अखिल भारतीय रोड महासभा आधिकारिक पेज

  • Home
  • India
  • Karnal
  • अखिल भारतीय रोड महासभा आधिकारिक पेज

अखिल भारतीय रोड महासभा आधिकारिक पेज यह पेज अखिल भारतीय रोड महासभा का आधिकारिक पेज है। स्थापना वर्ष 1958

शोक संदेश परमपिता परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को दुख सहने का साहस दे।  ओम शांति अखिल...
24/06/2026

शोक संदेश

परमपिता परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को दुख सहने का साहस दे।

ओम शांति

अखिल भारतीय रोड़ महासभा की तरफ़ से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि। और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं 🙏💐 ओम शांति

जितेन्द्र चोपड़ा ( प्रेस प्रवक्ता)
9671610000
अखिल भारतीय रोड़ महासभा

23/06/2026
गांव मोहना, जिला कैथल निवासी रोड समाज की होनहार बेटी अलीशा चौधरी ने एशियन कराटे चैम्पियनशिप में महिला कुमिते (-55 किलोग्...
21/06/2026

गांव मोहना, जिला कैथल निवासी रोड समाज की होनहार बेटी अलीशा चौधरी ने एशियन कराटे चैम्पियनशिप में महिला कुमिते (-55 किलोग्राम वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। अलीशा ने ईरान, चीन और वियतनाम की शीर्ष खिलाड़ियों को पराजित कर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
फाइनल मुकाबले में अलीशा चौधरी ने जापान की खिलाड़ी रीना कोदो को 4-3 के करीबी अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ अलीशा चौधरी कराटे में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अखिल भारतीय रोड महासभा के अध्यक्ष चौधरी बलकार सिंह पूंडरी जी ने अलीशा चौधरी को 51,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर उनका हौसला बढ़ाया था।
अखिल भारतीय रोड महासभा के अध्यक्ष चौधरी बलकार सिंह पूंडरी जी ने कहा कि महासभा समाज के उन सभी खिलाड़ियों का मान-सम्मान करेगी जो खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।
अखिल भारतीय रोड महासभा के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से समाज की इस प्रतिभाशाली और मेहनती बेटी अलीशा चौधरी को इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
अलीशा चौधरी ने अपने इस शानदार प्रदर्शन से अपने माता-पिता, गुरुजनों, गांव, क्षेत्र, जिला, प्रदेश तथा पूरे भारतवर्ष का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर समस्त रोड समाज को अपनी इस बहादुर और मेहनती बेटी पर गर्व है।
जयहिंद।

Address

रोड भवन नजदीक पुराना बस स्टैंड करनाल
Karnal
132001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अखिल भारतीय रोड महासभा आधिकारिक पेज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category