11/01/2026
कल पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश, चौ० अवधपाल सिंह यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम टपुआ, अलीगंज (एटा) पहुँचकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों एवं राजनीति व समाजसेवा के क्षेत्र में सदैव नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।
इसके उपरांत क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर जनसाथियों के सुख-दुःख में सहभागिता निभाई—
📍 ग्राम नगला झड़ी में मंजीत व रोमेंद्र के दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन उपरांत उनके आवास पर पहुँचकर शोक संतप्त परिवारीजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
📍 ग्राम राजेपुर कुर्रा में राजकुमार प्रधान की पत्नी के निधन उपरांत उनके परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।
📍 ग्राम जयकिशन नगला में वीरपाल, पूर्व प्रधान का कुशलक्षेम जाना।
📍 ग्राम नगला नरपत में राजेंद्र मास्टर के भतीजे के लम्बी बीमारी के चलते हुए निधन उपरांत उनके आवास पर पहुँचकर परिवारीजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।
📍 ग्राम बंगस नगर में पहुँचकर प्रेम सिंह का स्वास्थ्य लाभ जाना।
📍 ग्राम चांडी में संजय यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) जी की माताजी एवं रमेश के भाई के निधन उपरांत उनके परिवारीजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवारों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। 🙏