NagarNigam Korba

NagarNigam Korba Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NagarNigam Korba, Government Official, Katghora.

आज श्रम विभाग, जिला कोरबा द्वारा आयोजित श्रमिक सम्मेलन एवं विशेष शिविर में एमएमयू (मोबाइल मेडिकल यूनिट) के माध्यम से श्र...
18/02/2026

आज श्रम विभाग, जिला कोरबा द्वारा आयोजित श्रमिक सम्मेलन एवं विशेष शिविर में एमएमयू (मोबाइल मेडिकल यूनिट) के माध्यम से श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं।

शिविर के दौरान उपस्थित श्रमिकों का ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार, सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच कर चिकित्सकों द्वारा उचित सलाह दी गई तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर श्रमिकों को कार्यस्थल सुरक्षा, नियमित स्वास्थ्य जांच की उपयोगिता, संतुलित आहार एवं स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। एमएमयू टीम द्वारा श्रमिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
श्रमिकों ने इस जनहितकारी पहल के लिए श्रम विभाग, जिला प्रशासन एवं एमएमयू टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

🎯 उद्देश्य — श्रमिक वर्ग तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर उनके स्वास्थ्य संरक्षण को सुनिश्चित करना।






CGMMSSY
CGMMU
RajatMahotsav
संवर_रहा_छत्तीसगढ़
SwabhavSwachhata
SanskarSwachhata
CMOChhattisgarh
ArunSao
ArunSaoBJP
UrbanChhattisgarh
CGURBAN
VishnudevSay
Chhattisgarh
DPRChhattisgarh
ChhattisgarhCMO
UrbanIndia
MinistryOfHousingAndUrbanAffairs
WorldEnvironmentDay2025
EndPlasticPollution
RRRCentre

05/02/2026

“अनुशासन और सहभागिता से ही
स्वच्छ कोरबा का लक्ष्य संभव है।
महासंकल्प 2026।”

— सभापति, नगर पालिक निगम, कोरबा

04/02/2026

“स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं,
यह हमारी निरंतर जिम्मेदारी है।
महासंकल्प 2026 में
कोरबा की जनता से सहभागिता की अपील।”

📅 6 फ़रवरी | 🕙 10–12
📍 MP नगर गार्डन, कोरबा
— श्रीमती संजु देवी राजपूत
महापौर, कोरबा

Meeting for ( महासंकल्प 2026)Golden Book of World records10,000 people. One 200-meter banner. One hour.Mahasankalp 2026📅...
03/02/2026

Meeting for ( महासंकल्प 2026)
Golden Book of World records

10,000 people. One 200-meter banner. One hour.
Mahasankalp 2026

📅 6 February 2026
🕙 10:00 AM – 12:00 PM
📍 MP Nagar Garden, Ghantaghar to RSS Nagar Marg, Korba

03/02/2026

स्वच्छता सिर्फ़ नियम नहीं, हमारी ज़िम्मेदारी है —
नगर निगम आयुक्त की कोरबा की जनता से अपील।

विभिन्न S.L.R.M सेंटरो  मेएमएमयू (मोबाइल मेडिकल यूनिट) के माध्यम सेनगरी प्रशासन एवं विकास विभाग एवं जिला अर्बन पब्लिक सर...
29/01/2026

विभिन्न S.L.R.M सेंटरो मे
एमएमयू (मोबाइल मेडिकल यूनिट) के माध्यम से
नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग एवं जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी द्वारा SLRM सेंटर में कार्यरत स्वच्छता दीदियों एवं कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

📍इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान SLRM सेंटर में प्रतिदिन कचरा पृथक्करण एवं सफाई कार्य में संलग्न स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टर द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार, सर्दी-खांसी, जोड़ों का दर्द सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच कर उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। आवश्यकता अनुसार सभी लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर एपीएम (APM) द्वारा नियमित दवा सेवन, संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं कार्य के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। एमएमयू टीम द्वारा स्वच्छता दीदियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया।
SLRM सेंटर में कार्यरत स्वच्छता दीदियों एवं कर्मचारियों ने एमएमयू टीम, नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग तथा जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी की इस मानवीय एवं सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
🌱 हर माह की भांति, इस माह भी जन-मन के हित में स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर जारी हैं।
🎯 एमएमयू का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति, विशेषकर स्वच्छता कार्य में संलग्न कर्मियों तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।







CGMMSSY
CGMMU
RajatMahotsav
मसंवर रहा छत्तीसगढ
SwabhavSwachhata
SanskarSwachhata
CMOChhattisgarh
ArunSao
ArunSaoBJP
UrbanChhattisgarh
CGURBAN
VishnudevSay
Chhattisgarh
DPRChhattisgarh
ChhattisgarhCMO
UrbanIndia
MinistryOfHousingAndUrbanAffairs
WorldEnvironmentDay2025
EndPlasticPollution
RRRCentre

🌼 MMU 05 – Sarwamangla Zone, Korba | Premnagar Samudaik Bhawan 🌼आज Sarwamangla Zone, Korba अंतर्गत Premnagar सामुदायिक भ...
10/12/2025

🌼 MMU 05 – Sarwamangla Zone, Korba | Premnagar Samudaik Bhawan 🌼

आज Sarwamangla Zone, Korba अंतर्गत Premnagar सामुदायिक भवन में MMU सेवाओं का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक सुवा नाचा से हुई, जिसने पूरे माहौल में सांस्कृतिक ऊर्जा और सामुदायिक जुड़ाव का सुंदर वातावरण बना दिया।

इसके पश्चात MMU टीम ने सभी मरीजों की जाँच, परामर्श एवं उपचार किया। प्रत्येक लाभार्थी को समय पर दवाइयाँ प्रदान की गईं और उनकी स्वास्थ्य आवश्यकताओं का सावधानीपूर्वक ध्यान रखा गया।

सेवा निरीक्षण के दौरान APM द्वारा टीम को सेवा गुणवत्ता बढ़ाने, सामुदायिक भागीदारी मजबूत करने तथा योजना की गतिविधियों को अधिक प्रभावी तरीके से लागू करने संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन और सलाह दी गई, जिसे टीम द्वारा गंभीरता से आत्मसात किया गया।

मितानिन दीदी एवं स्थानीय महिलाओं ने बताया कि MMU योजना से लोगों को घर के पास ही विश्वसनीय, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ नियमित रूप से मिल रही हैं, जिससे समुदाय को बड़ा लाभ हो रहा है।

आज Premnagar Samudaik Bhawan, Korba में संस्कृति और स्वास्थ्य सेवाओं का अद्भुत तथा प्रेरणादायक संगम देखने को मिला।
MMU योजना लगातार लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।








#संवर_रहा_छत्तीसगढ़















Address

Katghora

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NagarNigam Korba posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share