10/09/2025
श्री महाबली धाम, हीरानगर में वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन
हीरानगर, जिला Kathua, दिनांक 10th September 2025 :
श्री संकट मोचन आश्रम, धार्मिक प्रबंधन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट हीरानगर के तत्वावधान में आज श्री महाबली धाम, हीरानगर प्रांगण में भव्य वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर विशिष्ट अतिथि उपमंडल अधिकारी (SDM) हीरानगर श्री फ्लैल सिंह जी ने पहुँचकर पौधारोपण कर इस अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से शाखा प्रबंधक श्री महेश वर्मा द्वारा 400 से अधिक पौधों का दान किया गया, जिसके लिए ट्रस्ट और समिति ने आभार प्रकट किया।
मुख्य अतिथि का स्वागत मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ माल्यार्पण कर एवं श्री महाबली हनुमान जी की भव्य प्रतिमा भेंट कर किया।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु एवं समिति सदस्य — मास्टर मदन लाल, विनोद खन्ना, मास्टर डिम्पल, क्रांति खजूरिया, सतपाल सिंह, सौरभ सिंह जसरोतिया, भवानी सिंह रामपुरिया, रितु देवी, ज्योति रानी, पूजा देवी आदि ने भी अपने कर-कमलों से पौधारोपण कर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर हरीपाल सिंह जसरोतिया (बबलू) ने विशेष रूप से मुख्य अतिथि श्री फ्लैल सिंह जी, BM श्री महेश वर्मा तथा सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि—
वृक्ष जीवन का आधार हैं, और इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को स्वच्छ वातावरण एवं आने वाली पीढ़ियों को हरियाली का उपहार देंगे ।
लगभग 400 से अधिक पौधों में नीम, औषधीय पौधे, फलदार वृक्ष तथा शोभायमान वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान ‘हर पेड़–जीवन का शृंगार, हर पौधा–पर्यावरण का उपहार’ का संदेश जनमानस को दिया गया।
श्री संकट मोचन आश्रम, धार्मिक प्रबंधन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट हीरानगर ने संकल्प लिया कि इस अभियान को निरंतर जारी रखते हुए हर वर्ष और अधिक पौधारोपण कर हीरानगर क्षेत्र को “हरित हीरानगर” बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।