बदलता उत्तराखंड

बदलता उत्तराखंड बदलता हिंदुस्तान ...बदलता उत्तराखंड...

आज भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन...
06/12/2025

आज भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री बीएल संतोष जी, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री Shivprakash जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री Arun Singh जी, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री श्री महेंद्र पांडे जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे ।

Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttarakhand BJP Delhi

कुशल संगठन शिल्पी , हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय श...
04/12/2025

कुशल संगठन शिल्पी , हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री जी भाई साहब को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।💐

भगवान बदरी विशाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के कामना करता हूँ।

BJP Haryana Bharatiya Janata Party (BJP)
Narendra Modi Amit Shah BJP Delhi SATISH LAKHERA BJP Uttarakhand Anil Baluni

27/11/2025

हड़क सिंह जी उत्तराखंड राजनीति के राखी सावंत है । क्योंकि.. हड़क सिंह जी की राजनीति GPS की तरह—हर मौके पर नया रुट!



SATISH LAKHERA Satish Lakhera Dr Harak Singh Rawat

देवप्रयाग के यशस्वी विधायक , पूर्व में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मंत्री ,गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्रसंघ के ...
27/11/2025

देवप्रयाग के यशस्वी विधायक , पूर्व में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मंत्री ,गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे श्री विनोद कंडारी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
भगवान बद्री विशाल जी आपको स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रखें । आप जन सेवा के क्षेत्र में निरंतर इसी तरह समर्पण के साथ कार्यरत रहें।

27/11/2025

बीजेपी के अभी के टॉप फाइव स्टार प्रचारक ..

अन्तिम प्रणाम ,दिवाकर भट्ट जी !SATISH LAKHERA Satish Lakhera
26/11/2025

अन्तिम प्रणाम ,
दिवाकर भट्ट जी !

SATISH LAKHERA Satish Lakhera

गांधीवादी तरीके से चल रहे राज्य आंदोलन को अगर कहीं तेवर देने , तत्कालीन सत्ता को प्रत्यक्ष चुनौती देने और आग उगलते भाषणो...
25/11/2025

गांधीवादी तरीके से चल रहे राज्य आंदोलन को अगर कहीं तेवर देने , तत्कालीन सत्ता को प्रत्यक्ष चुनौती देने और आग उगलते भाषणों से जनता को आंदोलित करने का जिक्र आएगा तो पहला नाम दिवाकर भट्ट जी का होगा । उनकी आक्रामक शैली के कारण उन्हें फील्ड मार्शल नाम से पुकारा जाने लगा।

जिनका जीवन संघर्षों की श्रृंखला रहा। राज्य आंदोलन के दौर में लाठी डंडे, उत्पीड़न, धरने, जुलूस, प्रदर्शन, अनशन, गोली मारने के आदेश, भूमिगत जीवन से उनका चोली दामन का साथ था । सत्ता की आंखों में वह खूब ख़टके और पुलिस से उनकी खूब आंख मिचोली रही । संघर्ष में दिवाकर भट्ट जी ने बहुत कुछ खोया । राज्य के पहले चुनाव में विधानसभा चुनाव में हार के बाद उनके संघर्ष में सदैव चट्टान की तरह साथ देने वाली उनकी धर्म पत्नी का दुखी होकर अपना जीवन समाप्त कर देना किसी वज्रपात से कम नहीं था।

राज्य आंदोलन के इतिहास में श्रीयंत्र टापू संघर्ष और ख़ैट पर्वत के अनशन की महत्वपूर्ण भूमिका है। जुझारू, फक्कड़, मस्तमौला और पहाड़ों के लिए हर पल जीने वाला जीवट व्यक्तित्व राज्य की जनता के मन से कभी विस्मृत नहीं हो सकता।

स्व. इंद्रमणि बडोनी जी के सानिध्य में राजनीति का ककहरा सीखने वाले भट्ट कीर्तिनगर के ब्लॉक प्रमुख से लेकर राज्य के कैबिनेट मंत्री तक के दायित्व निभाने के बाद भी आजन्म आंदोलनकारी तेवरों के साथ जिये।

चार दिन पहले जब इंद्रेश अस्पताल में उनसे भेंट करने गया तो उनकी अर्धचेतना में भी आंदोलन की बातें उनके अवचेतन मन के स्मृति पटल का प्रतिबिंब थी।

अनुज ललित को ईश्वर इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे।

SATISH LAKHERA

पद्मश्री सम्मान से विभूषित, उत्तराखंड की लोक संस्कृति के मर्मज्ञ, ढोल सागर जैसी महान विधा के विशेषज्ञ आदरणीय प्रीतम भरतव...
25/11/2025

पद्मश्री सम्मान से विभूषित, उत्तराखंड की लोक संस्कृति के मर्मज्ञ, ढोल सागर जैसी महान विधा के विशेषज्ञ आदरणीय प्रीतम भरतवाण जी से आज कर्णप्रयाग में भेंट हुई।
भरतवाण जी ने सच्चिदानंद सेमवाल द्वारा लिखित “उत्तराखंड का लोकपुत्र प्रीतम भरतवाण” भेंट की।
स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष श्री गणेश शाह , भाई चेतन मनोड़ी सहित अनेक गणमान्य सज्जनों की उपस्थिति रही।
श्री भरतवाण जी आज थराली विधानसभा के अंतर्गत चोपता महोत्सव में प्रतिभाग करने पहुचे हैं।

आदिबद्री के हड़कोटी गांव में अनन्य मित्र डॉ जगदीश बहुगुणा जी के आवास पर वरिष्ठ कार्यकर्ता मित्रों से भेंट की। पारिवारिक ...
25/11/2025

आदिबद्री के हड़कोटी गांव में अनन्य मित्र डॉ जगदीश बहुगुणा जी के आवास पर वरिष्ठ कार्यकर्ता मित्रों से भेंट की। पारिवारिक कार्यक्रम में पधारे देवप्रयाग के लोकप्रिय विधायक श्री विनोद कंडारी जी आज इस क्षेत्र में प्रवास था । भाजपा नेता कैप्टन गैणा सिंह रावत जी , नवीन बहुगुणा जी , विजय चमोला आदि मित्रो श्री कंडारी जी का स्वागत किया।


SATISH LAKHERA

नंदा राज रात के पारंपरिक भागीदार , प्रतिष्ठित राजकुवरों के कांसुआ ग्राम में उनके पारिवारिक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सम्म...
25/11/2025

नंदा राज रात के पारंपरिक भागीदार , प्रतिष्ठित राजकुवरों के कांसुआ ग्राम में उनके पारिवारिक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला । गढ़वाल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफ़ेसर राकेश कुँवर जी के आमंत्रण पर उनके पैतृक गाँव में आने का अवसर मिला।देवप्रयाग के लोकप्रिय विधायक श्री विनोद कंडारी जी भी कार्यक्रम में भाग लेने पहुँचे थे।

वेद वेदांग के मर्मज्ञ , युवा कथावाचक पंडित आयुष कृष्ण नयन जी महाराज के श्रीमुख से श्रीकृष्ण महारास लीला ,गोपी गीत , कृष्ण मथुरा गमन, कंस वध और रुक्मणी मंगल की सारगर्भित कथा का पान किया।
इस आयोजन के लिए समस्त कुंवर परिवार को अनंत शुभकामनाएँ।



Satish Lakhera

मेधावी विद्यार्थियों को भारत भ्रमण पर ले जाने की पहल अनूठी है । विधायक देवप्रयाग श्री विनोद कंडारी जी द्वारा पिछले आठ वर...
20/11/2025

मेधावी विद्यार्थियों को भारत भ्रमण पर ले जाने की पहल अनूठी है । विधायक देवप्रयाग श्री विनोद कंडारी जी द्वारा पिछले आठ वर्षों से अपनी विधानसभा देवप्रयाग के बच्चों को भारत भ्रमण पर ले जाया जाता है। विधानसभा क्षेत्र में के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के हाई स्कूल बोर्ड में सर्वाधिक नंबर प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित होता है।

इस बार के भ्रमण के दो पड़ावों का सहयात्री मैं भी बना। विधायक जी बधाई के पात्र हैं क्योकि वे स्वयं के संसाधनों से इस भ्रमण को आयोजित करते हैं। भ्रमण में पुलिस सुरक्षा , वोल्वो बसें, वातानुकूलित ट्रेन , उच्च श्रेणी के होटल, समय पर अच्छा भोजन - जलपान , भ्रमण में शिक्षक शिक्षिकायें, दो डॉक्टर , विधायक जी के कम से कम दस सहयोगी , फोटो वीडियो ग्राफर आदि की टीम बच्चों की पूरी देखभाल और मार्गदर्शन करती है।

इस वर्ष गुजरात का भ्रमण था । शुरुआत माँ चंडी देवी , माँ मनसा देवी के दर्शनों और माँ गंगा की आरती से हुई। फिर ट्रेन द्वारा गुजरात के अहमदाबाद पंहुंचकर बसों द्वारा केवडिया में लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा को देखा , फिर अमूल के संयंत्र में विभिन्न दुग्ध उत्पादों का ऑटोमेटिक मशीनों से निर्माण , साइंस सिटी, बापू के साबरमती आश्रम, मेट्रो संचालन केंद्र ,अटल सेतु , रिवर फ़्रंट, अत्याधुनिक मॉल का अवलोकन किया।

साधारण पृष्ठ भूमि के बच्चों के लिए यह यात्रा अविस्मरणीय होगी। उनके लिए बाहर की दुनिया से परिचय, हर कदम पर नया अनुभव , नई सीख , किताबों में वर्णित विषयों का सजीव अनुभव और दस दिन के भ्रमण में अपरिचित साथियों से गहरी दोस्ती होना किसी रोमांचक कहानी से कम नहीं था ।

जब ऋषिकेश में बच्चे अलग अलग क्षेत्र के लिए जाने वाली बसों में बैठ रहे थे , वह विदाई का दृश्य भावुक करने वाल था । बच्चों के यह स्वर्णिम अवसर देने के लिए पुनः शुभकामनाएं विधायक जी।

SATISH LAKHERA Satish Lakhera Anil Baluni

Address

Karnaprayag
246444

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बदलता उत्तराखंड posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share