Nisha Singh

Nisha Singh प्रदेश अध्यक्ष-भाजपा महिला मोर्चा,बिहार
विधायक प्राणपुर विधानसभा - 66 (बिहार)
"सभापति"- कारा सुधार समिति, बिहार

कुशल नेतृत्व, सरल व्यक्तित्व एवं राष्ट्र के आर्थिक विकास के प्रति समर्पित भारत सरकार के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्...
13/06/2026

कुशल नेतृत्व, सरल व्यक्तित्व एवं राष्ट्र के आर्थिक विकास के प्रति समर्पित भारत सरकार के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री माननीय श्री पीयूष गोयल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

गांव-गांव पहुंच रही है डिजिटल क्रांति! तकनीक और कनेक्टिविटी के माध्यम से ग्रामीण युवा नए अवसरों, नई सीख और नए सपनों से ज...
13/06/2026

गांव-गांव पहुंच रही है डिजिटल क्रांति!

तकनीक और कनेक्टिविटी के माध्यम से ग्रामीण युवा नए अवसरों, नई सीख और नए सपनों से जुड़ रहे हैं। डिजिटल इंडिया, विकसित भारत की मजबूत नींव बना रहा है।

13/06/2026

12 वर्षों में बदली युवा भारत की तस्वीर!

कौशल से आत्मविश्वास तक, स्टार्टअप से रोजगार तक और खेल के मैदान से वैश्विक मंच तक भारत की युवा शक्ति आज नए भारत के निर्माण की अग्रणी बन चुकी है।

कटिहार के प्रतिष्ठित व्यवसायी, सौम्य एवं सरल व्यक्तित्व के धनी, समाजसेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले आदरणीय श्री नरो...
12/06/2026

कटिहार के प्रतिष्ठित व्यवसायी, सौम्य एवं सरल व्यक्तित्व के धनी, समाजसेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले आदरणीय श्री नरोत्तम जोशी जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
उनका जीवन समाजहित, सेवा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उनके निधन से कटिहार सहित पूरे समाज ने एक सम्मानित एवं संवेदनशील व्यक्तित्व को खो दिया है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🌹🙏

प्रख्यात भारतीय निशानेबाज एवं उत्कृष्ट कोच पद्मश्री, अर्जुन पुरस्कार व द्रोणाचार्य पुरस्कार से विभूषित जसपाल राणा जी के ...
12/06/2026

प्रख्यात भारतीय निशानेबाज एवं उत्कृष्ट कोच पद्मश्री, अर्जुन पुरस्कार व द्रोणाचार्य पुरस्कार से विभूषित जसपाल राणा जी के इतनी कम आयु में असमयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

अपने असाधारण प्रदर्शन से उन्होंने अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश को गौरवान्वित किया तथा एक कोच के रूप में अनेक युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर भारतीय निशानेबाजी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। खेल के प्रति उनका समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।

दुःख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ उनके परिजनों, मित्रों एवं समस्त खेल जगत के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति।

12/06/2026

बेगूसराय में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों एवं वाहन चालक के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और मर्माहत करने वाला है। कटिहार जिला के मनिहारी निवासी ज्ञानेंद्र अमरेन्द्र जी का देहावसान भी अत्यंत दु:खद है।यह हृदयविदारक घटना पुलिस महकमे के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति।

12/06/2026

पहले बेटियों के सामने बाधाएं थीं, अब अवसरों का विस्तार है! जनधन से भागीदारी, मुद्रा से आत्मविश्वास, सेना से सम्मान और लखपति दीदी से स्वावलंबन— नारी शक्ति आज नए भारत की पहचान है। अब बेटियां रुकेंगी नहीं, नए भारत का नेतृत्व करेंगी।

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, ...
12/06/2026

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।

प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य का अधिकार है। बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीति का उन्मूलन केवल कानूनों से नहीं, बल्कि जनजागरूकता, संवेदनशीलता और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।

आइए, हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करें कि हर बच्चा विद्यालय में हो, श्रम में नहीं, और उसे अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिले।

#विश्व_बाल_श्रम_निषेध_दिवस

भोला भगत जी की पूज्य माता जी के श्राद्ध कर्म में आज आजमनगर प्रखंड के शीतलपुर बंगाली टोला पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की त...
11/06/2026

भोला भगत जी की पूज्य माता जी के श्राद्ध कर्म में आज आजमनगर प्रखंड के शीतलपुर बंगाली टोला पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏🏻🌺

जीवन-पुष्प चढ़ा चरणों में, मांगे मातृभूमि से यह वर,तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहें...  कांकोरी ट्रेन एक्शन...
11/06/2026

जीवन-पुष्प चढ़ा चरणों में, मांगे मातृभूमि से यह वर,
तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहें...

कांकोरी ट्रेन एक्शन के महानायक,अदम्य साहस व स्वाभिमान के प्रतीक, महान क्रांतिकारी पंडित #राम_प्रसाद_बिस्मिल जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन!

स्वतंत्रता आंदोलन में आपका अविस्मरणीय बलिदान अनंत काल तक सभी को प्रेरित करता रहेगा।

Address

Katihar
854103

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nisha Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share