर नाथ राय
18/10/2025

औराई विधानसभा से दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द -
1. नागेश्वर प्रसाद सिंह
2. हरिहर नाथ राय

औराई विधानसभा क्षेत्र से कुल 9 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है - 1. भोगेंद्र सहनी - विकासशील इंसान पार्टी (महागठबंध...
18/10/2025

औराई विधानसभा क्षेत्र से कुल 9 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है -
1. भोगेंद्र सहनी - विकासशील इंसान पार्टी (महागठबंधन)
2. रमा निषाद - भारतीय जनता पार्टी (एनडीए)
3. आफताब आलम - आजाद समाज पार्टी
4. नागेश्वर प्रसाद सिंह- राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी
5. राधा रमन - जन सुराज पार्टी
6. शिवशंकर गुप्ता - आम आदमी पार्टी
7. अखिलेश कुमार - निर्दलीय
8. हरिशचन्द्र प्रसाद यादव - निर्दलीय
9. हरिहर नाथ राय - निर्दलीय

सभी पंचायत वासियों से आग्रह है कि रात भर जगे रहे और आसपास पानी पर नजर बनाए रखें, लगातार पानी बढ़ने से बागमती रौद्र रूप ध...
06/10/2025

सभी पंचायत वासियों से आग्रह है कि रात भर जगे रहे और आसपास पानी पर नजर बनाए रखें, लगातार पानी बढ़ने से बागमती रौद्र रूप धारण कर ली है, जिसके कारण बहुत बड़ी अनहोनी की आशंकाएं जताई जा रही है। सभी लोग रात भर सतर्क रहें।

नदियों के कटाव एवं बाढ़ से प्रभावित ग्राम पंचायत राज बर्री के विभिन्न क्षेत्रों में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने भ्रमण...
01/07/2025

नदियों के कटाव एवं बाढ़ से प्रभावित ग्राम पंचायत राज बर्री के विभिन्न क्षेत्रों में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने भ्रमण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

27/12/2024
पंचायत बर्री में इस वर्ष 2024-25 के विकास कार्यों पर खर्च के लिए 15वीं वित्त आयोग के तरफ से मिली 77,89,350 ₹ रुपये।इस रा...
03/06/2024

पंचायत बर्री में इस वर्ष 2024-25 के विकास कार्यों पर खर्च के लिए 15वीं वित्त आयोग के तरफ से मिली 77,89,350 ₹ रुपये।

इस राशि का खर्च निम्नलिखित योजनों में की जानी है -

1. बर्री पंचायत के छात्रावास कैंपस में सीढ़ी घाट निर्माण - 13,50,000 ₹
2. राम-जानकी मठ के पोखर में सीढ़ी घाट निर्माण - 12,00,000 ₹
3. छात्रावास कैंपस में कुआं का जिर्णोद्धार - 75,000 ₹
4. रामबाबू के दरवाजे पर सार्वजनिक कुआं का जीर्णोद्धार - 75,000 ₹
5. बर्री पंचायत के बलराम राय के खेत में सार्वजनिक कुआं का जीर्णोद्धार - 75,000 ₹
6. धनेश्वर पासवान के घर से जयलन राम के घर तक नाला निर्माण - 6,00,000 ₹
7. राजदेव सहनी के घर से महादलित टोला होते हुए बांध तक नाला निर्माण - 6,00,000 ₹
8. बर्री पंचायत के छात्रावास कैंपस में पब्लिक टॉयलेट - 3,00,000 ₹
9. बर्री पंचायत में सार्वजनिक सोख्ता निर्माण - 2,00,000 ₹
10. PWD से ब्रह्म स्थान तक नाला निर्माण - 6,00,000 ₹
11. BARRI पंचायत में WPU का निर्माण -5,00,000 ₹
12. बर्री पंचायत में सोलर लाइट लगाने का कार्य - 6,00,000 ₹
13. रामदयालु सिंह छात्रावास में जिम लगवाने का कार्य - 5,00,000 ₹
14. बर्री पंचायत में भगवती स्थान में बाउंड्री निर्माण - 3,00,000 ₹
15. रामराजी साह के घर से मध्य विद्यालय भवानीपुर के प्रांगण तक पी.सी.सी निर्माण - 5,00,000 ₹
16. बर्री पंचायत के आफिस खर्च - 60,000 ₹ एवं अन्य विभिन्न सारी योजनाओं से पंचायत की सुरत बदलेगी।

सूचना :- नौवीं कक्षा में नामांकन के लिए....
09/04/2024

सूचना :-

नौवीं कक्षा में नामांकन के लिए....

Address

Barri Panchayat
Katra
843321

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बात बर्री पंचायत की posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share