11/09/2026
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा संस्थान, नीलोखेड़ी द्वारा प्रोफेसर बी. आर. काम्बोज, कुलपति, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन तथा डा. नरेश कौशिक, निदेशक (विस्तार शिक्षा) के दिशा निर्देशन में कृषि विस्तार हेतु संचार एवं प्रस्तुति कौशल विषय पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 07 से 11 सितम्बर 2026 तक किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंजाब, बिहार, उत्तराखंड, एवं झारखंड से विस्तार अधिकारियों ने भाग लिया।