26/06/2024
उद्योग विभाग अंतर्गत 21 लाभुकों का 241 लाख की राशि स्वीकृत।
जिला उद्योग केंद्र कटिहार द्वारा बुधवार को विकास भवन के सभागार में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत ऋण की स्वीकृति एवं वितरण कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त कटिहार श्री अमित कुमार ने भाग लिया एवं 21 लाभुकों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत 241 लाख की राशि की स्वीकृति पत्र और 12 लभूकों को 62 लाख की राशि का वितरण किया गया। एवं उद्यमियों को उद्योग स्थापना हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दिया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। एवं बैंकों को ज़्यादा से ज़्यादा आवेदकों को ऋण की स्वीकृति और भुगतान का निर्देश दिया। जिला उद्योग केंद्र कटिहार के महाप्रबंधक सोनाली शीतल ने बताया कि हम लोग लगातार जिला में उद्योग लगाने के लिए तात्पर्य है और ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को लाभ देने के लिए अग्रसर है और सभी तरह के आवश्यक पहल किया जा रहा हैं। जिसका फलाफल कटिहार में सूक्ष्म उद्योग लगना शुरू हो गया है। जिला उद्योग केंद्र कटिहार के उद्योग विस्तार पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार ने बताया कि जिला में कोई भी लोग अगर अपना उद्योग लगाना चाहते हैं तो जिला उद्योग केंद्र कटिहार से संपर्क कर सकते हैं और उसको आवश्यक मार्गदर्शन के साथ उद्योग लगाने में सहायता प्रदान की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में उद्योग विभाग के सहायक उद्योग निदेशक श्री अविनाश कुमार, डीडीएम नाबार्ड अमित कुमार, एलडीएम मनोज कुमार मधुकर, डीपीएम जीविका, प्रोजेक्ट मैनेजर रवि कुमार, उद्योग विस्तार पदाधिकारी रोहित केशरी, बैंक के जिला समन्वयक एवं शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।