24/07/2026
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
करनाल, 24 जुलाई। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत आज करनाल में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त करनाल श्री राहुल रैया ने की, बैठक का संचालन जिला नोडल अधिकारी डॉ. मुनीश द्वारा किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त महोदय श्री राहुल रैया ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं सहभागिता के साथ कार्य करते हुए तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तंबाकू नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अगली जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में प्रत्येक विभाग को सौंपे गए दायित्वों एवं उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
बैठक में Generation Savior Association की ओर से श्री गुरप्रीत सिंह, शिक्षा विभाग से उप जिला शिक्षा अधिकारी (Dy. DEO), पंचायती राज विभाग से डीडीपीओ (DDPO) एवं बीडीपीओ (BDPO), पुलिस विभाग के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाना, जन-जागरूकता को बढ़ावा देना तथा करनाल को तंबाकूमुक्त एवं स्वस्थ जिला बनाने की दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम उठाना रहा।